अनादि काल से मनुष्य के अस्तित्व के लिए पौधे महत्वपूर्ण रहे हैं। पेड़ लगाने की संस्कृति में नयापन जोड़ते हुए, आधुनिक दुनिया में हैंगिंग प्लांट के अद्भुत आइडिया प्रचलन में है। यह पौधों को उगाने और उनकी देखभाल करने की एक परंपरा है। उनके महत्व को कम नहीं किया जा सकता है, इस 21 वीं सदी में तो बिल्कुल नहीं, जब वे हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हो गए हैं।
घर में पौधों के गमले रखने से घर की शोभा जरूर बढ़ती है, लेकिन इसके साथ-साथ जो गंदगी बनती है, उसकी साफ सफाई के लिए भी ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है। इसलिए आजकल लोग कंटेनर में लटकते हुए पौधे पसंद करते हैं, जो उनके उद्देश्य को पूरा करता है। आज हम आपको कुछ अद्भुत हैंगिंग प्लांट आइडिया दे रहे हैं जिनका उपयोग आप अपने घर को हैंगिंग प्लांट्स से सजाने के लिए कर सकते हैं।
हैंगिंग प्लांटर आइडियाज़

हेक्सागन हैंगिंग प्लांटर

इस बहुत ही क्रिएटिव DIY ज्योमेट्री प्लांटर्स के साथ शुरू करने का एक अच्छा आइडिया है।
इस हैंगिंग प्लांटर आइडिया का उपयोग करने के कई फायदे हैं। यह बहुत कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और ट्रेंडी है। यह बहुत ज्यादा फैंसी नहीं लगेगा और आप इसे अपने घर के एक कोने पर भी रख सकते हैं। यह झाड़ियों से लेकर लटके पॉट के पौधों तक कई प्रकार के पौधे रख सकता है। यदि आपके पास एक पैटर्न वाली या टेक्सचर वाली दीवार है, तो यह उसके साथ पूरी तरह से मेल खाएगा। यह सभी तरफ से खुला है और साथ ही यह बहुत मजबूत भी है।
इसका उपयोग करने के लिए कोई विशेष अवसर की जरूरत नहीं है। आप इसे अपने घर के लिए उपयोग कर सकते हैं या अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट में दे सकते हैं।
पुराने पेड़ की छाल के साथ बना स्टाइलिश प्लांटर

भविष्य अतीत में है। दुनिया कलपना न कि जा सकने वाली गति से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। लेकिन हमेशा यह देखना बहुत अच्छा होता है कि क्या पीछे छूट गया है और वहां से बेस्ट को चुनकर वर्तमान को बेहतर बनाया जाए।
इसी तरह, हैंग प्लांटर्स के आइडिया के लिए हमारे पास पौधों को पकड़ने के लिए छोटे कंटेनरों के साथ पुराने पेड़ों की छाल है। यह सभी हैंगिंग प्लांटर विचारों में पूरी तरह से अद्भुत विचार है और यह आपके कमरे को फैंसी और सुंदर बना देगा।
इसे दीवारों पर, विशेषकर ड्राइंग रूम या बालकनी की दीवारों पर कहीं भी लटकाया जा सकता है। अपने पसंदीदा पौधे को इसमें रखें। इस तरह के दो या तीन हैंगिंग प्लांटर लगाएं और हर कोई चकित हो जाएगा और आपको हर बार अच्छा महसूस करेंगे, जब आप इसे देखेंगे।
DIY स्ट्रिंग हैंगिंग प्लांटर

यह हैंगिंग प्लांट पॉट एक कठपुतली की तरह लगता है जिसके चारों ओर धागे बंधे हुए हैं। इस ग्रह के मनुष्यों पर प्रकृति का अत्यधिक बल है। मनुष्य और प्रकृति के बीच यह संबंध मनुष्य के जीवित रहने का आधार रहा है।
इस अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए, हम आपके लिए एक छोटे मिट्टी के मटके का यह आइडिया लाए हैं, जिसे कड़ी रस्सी के साथ हुक पर लटकाया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट, क्रिएटिव और हैंडल करने में आसान है। इसके अलावा, घर में मिट्टी के बर्तन और पौधों को रखना सौभाग्य माना जाता है।
आप ऐसे हैंगिंग प्लांट पॉट के एक या एक से अधिक को लटका सकते हैं और अपने घर की सजावट के सुंदर कलैक्शन में जोड़ सकते हैं।
घर की सजावट के लिए नॉट- बरमुडा ट्राइंगल प्लांटर

