Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

बच्चों के लिए फाइल फोल्डर गेम्स

K4craft by K4craft
March 11, 2020
in बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
बच्चों के लिए फाइल फोल्डर गेम्स
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
फाइल फोल्डर गेम बच्चों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह एक तरह से पढ़ाई का सामान है खेल के रूप में। हम बड़े लोग ऐसे खेल बनाते हैं जिससे कि बच्चे रंगीन खेलों और क्रियाकलापों से नई चीजें समझ सकते हैं। यह बच्चों के विकास और मोटर कौशल की वृद्धि में बहुत मदद करते हैं। हम फाइल फोल्डर गेम्स की मदद से बच्चों को अक्षर, संख्या, रंग, जानवरों के नाम जैसी जानकारी आसानी से सिखा सकते हैं। हम इन्हें आसानी से बना सकते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही आसानी से बनाए जाने वाले कुछ फाइल फोल्डर गेम्स लाए हैं। हम आशा करतेेे हैं कि आपको यह पसंद आएंगे और आपके बच्चे इन से कुछ सीख सकेंगे।

बच्चों के लिए फाइल फोल्डर गेम्स

File Folder Games for kids Easy to Make File Folder Games for Kids
Pin for later

 

बच्चों के लिए रंगीन समय चार्ट⏲️

Colorful time chart for kids Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kids Activities Blog

अगर आपके बच्चों को समय परिवर्तित करने में कोई परेशानी होती है या फिर वो इस उलझन में रहते हैं कि मिनट को सेकंड में कैसे कन्वर्ट करें तो आप इस टाइम चेक सर्कुलर क्राफ्ट की मदद से उनकी सहायता कर सकते हैं। यह बहुत सुंदर है और इससे आपके बच्चों को आसानी से समय परिवर्तन के बारे में पता चल जाएगा। सबसे पहले सात अलग-अलग रंग और साइज के गोले काट लें। अब उनके समान केंद्र को ढूंढें और उसके बीच में एक पिन लगा दें। जब आप सभी गोलों का एक समान केंद्र फिक्स कर लेंगे तो उसके बाद एक काला स्कैच पैन लें और समय की सारी यूनिट बीच से लेकर सबसे छोटे गोले तक लिख दें। सबसे पहले सेकंड फिर मिनट फिर घंटा, दिन, सप्ताह और इसी क्रम  में साल की तरफ आगे बढ़ें। आपके बच्चे की और बेहतर समझ के लिए आप इसमें समय का विभाजन भी ऐड कर सकते हैं।

बच्चों के लिए रंगीन रेनबो क्राफ्ट🌈

Colorful rainbow crafts for kids Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial:  Kids Activities Blog

रेनबो (इंद्रधनुष) बनाना एक अच्छा विचार है। आप अपने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के बारे में समझाने के लिए यह सुंदर रेनबो क्राफ्ट बना सकते हैं। सबसे पहले इंद्रधनुष के सातों रंगों को एक चौथाई गोले की तरह काट लें। इन गोलों को इंद्रधनुष के पैटर्न के साइज के हिसाब से  आर्डर के सिलसिले में लगाना है। और साथ में एक सफेद बादल के रंग का कागज भी काट लें। अब अपने बच्चे को साइज़ और रंगों के अरेंजमेंट को समझाएं। जब यह क्राफ्ट पूरा हो जाए तब इंद्रधनुष के आधार पर एक बादल लगाएं।

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

सुंदर फूल बनाएं अक्षर (ऐल्फाबैट) याद करने के लिए 🔠

Colorful flowers making to learn alphabets Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial:  File Folder Fun

आपके बच्चों को अक्षर याद करवाने के लिए यह एक सुंदर और रंगीन तरीका है। यह मज़ेदार गेम अपरकेस और लोअरकेस अक्षरों का इस्तेमाल करता  है। आपका बच्चा इस फाइल फोल्डर गेम की मदद से आसानी से लोअर केस और अपरकेस अक्षरों को याद कर सकेगा। सबसे पहले इस खेल के लिए चमकदार रंगीन फूल बनाएं। फूल के केंद्र को साइज में बड़ा रखें। छोटे बल्ब में अक्षर को स्मॉल केस में लिखें। अब समान संख्या में बराबर साइज के गोले काटें। इन गोलों पर बड़े अक्षर लिखें। अब बच्चों से बोलें कि वह फूल के ऊपर लिखे बड़े अक्षरों और छोटे अक्षरों का मिलान करें।

