Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

बच्चों के लिए ब्यूटीफुल एंड ब्राइट येलो क्राफ्ट्स

K4craft by K4craft
March 11, 2020
in बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
बच्चों के लिए ब्यूटीफुल एंड ब्राइट येलो क्राफ्ट्स
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

इस पोस्ट में आपको बच्चों के लिए सुंदर येलो क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज मिलेंगी| इन आइडियाज को फॉलो करके बच्चे अपने शिक्षकों और अभिभावकों की कम से कम मदद लेकर अपने स्कूल के प्रोजेक्ट्स को आसानी से पूरा कर पाएंगे|

पीला रंग दिखने में बहुत ही खिला खिला और सुंदर होता है और सभी बच्चों को काफी आकर्षित भी करता है| यह रंग बहुत ही सुकूनदायक होता है और साथ ही हम इस रंग के बहुत सारे क्राफ्ट्स भी बना सकते हैं| पीले रंग में क्राफ्ट बनाने के लिए बहुत सारी चीज़ें हमें आसानी से मिल जाएंगी| इनमें से कुछ चीज़ें आप इकठ्ठा करके अपने बच्चे को दे सकते हैं और क्राफ्ट बनाने में उनकी मदद कर सकते हैं| इस बात का ध्यान रखें कि ये सारे काम करते वक़्त बच्चे आपकी निगरानी में हों| बच्चों को कभी भी अकेले कैंची का इस्तेमाल न करने दें| इसमें उन्हें चोट आ सकती है| तो आईए चलें, चलकर बच्चों के लिए कुछ खूबसूरत येलो क्राफ्ट्स देखते हैं|

बच्चों के लिए ब्यूटीफुल एंड ब्राइट येलो क्राफ्ट्स

Beautiful and Bright yellow crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Pin for later

प्लास्टिक प्लेट्स से बनाना (केला) बनाएं

 Cut-out yellow bananas Making bananas using plastic plates Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: smallfryandco

प्लास्टिक प्लेट्स से बना ये येलो बनाना क्राफ्ट बहुत ही प्यारा सा है|प्लास्टिक प्लेट्स के किनरों से इन बनानाज या केलों को आसानी से बनाया जा सकता है|एक पीले रंग की प्लास्टिक की प्लेट लेकर उसे साफ कर के सूखा लें|अब एक प्लास्टिक कटर की मदद से प्लेट्स की किनरों को केले की शेप में काट लें|केले के निचली किनरों को गोल कर दें| केले की वज़नदार डंठल बनाएं| अगर आपको येलो प्लेट नही मिल पा रही है तो आप सफेद प्लेट का इस्तेमाल कर के इसे बना लें और बन जाने के बाद उसे पीले रंग से रंग दें|

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

बच्चों के लिए हनी बी क्राफ्ट

Honey bee crafts for toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Crafty Morning

पीले रंग में हनी बी और उसके छत्ते का ये क्राफ्ट बहुत ही सुंदर है| बच्चे इसे बनाने और इसमें रंग भरते हुए बहुत खुश हो जाएंगे| सबसे पहले तो मधुमक्खी का एक छत्ता बनाये और उसके चारों तरफ छोटी मधुमक्खियाँ भी बना दें| बच्चों के अंगूठे के निशान से आप मधुमक्खियाँ बना सकते हैं| इन निशानों की शार्प टिप वाले काले पेन से डिटेलिंग कर दे|अब अपने बच्चे की उंगली को पेंट में डूब कर छत्ते को उनकी उंगली के छोटे छोटे निशानों से भर कर पूरा करें जोकि देखने में बहुत अच्छा लगेगा|

बच्चों के लिए सुंदर रीयूजेबल येलो प्लेट क्राफ्ट्स

Beautiful reusable yellow plate crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Buggy and Buddy