अब, आपको अपने घर पर लटकने वाला पौधा लगाने के लिए पॉट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे सिर्फ तीन लकड़ी के डंडे से कर सकते हैं। यह सिर्फ एक त्रिकोणीय फ्रेम है जिसकी आपको अपने घर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए आवश्यकता है।
यदि कोई छोटा स्थान है जहाँ आप अपने पौधों को लटकाना चाहते हैं, तो आपको इस आइडिया को चुनना चाहिए। इसके लिए ज्यादा जगह और ज्यादा रख रखाव की आवश्यकता नहीं होती है। आप इसमें रंगीन पत्थरों का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि यह ऐसा ही रहे और सुंदर भी दिखे।
यह आपके घरों की बालकनी में अलमारियाँ के ऊपर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपने बच्चों को इन त्रिकोण बनाने के लिए कह सकते हैं, यह उनके लिए भी मजेदार होगा।
DIY एयर प्लांट हैंगर

यदि आप बदलते ट्रेंड की बात करते हैं, तो कॉम्पैक्ट और एलिगेंट आपके सामने आने वाले शब्द हैं। और यह आइडिया इन दोनों शब्दों को बहुत अच्छे तरीके से परिभाषित करता है।
यह ऐसे हैंगिंग प्लांटर आइडिया में से एक है, जहाँ आपको अधिक प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस उस सही दीवार को ढूंढना है, जहाँ आप इन्हें लगाना चाहते हैं।
आपको अपने घर को सुशोभित करने के लिए एक कारण की आवश्यकता नहीं है, क्या है? फिर इंतजार न करें। इन सस्पेंशन को जितना जल्दी हो सके बनाए, इस आइडिया के लिए सही पौधों को खोजें और उन्हें इकट्ठा करके सुंदर पौधों के लिए एक सुंदर व्यवस्था बनाएं।
मुझे पूरा यकीन है कि आप इनपर से अपनी आँखें हटा नहीं पाएंगे।
स्टडी टेबल के लिए DIY एयर प्लांट स्टैंड

एक फोटोग्राफर के लिए बनाया गया एक सेट- अप इससे अलग नहीं दिखेगा।
यह हैंगिंग प्लांट प्लांटर आइडिया बहुत विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है और एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी बेहद आसान है। यह वास्तव में एक ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ आइडिया है।
इस पौधे को कहीं भी, अपने स्टडी टेबल पर या खिड़कियों या अलमारियों पर रखा जा सकता है। बालकनियों और विशेष रूप से बागवानी के लिए डिज़ाइन किए गए एरिया में, यह पौधा परफेक्ट होगा। इस हैंगिंग प्लांटर आइडिया को आज़माएं और हमें बताएँ कि आपको यह कैसा लगा।
इनडोर के लिए पेपर मैश एयर प्लांट पॉट

यह आपके लटकते पौधे के पॉट्स को सजाने के लिए एक शानदार विचार है। यह पूरी तरह से अनोखा और खूबसूरत भी है। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कम से कम आवश्यक सामान के साथ खुद बना सकते हैं जो आपके घर पर भी आसानी से उपलब्ध हैं।
और विश्वास कीजिए, ऐसा कुछ भी नहीं है जो इस हाथ से बने इन पॉट्स से अधिक सुंदर लगेगा जो आपके पौधों को रखता है।
आप अपने बच्चों से इसे समर एक्टिविटी के रूप में बनाने के लिए कह सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी से घर को सजा सकते हैं। इसे हुक की मदद से दीवारों पर लटकाया जा सकता है। यह बेहतर है कि आप एक स्थान पर एक का ही उपयोग करते हैं और सुनिश्चित करें कि यह भरा भरा नहीं दिखे। इस तरह के विचारों के साथ आओ और अपने घर को उस तरह से देखो जैसे तुमने हमेशा सपना देखा है।
वैलेंटाइन डे के लिए रोमांटिक DIY हार्ट शेप प्लांटर

इन दिनों मेस बहुत ज्यादा चलन में है, चाहे वह मेस्सी हेयर बन हो या आर्ट में मेस ट्रेंड। तो यह ट्रेंड उन पौधों के साथ क्यों न करें जिन्हें आप अपने घर में लटकाना चाहते हैं।
आप एक ढांचा बना सकते हैं और उसमें पौधों के गुच्छों के कलेक्शन को लगा सकते हैं। आप अपने इंटीरियर के साथ फूलों को मैच कर सकते हैं और इसे अपने पसंदीदा अलमारियाँ या दीवारों पर भी लटका सकते हैं। यह निश्चित रूप से पूरे कमरे की शोभा बढ़ाएगा। यह बहुत आसान और सस्ता है। आप आकार को तय और अनुकूलित भी कर सकते हैं ताकि यह आपके लिए सुविधाजनक हो।
क्ले हैंगिंग एयर प्लांट होल्डर

