इन सर्दियों की छुट्टियों में ठंड के कारण बच्चे घर से बाहर खुले में नहीं खेल सकते और इसीलिए आउटडोर गेम्स भी नहीं खेल सकते। और घर के अंदर ही रहना कई बार हम सभी के लिए बहुत ज्यादा बोरिंग हो जाता है। ऐसे में बच्चे इलेक्ट्रॉनिक चीज़ें ज़्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं जो उनके लिए अच्छा नहीं है। इनके साइड इफ़ेक्ट के बारे में बात न करते हुए हम ये सोचें कि उन्हें क्या करना चाहिए? ऐसा क्या है जिससे उनके समय का उपयोग भी हो, उन्हें मज़ा भी आये और वो बोर भी न हों। इन सभी प्रश्नों का उत्तर है हैंडीक्राफ्ट्स!
अपने बच्चों को यह सरल क्राफ्ट आइडियाज सिखाएं जो घर पर ही बनाए जा सकते हैं. इस तरह उनके अंदर आर्ट्स के लिए इंटरेस्ट आएगा और उनकी स्किल और क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। तो इसलिए हमने यहां पर जासमीन के आसान क्राफ्ट आइडियाज की लिस्ट बनाई है जो वह आसानी से घर पर ही बना सकते हैं और आप उन्हें गाइड कर सकते हैं।
बच्चों के लिए घर पर ही बनाने के आसान क्राफ्ट आईडियाज़

बच्चों के लिए हार्ट के शेप पर एक प्यारी सी मधुमक्खी वाला क्राफ्ट
आपके बच्चे इस प्यारी सी मधुमक्खी जो हार्ट शेप पर है के साथ क्राफ्ट आईडियाज बनाना शुरू कर सकते हैं। एक कार्डबोर्ड शीट में से एक हार्ट शेप काटा गया है। आप अपने बच्चों को यह हाथ से बनाने में मदद कर सकते हैं पर जब बच्चे कैंची और कटर का इस्तेमाल करें तब आप उन पर ध्यान देना ना भूलें। अब बच्चों को इस हार्ट शेप के बीच एक मधुमक्खी बनाने के लिए कहें और बाकी पूरी जगह को अलग-अलग रंगों से पेंट करने के लिए कहें । इस हार्ट पर फूल, मधुमक्खी की आंखें, उसकी स्माइल और एंटीना आदि बनाने के लिए आप क्ले या दूसरे कट आउट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका क्राफ्ट बहुत ही सुंदर बन जाएगा।
बच्चों के लिए क्ले आर्ट से बना खिलौना
क्ले आर्ट की दुनिया में बहुत सी चीजें छुपी हुई है। आप इससे 3d शेप बना सकते हैं जो कि हूबहू असली जैसा दिखता है। आइडिया में सबसे पहले आपको वाइट क्ले को एक शेप देना होगा जैसा कि ऊपर पिक्चर में बताया गया है। आप वाइट की जगह नॉर्मल क्ले भी यूज कर सकते हैं और फिर बाद में उस पर अलग-अलग कलर भी लगा सकते हैं। इसके बाद पेपर शीट में से एक टुकड़ा काटें जो कि इसकी स्क्रीन के बराबर हो। इसके बाद इस पेपर पर एक सुंदर चित्र बनाएं जैसे पहाड़, बादल या बारिश का। इसके बाद आप इस स्क्रीन की साइड को छोटे-छोटे क्ले क्राफ्ट से सजा सकते हैं जैसे रेनबो, क्ले बटन आदि स्क्रीन की नीचे की डिजाइन को उंगलियों से बनाया जा सकता है।
फ्रेंड्स के साथ जंगल में मंगल क्ले क्राफ्ट
बच्चों के इस आसन से क्राफ्ट आइडिया का बैकग्राउंड आपको कैनवास या पेंटिंग में काम आने वाले मोटे कपड़े से बनाना होगा । एक बोर्ड पर कैनवास लपेटने के बाद उस पर पेंट ब्रश की सहायता से कुछ पेड़ और जानवर बना दें। इस पिक्चर में हमने उल्लू बनाए हैं। अब क्ले की मदद से आप एक बड़ा उल्लू बना कर उसे बोर्ड पर चिपका दें। ड्रॉइंग्स इस क्ले के उल्लू की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे। डेकोरेशन के लिए आप क्ले के कुछ फूल भी बना सकते हैं।
वॉटर कलर से बनी पेंटिंग पर चौक से ड्राइंग करना- बच्चों के लिए क्राफ्ट
इस क्राफ्ट आइडिया में दो तरीकों से ड्राइंग की जाती है। एक चॉक से और दूसरा वाटर कलर से। जैसा कि ऊपर के इमेज में बताया गया है वॉटर कलर की मदद से फाइट सीट पर कोई भी पैटर्न बना लीजिए। अब इसे पूरी तरह से सूखने दीजिए। अब इस सीट पर आप चौक की मदद से कोई भी सीनरी या ड्राइंग बना सकते हैं। क्योंकि चौक सफेद रंग का होता है तू सीट पर डार्क वॉटर कलर से पैटर्न बनाएं ताकि सफेद चॉक से बनी हुई चीजें आसानी से दिख सके। यह ड्राइंग बनाने के बाद आप बटन से दूसरी बहुत सारी चीजें बना सकते हैं जैसे फूल, शर्ट आदि।