इस खूबूसरत से सनी येलो प्लेट क्राफ्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक पेपर या प्लास्टिक की प्लेट ले और उसे साफ कर के सुखा लें|अलग अलग आकार और रंगों के सिक्विन्स और स्टोन्स लें और उन्हें प्लेट पर चिपकाएं| प्लेट की चारो तरफ कुछ होल्स पंच कर दें| अब पीले रंग के रिबन लीजिये और उन्हें होल्स में डालते हुए बाहर निकाल कर बाँध दें| अब पीले रंग के कुछ पैटर्न वाले स्ट्रॉ लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें| प्लेट्स पर लगे हुए रिबन में से स्ट्रॉ के टुकड़ों को आरपार कर बांध  दें ताकि वो निकले न|

छोटे बच्चों के लिए पाइनएप्पल क्राफ्ट्स

Pineapple crafts for toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Crafty Morning

इस एक्टिविटी में बच्चों को बहुत माज़े आने वाला है| सबसे पहले एक हार्ड स्टॉक शीट लें| ईस वक़्त आपको अपने बच्चों की उंगलियों की हरकतों पर निगरानी रखना बहुत ज़रूरी है| सबसे पहले पाइनएप्पल की पत्तियां बनाने और उसे रंगने में अपने बच्चों की मदद करें| सबसे पहले पेंसिल के मदद से एक पाइनएप्पल ड्रा कर लें| फिर पीले पेंट में अपने बच्चे के अंगूठे तो डूबा कर उसकी छाप से पाइनएप्पल को कलर करें| पेंट के सूख जाने पर अपने बच्चे की उंगली को ब्राउन पेंट में डूब कर पाइनएप्पल पर छोटे छोटे डॉट्स बनाइये जिससे वो और ज़्यादा सजीव लगे|

छोटे बच्चों के लिए लिटिल चिक येलो क्राफ्ट्स

Little chick yellow crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Preschool Crafts for Kids

इस आसान प्रीस्कूल क्राफ्ट को ईस्टर हैंगिंग का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है|इसे बनाने के लिए टॉयलेट पेपर रोल या फॉयल रोल ले|अब एक पीले रंग का ईस्टर हैंगिंग लें और इसे रोल पर घुमाते हुए अच्छी तरह लपेट दें| इस बात का ध्यान रखें की  रोल पूरी तरह से कवर हो जाए| जब रोल पे लगा गोंद सूख जाए तब इसपर दो आंखें और एक ऑरेंज फेल्ट का तिकोना टुकड़ा काट कर नाक की तरह लगा दें|ऑरेंज पाइप क्लीनर्स के पैर बना कर इसमें लगा दें| इस येलो चिक को बनाना बहुत मज़ेदार है| मज़बूत बेस लगा कर आप इसे पेंसिल होल्डर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

बच्चों के लिए प्लेट जिराफ क्राफ्ट

Plate Giraffe craft for kids Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Crafty Morning

एक बड़ी सी पेपर प्लेट और एक पीले रंग की शीट लें| पेपर प्लेट को पीले रंग में रंग दें| एक बार जब रंग सूख जाए तो आप इसमें भूरे रंग की जिराफ जैसी पैचेज बना दें|पीले रंग की शीट में से एक मुँह के आकर का हिस्सा काट लें| शीट में से एक ओवल शेप काट कर प्लेट के बीच में चिपका दें| जिराफ के सीए पर दो छोटे छोटे कान और सींघ बना दें| सींघ के ऊपर ब्राउन सर्कल्स बना दें| आंखों के लिये सफेद शीट काट कर आंखें बना लें या आप चाहें तो जिराफ के सर पर गूगली आईज भी चिपका सकते हैं|

बच्चों के लिये येलो लाइम क्राफ्ट

Large Yellow lime craft for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Broogly

बड़े एरिया को कलर करना बच्चों के लिए किसी ट्रीट से कम नही होता| वो इस काम को बहुत एन्जॉय भी करते हैं| तो चलिए हम बच्चों के लिए एक बड़ा से लाइम बनाते हैं जिसे वो कलर कर सकें| बच्चे अपनी पसंद से क्रयोन्स या पेंट जिस चीज़ से चाहे पेंट कर सकते हैं| सबसे पहले पेपर की एक बड़ी सी शीट लें और उस शीट में एक बड़ा से लाइम ड्रा कर लें| अब बच्चों को उसे अपने मनचाहे पेंट से उसमें रंग भरने दें| आप चाहे लाइम को फ्रेम करवा कर भी रख सकते हैं|