ये त्रिकोणीय पॉट्स आपके सुंदर घरों की दीवारों पर लटकाए जाने के लिए फोटो रेडी हैं। हैंगिंग प्लांट पॉट का यह आइडिया पारंपरिक और आधुनिक युग दोनों का एक मिश्रण है। पॉट्स का मिट्टी का लुक आपको ऐतिहासिक युग के गांवों से जोड़ देगा और ये ट्रेंडी त्रिकोणीय आकार नए ट्रेंड से मैच करेगा।
आप जहां चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें दीवारों पर तार के साथ लटकाया जा सकता है। बस यह सुनिश्चित कर लें कि इन्हे कई सारों को एक साथ नहीं लगाया गया है। इन पर छोटे पौधे निश्चित रूप से अद्भुत लगेंगे।
आप इन बर्तनों में कुछ घरेलू क्रीप पिधे भी लगा सकते है। इन पॉट्स को खुद बनाएं। उस पर अपनी कल्पना को पेंट करें और लटकाएं। आप इसे एक ऐसे दोस्त को भी गिफ्ट में भी दे सकते हैं, जो प्रकृति प्रेमी हो, उसे जरूर पसंद आएगा।
घर के अंदर की सजावट के लिए हैंगिंग प्लांट शेल्फ DIY

ऊपर दी गई तस्वीर इस बात का एक अच्छा उदाहण है कि आप पौधों के साथ अपने बेडरूम को किस तरह से ताजा और जीवंत बना सकते हैं। आप टेबल प्लांट पॉट्स या हैंगिंग प्लांट पॉट्स दोनों को रख सकते हैं। लटकने वाले पॉट्स के लिए के लिए, हमें आपके लिए कुछ बहुत अच्छे आइडिया मिले हैं। इस आइडिया का उपयोग एक बड़े पौधे को लटकाने के लिए किया जा सकता है, न कि छोटी झाड़ियों को।
यदि आप इस तरह के पौधे को लटकाना चाहते हैं, तो आप इस आइडिया का उपयोग कर सकते हैं। यह सुझाया जाता है कि आप इसे उपलब्ध स्थान को ध्यान में रखकर लटकाएं क्योंकि इसके लिए थोड़ी जगह की आवश्यकता होती है। इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना है कि कमरे में भीड़भाड़ न हो जाए। ड्राइंग रूम में इसका उपयोग करने से बचें, आप निश्चित रूप से बालकनी में इसका उपयोग कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि यह सुरक्षित ऊंचाई पर है क्योंकि अगर यह गिरता है, तो यह किसी व्यक्ति को चोट पहुंचा सकता है।
निश्चिंत रहें, घर की सजावट में लागू करने के लिए यह सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया में सबसे शानदार आइडिया है। जब आप इसे आजमाएं, तो हमें अपना अनुभव बताएं।
टेक्सचर या नो टेक्सचर

यह एक बड़ी दुविधा है कि हम सभी उस समय से गुजरते हैं जब सवाल किसी भी सजावट की वस्तु को चुनने का होता है। क्या इसमें लाइनें, डॉट्स, कर्व्स या प्लेन सॉलिड या पेस्टल कलर होना चाहिए।
हम इसे यहां सुलझा रहे हैं। ‘बिना टैक्सचर’ की सादगी और ‘टेक्सचर’ के आकर्षण के साथ, हम आपके लिए लाये हैं ये अद्भुत हैंगिंग प्लांट पॉट का आइडिया।
यह एक नियमित हैंगिंग पॉट के जैसा है, लेकिन इसकी खासियत इसके टेक्सचर के तरीके और विशेष रंगों का उपयोग में है। लकड़ी का बेस इसे एक प्राकृतिक एहसास प्रदान करता है।
अब अपने हाथ में इस तरह की सजावट के साथ, आप इसे कहीं भी रख सकते हैं और यह उस जगह पर अपनी पूरी सुंदरता के साथ सूट करेगा।
क्ले कंटेनर

एक कलाकार वह है जो नए और अनोखे उत्पादों को पुराने संसाधनों से बनाता है। यहाँ प्रदर्शित यह पॉट एक ऐसा ही उदाहरण है।यहाँ प्रदर्शित यह पॉट एक ऐसा ही उदाहरण है। इस खूबसूरत पॉट्स को बनाने के लिए पहले वाली ही क्ले को इस्तेमाल किया गया है और बैकग्राउंड को देखते हुए एक अच्छा कंट्रास्ट भी दिया गया है।
आप भी अपने लिए कुछ ऐसा प्लान कर सकते हैं। बड़े और छोटे पत्तों के साथ, मिट्टी के पॉट्स और पौधों के साथ, जिस तरह से आप अपने घर के लिए चाहते हैं। यह दीवारों पर शानदार दिखाई देगा, जिसमें चमकीले रंगों के साथ-साथ सादे रंग भी होंगे। इन्हे बनाना भी आसान है या किसी कुम्हार की दुकान से भी आसानी से लिया जा सकता है।
आप को इन पॉट्स को खुद बनाने की कोशिश करें, यह मजेदार होगा।
घर के अंदर की सजावट के लिए हैंगिंग वुडन बास्केट