बच्चों के लिए सुंदर कैटरपिलर क्राफ्ट 🐛

Beautiful caterpillar crafts for kids Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kindergarten Kindergarten 

बच्चों को आकार के बारे में सिखाने के लिए यह फाइल फोल्डर क्राफ्ट सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों को खेलने वाली लोई (डो) दें। यह जरूर ध्यान में रखें के खेलने वाली लोई बच्चे के लिए सुरक्षित हो। अब बच्चों को काले खेलने वाली लोई को रोल करने (घुमाने) के लिए बोलें और उनसे गोले बनाएं। अब ऐसे तीन गोले बनाएं।  अब कैटरपिलर के पैरों के लिए गोल पट्टियां बनाने में उनकी मदद करें। अब उनसे बोले कि वह तीनों गोलों को सिलसिले में लगाएं और पहले गोले के अलावा दोनों में पैर जोड़ें। अब आप खुद कैटरपिलर को पूरा करने के लिए उसमें दो आंखें और एंटीना जोड़ सकते हैं। आप चाहें तो सिल्वर पेन से उसका मुंह भी बना सकते हैं ।

अलग अलग खाने को समझने के तरीके 🍱

Ways to learn about different foods Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: File Folder Fun

माता पिता और बच्चों को उनकी डाइट में स्वस्थ भोजन के बारे में प्रोत्साहित करने का यह एक अच्छा तरीका है। सबसे पहले दो अलग अलग फाइल फोल्डर को पीछे करके एक साथ चिपकाएं और उससे काम करने के लिए 3 बोर्ड बनाएं। अब हर खाद्य सामग्री पर पॉकेट बनाएं और काम करने वाले बोर्ड पर एक पिक्चर चिपकाएं।  जब एक हफ्ता खत्म हो जाए तो बच्चों से पूछो कि उन्होंने पूरे हफ्ते  क्या खाया है उसे पहचानें। इस तरीके से आप बच्चों की डाइट में स्वस्थ खाना शामिल कर सकते हैं। यह एक आसानी से बनाए जाने वाला क्राफ्ट है और इसका उद्देश्य भी अच्छा है।

फेल्ट कपड़े का इस्तेमाल करके रंगीन फूल बनाना

Making colorful flowers using felt cloth Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kindergarten Kindergarten

यह एक मजेदार फोल्डर क्राफ्ट खेल है जिससे कि बच्चे को, जिस रंग में फूल बना है, वह रंग समझने में मदद मिलती है। आप फेल्ट कपड़े, फोम शीट, ऊन के धागों , बटन आदि का इस्तेमाल करके सुंदर और रंगीन फूल बना सकते हैं। अब इन फूलों को फोल्डर के अंदर चिपका दें। अब अलग-अलग रंगों के नाम लिखने के लिए कुछ कलर टैब बनाएं। अब कलर टैब के पीछे डबल टेप चिपकाएं। अब बच्चों को सही रंग के फूल के साथ रंग की साइड को चिपकाने को बोलें। इससे उन्हें रंगो को पहचानने में और याद रखने में मदद मिलेगी।

आसानी से बनाए जाने वाले फेल्ट कपड़े के फूल 🏵️

Easy to make Felt cloth flowers Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Mama Smiles

बच्चों में एक निर्माता बनने  के लिए यह एक अच्छा तरीका है। सबसे पहले एक फाइल फोल्डर लें। एक मुलायम  फैल्ट कपड़ा ले। अब इसे फाइल फोल्डर के आधार के अंदर की तरफ चिपका दें। अब गोंद लगाकर फेल्ट पीस को चिपकाएं। जो फेल्ट आपने इस्तेमाल किया है वह  ज्यादा कठोर ना हो। यह मुलायम होना चाहिए और हम इसे आसानी से मोड़ सके। जब फेल्ट लेयर अच्छे से चिपक जाए, तो इसमें बहुत सारे ज्यामिति आकार काटकर बच्चों को दे दें। वह इन ज्यामितीय आकारों का इस्तेमाल करके सुंदर चीजें और आकृति बना सकते हैं।

बच्चों के लिए मज़ेदार फाइल फोल्डर खेल 🍒

Fun file folder games for kidsEasy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial:  File Folder Fun