क्रेयॉन कलर्स से सजे प्यारे पेपर बैग्स
यह आसान क्राफ्ट आईडिया आपके बच्चों को घर पर ही उनके खुद के लिए पेपर बैग बनाने में मदद करेगा। आप मार्केट से प्लेन पेपर बैग्स खरीद सकते हैं या इन्हें खुद ही बना सकते हैं। अब इन प्लेन पेपरबैग्स पर अपने बच्चों को कोई सीनरी या कोई क्रीचर बनाने के लिए कहें और उनमें क्रेयॉन या ऑयल पेस्टल से कलर करने के लिए कहें। यह नया और अलग आईडिया आपके बच्चों का आर्ट एंड क्राफ्ट में इंटरेस्ट बढ़ाएगा।
बच्चों के लिए सुंदर शिप एंकर क्राफ्ट
यह क्राफ्ट बनाना थोड़ा सा मुश्किल है। आपके बच्चों की एज के हिसाब से आप उन्हें यह बनाने के लिए गाइड कर सकते हैं। सबसे पहले एक कार्ड बोर्ड शीट पर एक एंकर बनाएं और कैंची या कटर की सहायता से उसे काट लें। अब मन चाहे रंग से इस एंकर को पूरा रंग लें । अब इस एंकर को आप कटआउटस की मदद से सजा सकते हैं जैसे स्टार, फूल, या उसके ऊपर कलर्ड चाक की मदद से कोई ड्राइंग बना सकते हैं। बीच में बनी मछली क्ले से बनी है और इसे बनाने के लिए आपको क्ले से एक गोल डिस्क बनाकर उस पर मछली के पंख और मुँह बनाने होंगे।
बच्चों के लिए सुन्दर कैटरपिलर क्राफ्ट
ये क्ले का बना कैटरपिलर कितना सुन्दर है ? ये आसान सा क्राफ्ट घर पर ही बनाया जा सकता है और इसे शुरू करने के लिए आपको क्ले से अलग अलग आकार की छोटी छोटी गोलियां बनानी होंगी। इसके बाद आपको इन्हे छोटे से लेकर बड़े आकार में एक के बाद एक रखना होगा। इसके बाद उन सबको जोड़कर एक कैटरपिलर का आकार दें। अब इसके चेहरे पर आँखें और मुँह लगा दें। इसे आप कुछ फल औरकुछ दूसरी चीज़ें लगाकर भी सजा सकते हैं।
बच्चों के लिए स्वीट बूथ क्ले क्राफ्ट
अगर आप ऊपर दी हुई इमेज ठीक से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये बूथ क्ले से सजे हुए हैं और इस पर लिखा “Sweet ” भी क्ले से बना है। बच्चों के लिए इस सरल से क्राफ्ट को घर पर बनाने के लिए आइस-क्रीम स्टिक से या किसी और चीज़ से एक बूथ बनाएं। उसे सफ़ेद रंग लगाएं और फिर उसे क्ले से ऊपर के जैसे सजाएं।
बच्चों के लिए सुन्दर बर्ड हाउस वाला क्राफ्ट
सबसे पहले घर बनाने से शुरू कीजिये। एक सिंपल सा बर्ड हाउस बनाने के लिए आप उसे लकड़ी से बना सकते हैं या उसे बाजार से सकते हैं। इसके बाद आप उसे क्ले से डेकोरेट कर सकते हैं जैसे क्ले के फूल, लेडीबग, घर की छत की सजावट आदि बनाकर। अब एक कार्ड बोर्ड शीट से एक पक्षी बनाकर उसे सुन्दर रंगों से सजाएं।
क्ले से बना ऑक्टोपस क्राफ्ट
ये प्यारा सा छोटा ऑक्टोपस बहुत ही आसानी से बिना ज़्यादा मेहनत के क्ले से बनाया जा सकता है। इसे शुरू करने के लिए इसकी बॉडी बनाने से शुरू करना होगा जो सिर्फ एक गोल डिस्क के शेप की है। फिर थोड़ी से कलर वाली क्ले की मदद से इसके आठ लम्बे पैर बनाएं। फिर इसकी आँखे और मुँह बनाएं। चाहें तो इसका छोटा सा ताज बनाएं। अपनी पसंद के हिसाब से इसका बैकग्राउंड सजाएं। यहाँ हमने एक छोटा व्हील लेकर उसे स्टोन्स और रस्सी से सजाया है। इस पर पैटर्न चॉक से बनाये गए हैं।
Pin for later
हम आशा करते हैं कि घर पर बनाने वाले ये बच्चों के आसान क्राफ्ट आपको पसंद आये होंगे। आप अपने बच्चों को ये सुंदर और आसान क्राफ्ट घर पर ही बनाने को बोल सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के। इन्हें बनाने के लिए ज़्यादा खर्च भी नहीं होता और ये क्ले जैसी आसानी से मिलने वाली चीज़ों से ही बन जाते हैं। नीचे दिए कमैंट्स सेक्शन में आप अपनी राय दे सकते हैं। क्राफ्ट के और आइडियाज़ के लिए K 4 क्राफ्ट पर आते रहिये। ऐसे ही और आर्टिकल्स के साथ हम जल्द वापस आएंगे। तो हँसते रहिये और k 4 क्राफ्ट के साथ कुछ न कुछ बनाते रहिये।