एक पॉट की कल्पना करते हुए, हम हमेशा पारंपरिक गोल आकार के गमले के बारे में सोचते हैं। यही इन पोस्ट्स की विशेषता है। ये आपको ऐसे आइडिया देते हैं जो हमारी सोच से बाहर हैं।
आइए इस सोच में बदलाव लाने की कोशिश करें। अपने घर को ऐसे चौकोर बक्सों से सजाएं और उसमें अपने पौधे लगाएं। हर मेहमान निश्चित रूप से आपकी दीवारों पर लगे इन हैंगिंग प्लांट क्राफ्ट को देख कर इसकी प्रशंसा जरूर करेगा। कई लोग आपके विचारों के प्रशंसक बन सकते हैं। आपको अपने आप को संतुष्ट करने के लिए भी इन्हे बनाने की कोशिश करनी चाहिए और अच्छा महसूस करना चाहिए कि आपने आज कुछ नया करने की कोशिश की है। अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी क्रम में किसी भी आकार को ट्राई करें। हमने कई आकार दिखाए है। अपने पसंदीदा एक को चुनें और सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया के इस सबसे प्यारे क्राफ्ट पर काम शुरू करें।
इनडोर के लिए DIY अपसाइकिलड डिजाइनर प्लांट हैंगर

ये गमले स्लिंग शॉपिंग बैग जिसमें लंबी पट्टियाँ लगी हो, का सही वाइब देते हैं। लेकिन ये वास्तव में डिजाइनर पॉट्स हैं जिन्हें आप निश्चित रूप से अपनी दीवारों पर रखना पसंद करेंगे।
इस तस्वीर में डिटेल पर ध्यान दें। कैसे गमलों को एक विशेष आकार में बनाया गया है। आप अपनी दीवारों के लिए इन गमलों को उन आकृतियों में बनाने की कोशिश कर सकते हैं जिन्हें आप चुनना चाहते हैं। आपके पास अपने घरों के सभी कमरों के लिए एक आकार हो सकता है या विभिन्न कमरों के लिए अलग-अलग विचार हो सकते हैं। यह सब आप पर निर्भर करता है। यदि आपके पास एक लॉन या बगीचा है, तो आप उसे इनसे भी सजा सकते हैं। ये वहां पर मनमोहक लगेंगे।
DIY हैंगिंग वायर प्लांटर

मुझे पूरा यकीन है कि अगर आप अपने पौधों को इस तरह से उन सुंदर और आकर्षक नीले रंग की टोकरियों में रखते हैं, तो उनके पास निश्चित रूप से वहाँ पर एक खुशनुमा समय होगा।
तो इसे आजमाइए। आप कई टोकरी चुन सकते हैं, शायद अलग-अलग रंगों के भी और इन के साथ अपने बगीचे या बालकनियों को भी सजा सकते हैं।
यदि आपकी सोसायटी में शाम को बाहर घूमने के लिए एक सामान्य जगह है, तो आप इनको वहां पर भी लगा सकते हैं। आपकी शामें एक ठन्डे दिन में एक गर्म कॉफी के कप के साथ और अधिक यादगार बन जाएंगी और ये लटकने वाले पौधे आपको वो वाइब देंगे जिसकी आपको ज़रूरत है।
बेडरूम के लिए रस्सी ओर बकेट

ये मिनी, रंगीन बाल्टी और जूट की रस्सियां आपके घर में आवश्यक ग्लैमर जोड़ देंगी। आप आसानी से बाल्टी में पौधों को रख सकते हैं और इसे रस्सियों से बांध सकते हैं। यह बनाने में बेहद आसान है और बहुत खर्चीला भी नहीं है। आप इसे आसानी से लटका भी सकते हैं। एक रंगीन दीवार इस तरह की कला के लिए एकदम सही कैनवास है।
एक परफेक्ट बालकनी लुक के लिए, यह हैंगिंग प्लांट पॉट आइडिया बिल्कुल सही बैठता है। आप इसे लॉन या घर के बाहर किसी भी बैठने की व्यवस्था में उपयोग कर सकते हैं। ड्राइंग रूम या बेडरूम में इसका इस्तेमाल न करें।
आप इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं और इसे किचन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया के बीच सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इन पॉट्स को खुद बनाने की कोशिश करें। सबसे अच्छा पोधा चुनें और अपने पसंदीदा पौधों के साथ अपने प्यारे घर को सजाएं।
घर की सजावट के लिए मनी प्लांट पॉट आइडिया