यह एक्टिविटी कप केक के ऊपर रखी चेरी की संख्या पर आधारित है। बच्चे को चैरी की संख्या गिननी होगी। इससे बच्चे की गिनने की क्षमता बढ़ेगी। सबसे पहले फाइल फोल्डर के अंदर बहुत सारे कपकेक बना लें। अब उन्हें रंग दे और उन पर कुछ संख्या में जेली या फिर चेरी रख दें। और कप केक के आधार पर एक सफेद पर्ची लगाएं। बच्चे को चेरी की संख्या गिननी होगी और नीचे दी पर्ची पर लिखना होगा। बच्चों के लिए यह एक रंगीन और सीखने वाली एक्टिविटी है।

मजेदार किंडर गार्टन एक्टिविटीज🚸

Fun Kindergarten activities Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kindergarten Kindergarten

यह किंडर गार्टन एक्टिविटी बच्चों को आजादी दिलाने वाली है। बच्चे इस फाइल फोल्डर क्राफ्ट से अलग-अलग चीजें सीख सकते हैं। अलग अलग रंगों और साइज के कीड़े बनाएं।  अब उन्हें फोल्डर पर चिपकाएं। अब आप कीड़े पर ‌जितना चाहे उतने डॉट बना सकते हैं। यह बहुत सुंदर है। कीड़ों को वेल्क्रो की मदद से फोल्डर पर चिपकाएं ताकि बच्चे उन्हें आसानी से उतार सकें। अब बच्चे कीड़ों को रंग और साइज और डॉट्स की संख्या के आधार पर पहचान सकेंगे। अब बच्चों को चुनने का मौका दें। बच्चों को सही निर्णय लेना सिखाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।

अक्षरों (अल्फाबेट) को याद करने के तरीके 🔤

Ways to learn alphabets Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kindergarten Kindergarten

आपके बच्चों को अपरकेस और लोअर दोनों अक्षरों को समझाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। अब पौधों का एक सुंदर नजारा बनाइए। चित्र के बीच में छोटे गोले छोड़ दे। अब इन छोटे गोलों में लोअर केस अक्षर लिखें। अब समान साइज के कार्डबोर्ड के गोले बनाएं और उस पर अपरकेस अक्षर लिखें। आपके बच्चों को अपर केस अक्षरों को सही लोअर केस अक्षरों पर रखना होगा। इस तरीके से वे अपरकेस और लोअर केस अक्षरों को एक साथ समझ पाएंगे।

आसान फाइल फोल्डर फन एक्टिविटीज🎊

Easy File folder fun activities Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: File Folder Fun

यह आपके बच्चों को अंक और आरोही और अवरोही क्रम सिखाने का एक अच्छा तरीका है। सबसे पहले कुछ रंगीन कपकेक बनाएं। अब इन कपकेक पर चेरी की कुछ संख्या बनाएं। इन कपकेक को फाइल फोल्डर या जिप लॉक बैग में रखें।। अब अपने बच्चे को हर कपकेक के ऊपर चेरी की संख्या गिनने दें। बच्चे को इन कपकेक को चेरी की संख्या के आरोही क्रम में लगाने के लिए कहें। अगर आपका बच्चा आसानी से ऐसा कर सकता है, तो आप बच्चे को कपकेक के ऊपर चेरी की संख्या के अवरोही क्रम में लगाने के लिए कह सकते हैं।

रंगीन तरीके से अक्षरों (अल्फाबेट) को याद करें 🍦

Learning alphabets a colorful way Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: The Measured Mom

यह एक मजेदार आइसक्रीम क्राफ्ट है। सबसे पहले एक फाइल फोल्डर लें। अब इस पर एक सफेद कागज चिपकाएं। अब कुछ आइसक्रीम कोन बनाइए और उस पर आइसक्रीम स्कूप बनाएं। आइसक्रीम को सफेद आधार पर चिपकाए । आइसक्रीम के हर स्कूप पर सफेद धब्बे बनाएं। संख्या लिखने के लिए एक चौकोर कागज छोड़ दें। आप चाहें तो चौकोर काट सकते हैं या फिर उन्हें अपने बच्चों के लिए छोड़ सकते हैं ताकि वह इन चौकोर हिस्सों पर लिख सकें। आपके बच्चे को आइसक्रीम के स्कूप पर सफेद धब्बों को गिनना है और उनकी संख्या चौकोर कागज पर लिखनी है।