कॉन्ट्रास्ट इस युग का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन बन गया है। अपने घर को इस फैशन का तड़का देना निश्चित रूप से इसे अप-डेटेड बना देगा।
ऊपर दिखाए गए इस आइडिया में, हमने दो पॉट्स लिए है जो एक दूसरे के कॉन्ट्रास्ट और अनुकूल भी हैं। इसी तरह अपनी दीवारों के रंग के अनुसार, आप अपने पसंदीदा रंगों को गमलों के लिए चुन सकते हैं और उन्हें मर्ज़ी की जगह पर लटका सकते हैं।
ये दीवारों पर एक बढ़िया बनावट वाला लुक देते हैं, जहाँ पर इन्हे भी लगाया जाता है। आपको यह सुनिश्चित करना है कि पौधों का चुनाव पॉट्स के अनुरूप होना चाहिए, आप इस के लिए किसी भी चढ़ने वाले पोधे का उपयोग कर सकते हैं या जो ऊपर दिखाए गए हैं।
इस विचार का उपयोग किसी विशेष अवसर पर सजावट के लिए भी किया जा सकता है। आप फैंसी पॉट्स का उपयोग कर सकते हैं और हैंगिंग प्लांट पॉट सजावट के इस आइडिया के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से बचाने का आइडिया दिखा सकते हैं।
घर के अंदर की सजावट के लिए DIY हैंगिंग वॉटर गार्डन

ये तस्वीर लाजवाब है। पारदर्शी कांच के गिलास में मिट्टी और उसमें उगने वाले पोधे अद्भुत लगते हैं और यह बहुत मनोरम दिखता है।
आकर्षण का केंद्र कंटेनरों के आकार और आकारों की विविधता है जिनका उपयोग किया गया है। यह आपके घर को पश्चिम के पॉश घरों की तरह एक अद्भुत और फैंसी लुक देगा। यदि आपके पास एक बंगला और बगीचे की जगह है, तो यह टम्बलर आपके बगीचे और घर की शोभा बढ़ा देगा।
इस पर लाइट्स की सजावट का उपयोग करके इसकी सुंदरता को आप और बढ़ा सकते हैं। यह एक साधारण रात्रिभोज हो या एक फैंसी गेट- टुगेदर, यह क्राफ्ट सभी अवसरों पर खूबसूरत लगेगा। इसलिए इसे ट्राई करना ना भूलें। आप अपने घर पर उपलब्ध ग्लास कंटेनरों का उपयोग भी कर सकते हैं। यह बहुत आसान और सस्ता है। इसे जल्द से जल्द आजमाएं।
मैक्रामे प्लांट हैंगर कैसे बनाएं

यह विचार आपके पालतू जानवर को भी पसंद आएगा। यह एक अनोखा प्लांट पॉट आइडिया है, उन कंटेनर का इस्तेमाल करके में पालतू जानवरों, आमतौर पर कुत्तों को खाना परोसने में किया जाता है। यह आपके घर को फिर से नया करने के लिए एक प्रभावी कदम के साथ-साथ नया आइडिया हो सकता है।
आप मोटी रस्सियों का उपयोग कर सकते हैं, यहां तक कि दीवारों के साथ मैच के सकते हैं या एक ठोस बोल्ड या सफेद रंग रस्सी का उपयोग कर सकते हैं। यह आइडिया पर्याप्त जगह देता है और किसी भी प्रकार के पौधे का उपयोग इसमें लटकाने के लिए किया जा सकता है। यदि आप ऐसी जगह पर सजावट करना चाहते हैं जिसमें पहले से बहुत अधिक सजावट नहीं है और काफी खाली जगह है, तो इस पॉट में लटकाने के लिए लंबी और मोटी पत्तियों वाले पौधों का उपयोग किया जा सकता है। यह पूरी तरह से आश्चर्यजनक लगेगा।
DIY लेट्टस बास्केट

यह विचार इस बात को दिखाता है कि किस तरह आप एक सादे विचार को अद्भुत रूप से अनोखा बना सकते हैं, बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी और नयेपन के साथ। यह लटकने वाले प्लांट पॉट की टोकरी का सबसे बुनियादी उपयोग करता है और फिर भी यह इतना सुंदर दिखता है।
आप इसी तरह विभिन्न एप्लिकेशन आइडिया का उपयोग कर सकते हैं और अपनी घर के स्टाइल में बदलाव ला सकते हैं। यह बिल्कुल भी महंगा नहीं है और इसमें बहुत अधिक मेहनत या समय की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर बना सकते हैं। इसे आज़माने की कोशिश करें, यह निश्चित रूप से समय की बर्बादी नहीं होगी।
द ला-ला लैंड: इनडोर के लिए रिसाइकल्ड बर्ड केज प्लांटर आइडिया

यह एक प्यारा सा परी कथा दृश्य जैसा दिखता है। आप इसे आपके घर में कुछ ही स्टेप्स में बना सकते है। यह सब फैंसी लगता है जब आप इसे अपनी बालकनी में लटकाएंगे। पिंक्स, लैवेंडर, व्हाइट और ग्रीन्स, मुझे इस तरह की सेटिंग के लिए एक अधिक सही कॉम्बो का सुझाव दे, मैं इंतजार करूंगा। यदि यह आपके बच्चे का जन्मदिन है और आप एक डिस्नीलैंड थीम्ड पार्टी चाहते हैं, तो आपको निश्चित रूप से इनसे अपने घर को सजाना चाहिए। आप इसे अपने घर के बगीचे में, दरवाजों या खिड़कियों के सामने सजा सकते हैं।
फूलों की अपनी पसंद बनाते समय बहुत विशिष्ट बनें। कुछ पत्ते डालें और पूरे खिले हुए फूल ही चुने। यह विचार आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए एक बढ़ता क्रेज है। इस तरह के फूलों और गमलों वाले कृत्रिम बगीचे भी उपलब्ध हैं और हम इन्हे बना भी सकते है लेकिन जब तक आप कर सकते हैं तब तक प्रकृति से जुड़े रहे।
यह कई इवेंट्स में भी खूबसूरत लगता है जैसे प्री- मैरिज सेलिब्रेशन या खुली छत या लॉन में ओपन मिक जैसे प्रोग्राम। आपको देने के लिए हमारे पास अनगिनत कारण है कि आपको ये क्यों बनाना चाहिए, लेकिन फैसला आपके हाथ में ही है।
इंडोर डेकोरेशन के लिए अपसाइकिल्ड कोकोनट शेल हैंगिंग प्लांटर

हम आपके लिए एक पूरी तरह से अनोखा और खूबसूरत आइडिया लेकर आए हैं। यह आइडिया इस चीज़ से अपनी विशेषता प्राप्त करता है जिससे पॉट बना है। जी हां यह नारियल का शेल है।
यह चीजों को दोबारा उपयोग करने और कचरे से कुछ अच्छा बनाने का एक शानदार तरीका है। जिस क्रिएटिव तरीके से शेल को पेंट किया गया है, वह शानदार है। तो अगली बार से जब भी आपके पास नारियल हो तो इसे शेल को रख लें और उसमें से हैंगिंग प्लांट के पॉट्स बनाएं। बताने की आवश्यकता नहीं है, यह महंगा नहीं है और नारियल को काटने के हिस्से को छोड़कर बहुत ज्यादा मेहनत या समय की भी जरूरत नहीं है। आपको ऐसे कई अनसुने आइडिया को बनाने की कोशिश करनी चाहिए जो आपके सामने आते हैं। यह आपको अधिक क्रिएटिविटी और नएपन के साथ सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
यह निश्चित रूप से अन्य विचारों की तुलना में एक छोटा और कॉम्पैक्ट क्राफ्ट है। इसे आप लगभग हर जगह लटका सकते है। नारियल के शेल का पैटर्न आपकी दीवार के रंग और पैटर्न के पर निर्भर करता है, जहां आप पॉट लटकाना चाहते हैं।
गुलाबी रस्सियों के साथ सुंदर हैंगिंग प्लांट

जैसा कि जॉन कीट्स ने बहुत ही सही तरीके से कहा था कि सुंदरता की चीज हमेशा खुशी देती है। इसी तरह, यह पॉट आपके घर में खुशी जोड़ देगा। बिना किसी संदेह के, यह पॉट गुलाबी क्रिस- क्रॉस रस्सियों और रंगीन मोतियों के साथ बेहद सुंदर दिखता है। कल्पना कीजिए यह आपकी दीवारों पर लटकते हुए यह कितना सुंदर लगेगा? यदि आपके घर में किशोर लड़की हैं, तो यह सबसे प्यारा प्लांटर क्राफ्ट होगा। यह इन सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया में सबसे अच्छा होगा, जिसे आपने अब तक देखा है।
इस विचार को आजमाने के लिए ज्यादा सलाह दी जाती है। इसे मिनटों में बनाया जा सकता है और यह जैसा यहाँ पर दिखाई दे रहा है उतना ही बनाने पर भी सुंदर दिखाई देगा। आप निश्चित रूप से इसमें अपने नए विचारों को जोड़ सकते हैं और अपनी क्रिएटिव स्किल दिखा सकते हैं। इसे लटकाने के लिए, एक साधारण टेक्सचर वाले बैकग्राउंड की बजाय ठोस रंग के बैकग्राउंड वाली दीवार को चुनना चाहिए।
पॉट होल्डर बनाते समय सतर्क रहें। मोतियों को डालने के बाद गांठों को ठीक से बाँध लें। अब जब आपका पॉट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है, तो आप इसे जहां और जब चाहें लटका सकते हैं।
हैंगिंग वॉटर गार्डन