मजेदार तरीके से शब्दों को याद करें 📖

Learning letters the fun way Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kindergarten Kindergarten

यह बच्चों के लिए बहुत ही मजेदार एक्टिविटी है। सबसे पहले एक कागज पर दोनों लोअर केस और अपर केस वाले अक्षर लिख दें। अब उन्हें एक चौकोर डिब्बे में काट दें। अब एक फोल्डर लें। अब इन्हें चार अलग-अलग हिस्सों में बांट दें और उन्हें नाम दें लूप अक्षर, पूंछ के साथ, बड़े और छोटे अक्षर। आप इनसे मिलते जुलते विशेषताओं वाले जानवरों की फोटो चिपका सकते हैं। अब अपने बच्चों को  इसके अनुसार अक्षरों को मिलाने को बोलो। यह बहुत ही मजेदार होगा। यह खेल और पढ़ाई का अच्छा मिश्रण है।

सुंदर दिल के आकार के डिजाइन💗

Beautiful Heart shaped designs Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Kids Activities Blog

एक जैसे क्राफ्ट को पहचानना फाइल फोल्डर श्रेणी में बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक फाइल फोल्डर लें। अब कुछ मिलते जुलते दिल के पैटर्न प्रिंट करवा लें। आप रंगीन प्रिंट ले सकते हैं। अब इन पज़ल के हिस्सों को लंबे समय के लिए सुरक्षित रखने के लिए इन्हें लेमिनेट करवाइए। अब लेमिनेट किए हुए दिल के आकार में से एक दिल का आकार लेकर फोल्डर में चिपकाएं। अब उनका दूसरा हिस्सा अपने बच्चों को दें और उनसे सही दिल के पैटर्न से मिलाने के लिए कहें।

रंगीन फाइल फोल्डर एक्टिविटीज 📒

Colorful file folder activities Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: Mama Smiles

अपने बच्चों को मिलते जुलते रंगों के बारे में सिखाने और एक रंग के अलग-अलग शेड के बारे में समझाने  के लिए यह अच्छा तरीका है। आपको समान रंग के दो चौकोर पीस चाहिए और हर रंग की एक छोटी पर्ची चाहिए। सबसे पहले एक ही रंग के चौकोर पर्ची का इस्तेमाल करके एक जेब बनाएं। अब इस जेब का एक हिस्सा फोल्डर कवर के अंदर चिपकाएं। अब हर रंग के चौकोर से यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। जब सभी रंग की जेब फाइल फोल्डर के अंदर चिपका दी जाएगी तो अपने बच्चे को वह फोल्डर  और रंगीन पतली आयताकार स्ट्रिप्स दें । अब बच्चा पर्ची को मिलते हुए रंग की पॉकेट में रख सकता है।

फाइल फोल्डर फन एक्टिविटीज

File folder fun activities Easy to Make File Folder Games for Kids
Image/Tutorial: File Folder Fun

यह एक सुंदर इनुक्सुक कार्ड है। आप बच्चों को सामान और उनकी परछाइयों को समझाने के लिए इनुक्सुक कार्ड चुन सकते हैं। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सबसे अच्छा तरीका है बच्चों को परछाई का कारण समझाने के लिए। एक बच्चा इनुक्सुक कार्ड की मदद  से आर्कटिक के बारे में जान सकता है।   बच्चों के लिए साधारण  कार्ड खरीदें।

Pin for later

Easy to Make File Folder Games for Kids

हमें आशा है कि आप को यह सारे फाइल फोल्डर गेम क्राफ्ट पसंद आए होंगे। हम चाहते हैं कि आपका बच्चा तेजी से सीखे और चीज़ों को गहराई से समझे। यह लैसन हमेशा उनके साथ रहेंगे। आप ऐसे ही और प्ले स्कूल क्राफ्ट आर्टिकल K4 Craft पर सर्च कर सकते हैं । आप अपना कीमती फीडबैक नीचे दिए कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। हम ऐसे ही और कंटेंट के साथ जल्द ही आएंगे तब तक हंसते रहिए और बनाते रहिए K4 Craft के साथ!

Previous Post

करें पुरानी जीन्स को फिर से नया इन DIY से

Next Post

बच्चों के लिए आसान ब्लू डे क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

July 21, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.