अब आप एक कांच के कटोरे में अपना खुद का कस्टमाइज्ड बगीचा रख सकते हैं। यह किसी भी आकार या आकृति का हो, आप एक छोटे से स्थान में खूबसूरती से अपना बगीचा बना सकते हैं। क्या ऐसा कुछ है जो इससे अधिक आकाशीय हो सकता है? बिलकुल नहीं। यह आपको प्रकृति से सीधा जुड़ाव देता है। आजकल हर कोई अपने जीवन में इतना व्यस्त है कि उन्हें बगीचे को बनाए रखने के लिए मुश्किल से ही समय मिल पाता है। यह विचार उस कठिनाई को भी हल कर देगा। आप ज्यादा रखरखाव के बिना एक बगीचे को रखने की अपनी इच्छा को खुशी से संजो सकते हैं।
आप इसे बालकनी या छत पर सजा सकते हैं, जहां भी आप इसे रखना पसंद करते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा समय नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए बहुत ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होगी और आसानी से देखभाल की जा सकती है।
आप इस तरह के बाउल्स को अलमारियाँ के बेस पर रख सकते हैं और ऊपर एक पानी का बगीचा लटका सकते हैं। यह घर को शानदार लुक देगा। आप पॉट्स में कुछ पानी के पौधों के खिलौनों का भी उपयोग कर सकते हैं।
खुशी ओर खूबसूरती का गुच्छा

सौंदर्य सादगी में निहित है। यह तस्वीर हजारों शब्द कहती है। यह साधारण वस्तुओं की सुंदरता को प्रकट करता है। यह सभी हैंगिंग प्लांटर विचारों में आपके बैकयार्ड के लिए एकदम सही है।
पीले फूल आपके घर के किसी भी हिस्से को दस गुना ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। उन सरल टोकरियों के साथ, आप इन लटकते पौधों के पॉट आइडिया की तरह चमत्कार कर सकते हैं। यह सब करने के लिए आपको एक ऐसा स्थान ढूंढना होगा जहां आप इसे लटकाना चाहें। बाकी इसे अच्छी तरह से सॉर्ट हो जाता है।
आप इसे अपने घर में या अपने बगीचे की जगह या बालकनी के लिए सजावट के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इस पर ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। इसे बनाने में आपको मज़ा आएगा। गर्मियों की शाम को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठो और अपने घर को इस सुंदरता से सजाएं।
एंब्रॉयडरी हूप प्लांटर

दोस्तों की आपकी मंडली निस्संदेह आपकी खुशी का खास कारण है। इसलिए हम यहां आपके लिए एक और सर्कल लेकर आए हैं जो आपके लिए खुशी का एक एलीमेंट होगा। यह हैंगिंग प्लांट पॉट का एक सरल विचार है जो आपके घर को एक सादा और सुखद रूप देता है। सफेद पॉट को देखें और देखे कि यह सेट अप में सुंदरता को कैसे जोड़ता है।
यह, क्योंकि यह तस्वीर में दिख रहा है, इसे बनाने के लिए किसी भी कड़ी मेहनत या ज्यादा कोशिश करने आवश्यकता नहीं है। आप इसे आसानी से आज़मा सकते हैं और इसे पूरा करने में शायद ही कुछ घंटे लगेंगे। इन सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया में बनाने में सबसे आसान और सबसे सुंदर भी।
अपने घर में एक ऐसा कोना खोजें, जिसे आप आकर्षण का केंद्र बनाना चाहते हैं और इसे वहां लगा दे। आपने पौधे को लटकाने के लिए सबसे अच्छी जगह खोज ली है। बच्चों को इसे अपने क्राफ्ट टाइम एक्टिविटी या समर कैंप एक्टिविटी के रूप में बनाने के लिए कहें। वे निश्चित रूप से पूरी प्रक्रिया का आनंद लेंगे। आप अपनी पसंद के किसी भी डिज़ाइन या रंग के साथ गोलाकार बैंड के बेस को भी सजा सकते हैं। अपने गमले के लिए पौधे का एक सही मैच खोजें और एक बढ़िया पॉट आपके लिए तैयार हो जाएगा।
बालकनी के लिए रिसाइकल्ड ग्लास बोतल प्लांटर

पॉट्स का ये पैटर्न अतीत में बहुत लोकप्रिय रहा है और अब यह फैंसी हैंडल वाले ग्लास जार के रूप में फेमस हो रहा है। यह सभी लटकने वाले प्लांटर आइडिया में बालकनी में लगाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
आप इस पॉट्स का उपयोग अपने घर के बाहर या मुख्य द्वार पर कर सकते हैं। यह और भी सुंदर लगेगा यदि पॉट्स के हैंडल का स्टाइल वास्तुकला या सजावट से मैच होता है। यदि आप इसे खरीदने का निर्णय लेते हैं तो यह पॉट आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन इसे खुद बनाने की कोशिश करें। यह बनाने में आसान है और इसके लिए अधिक समय की आवश्यकता नहीं होती है।
आप इसे अपने घर में किसी भी स्थिति में लटका सकते हैं। आप बैकग्राउंड के साथ पॉट को मैच करने लिए इसमें अपनी खुद की क्रिएटिविटी जोड़ सकते हैं। यदि आप इसे बनाते है और इसे अपने घर पर रखते हैं, तो यह आपको अच्छा महसूस कराएगा और आपको प्रकृति के साथ एक सुखद लगाव प्रदान करेगा।
स्टडी रूम के लिए अपसाइड डाउन लेयर्ड हैंगिंग प्लांटर

यह आइडिया बिल्कुल “आउट ऑफ द बॉक्स” है, दोनों शाब्दिक और रूपक रूप से। यह एक ऐसी चीज है जो एक बार में इसे आज़माने की इच्छा पैदा करती है। जागने के बाद हर सुबह इसे अपने घर में देखने के बारे में सोच-विचार करने के बाद आप तुरंत एइसे आजमाएंगे। सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया के बीच स्टडी रूम के लिए यह एकदम सही है।
आप कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इन हैंगिंग प्लांटर को बना सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे एक विशेष सीक्वेंस, डिजाइन या परतों में बना सकते हैं। आप या तो उनमें से एक या कई को लटका सकते हैं। वे सिर्फ आपके घर को सिर्फ सुंदर नहीं बनाएंगे बल्कि इसे और जीवंत रूप देंगे। और कौन ऐसा नहीं चाहेगा?
आप इसे अपने ड्राइंग रूम में एक अच्छी लाइट के साथ लटका सकते हैं। इसे बालकनी या बगीचे में भी लटका दिया जा सकता है लेकिन अगर आप एक इसे डिजाइनर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो इसे अपने बेडरूम के लिए रखें।
सब कुछ कहने ओर सुनने के बावजूद, कुछ भी महसूस नहीं किया जा सकता जब तक आप खुद इसे बनाने की कोशिश नहीं करते। बिना किसी शक के, यह आपकी की गई मेहनत और समय के लायक है। यह निश्चित रूप से एक अच्छा निवेश हो सकता है।
घर की सजावट के लिए सिम्पल हैंगिंग प्लांटर आइडिया

सर्कल से धागों के अलग होने का बिंदु ही आकर्षण का केंद्र है। आप भी अपने घर में कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जिससे लोगों को उसे देख कर रुके और उसकी तारीफ करें। इसलिए इसे अपने कुछ अनमोल पल दें और इसे अपने घर और अपने लिए बनाने की कोशिश करें।
जिस डिटेल और पैटर्न से रस्सी से बेस को तैयार किया गया है, रुक कर देखने लायक है। यह सभी हैंगिंग प्लांटर आइडिया के बीच सबसे अधिक पाया जाने वाला प्लांटर है। बनाने में बेहद आसान और सस्ता विचार, जब आप फ्री हो और कुछ बनाना चाहते हो, तब आप इसे बना सकते है। आप इसे कहीं भी लटका सकते है, जहां आपको लगे कि ये यहां अच्छा लग सकता है।
घर पर हैंगिंग प्लांटर कैसे बनाएं

यह विचार अपने आप में एक स्टाइल स्टेटमेंट है।
इसमें एक शानदार रंग है जो बहुत ही बोल्ड और मजबूत वाइब देता है। यह आपको अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखता है। आप इसे आसानी से अपनी अद्भुत दीवारों के लिए बना सकते हैं, जितने चाहें उतने बना सकते हैं और जितना आप कर सकते हैं। आप अपनी रसोई, कमरे और बालकनी के लिए इस तरह के अलग बना सकते हैं।
हर कमरे को इन शानदार हैंगिंग प्लांट्स पॉट के साथ एक नई शुरुआत दें। यह आपके सुबह को फिर से जीवंत करेगा और आपकी शामों को सुखदायक और आरामदायक बना देगा।
जब आप ऐसे हैंगिंग प्लांटर्स के पास थका देने वाले दिन के बाद घर वापस आते हैं, तो आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपको बेहतर महसूस होगा। इसपर ज्यादा खर्च नहीं होगा और आप इसे बनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को एक साथ मिल सकते हैं।
चेक आउट करें घर के अंदर के पॉल्यूशन को कम करने के लिए 20 पोधे
अब जब आपके पास अपने घर को बनाने और सजाने के लिए हैंगिंग प्लांटर आइडिया का एक बड़ा खजाना है, तो क्या आपके पास इन विचारों के साथ आगे नहीं बढ़ने का कोई कारण है? हरगिज नहीं। अपने दोस्तों, पड़ोसियों, परिवार या किसी को भी चुनें, जिसके साथ आप इसे बनाना चाहते हैं और एक बार शुरू करना चाहते हैं। आप एक सामाजिक संगठन जा सकते हैं और छात्रों को सिखा सकते हैं कि कैसे इन हैंगिंग प्लांटर आइडिया को बनाया जाए।
Pin for later
हम आपको इन क्राफ्ट को आजमाने के अनगिनत कारण दे सकते हैं। लेकिन हम आपसे अपने अनुभव के बारे में सुनना चाहते हैं। इसलिए आगे बढ़ें। जितने चाहे उतने बनाएं और हमें बताएं कि आपको यह कैसा लगा। हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। और अधिक विचारों के लिए Pinterest पर फॉलो जरूर करें! K4 Craft पर अन्य संबंधित लेख देखें। मुस्कुराते रहें और K4 Craft के साथ कुछ नया बनाते रहें!