आलू और निम्बू से स्टैम्प प्रिंटिंग करें

Stamp printing with large potatoes and limes Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Mamas Like Me

बच्चों को क्राफ्ट्स बनाने में बहुत मजा आता है| आप उनके इस मज़े को और बढ़ाने के लिए उन्हें ये आसान स्टैम्पिंग क्राफ्ट सीखा सकते हैं| कुछ बड़े आलू लेकर उन्हें आधे टुकड़े में काट दें| आप या तो आलू के ये टुकड़े बच्चों को ऐसे ही दे दें या फिर कटर की सहायता से उस पर कुछ डिज़ाइन बना कर दें|अब इन टुकड़ों को पेंट में डूबा कर बच्चों को शीट पर स्टैम्पिंग करने दें| ठीक इसी तरह आप नींबू के टुकड़ों का भी इस्तेमाल स्टैम्पिंग के लिए कर सकते हैं और स्टैम्प्स से सुंदर पैटर्न्स बना सकते हैं|

छोटे बच्चों का गर्मियों के लिए येलो क्राफ्ट्स

Summer time yellow crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: The Measured Mom

सबसे पहले पेपर की कलरफुल शीट्स में से अल्फाबेट्स के कट आउट्स बच्चों को दें|चलिए मान लेते हैं कि किसी बच्चे को जो अल्फाबेट मिला उसका रंग येलो है| अब बच्चों को रंगबिरंगी अलग अलग तरह ही की चीज़ें दें| बच्चों को अपने अल्फाबेट के रंग से मैच होती हुई चीज़ को पहचानना है| बच्चों को गोंद भी दें जिससे वो चीजों को अल्फाबेट्स पर चिपका सकें| इस तरीके से वो रंगों को पहचानना भी सीखेंगे| यह क्लास टाइम के लिए बहुत अच्छी एक्टिविटी है जो बच्चों की याद रखने की क्षमता और स्किल्स को भी बढ़ाएगी|

छोटे बच्चों के लिए सुंदर वीविंग क्राफ्ट

Beautiful weaving craft for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Simply Hood

इस येलो क्राफ्ट को बाबाने के लिए मोटर स्किल्स के साथ सुई में धागा लगाने की भी समझ होने की ज़रूरत है|सबसे पहले आप अच्छे को एक अल्फाबेट दें जो उनके नाम का पहला अक्षर हो सकता है या आप परइ क्लास को एक साथ सीखना चाहते हैं तो सभी बच्चों को एक ही अल्फाबेट दें|पेपर के अल्फाबेट कट आउट्स में किनारे की तरफ छोटे होल्स पंच करें|अब बच्चों को इन होल्स में धागा डालने को कहें|बच्चों के लिए यह एक बहुत ही मज़ेदार एक्टिविटी साबित होगी|

पुराने कपड़े और स्पोंज से येलो चिक बनाना

Making a yellow chick using old cloth or sponge Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Meaningful Mama

इस चिक को बनाना बहुत ही आसान है और बच्चों को इसे बनाने में शिक्षकों या अभिभावकों से ज़्यादा माड़ की ज़रूरत नही पड़ेगी|एक प्लेट या कटोरे में येलो पेंट ले|बच्चे को किसी पुराने कपड़े का टुकड़ा या स्पोंज का टुकड़ा दें और उस टुकड़े को येलो पेंट में डूब दें|अब इस टुकड़े को शीट पर डैब करते जाएं| शीट को सूखने के लिए छोड़ दें|जब पेंट सूख जाएं तोह ब्लैक स्केच पेन या शार्पि पेन की सहायता से चिक के डिटेल्स और फीचर्स शीट पर बना लें| बन जाने के बाद दो आंखें और एक ऑरेंज कलर की तिकोनी नाक लगा दें|

येलो टिश्यू पेपर से पाइनएप्पल बनाएँ

Pineapple making using yellow tissue paper Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial:  Glued To My Crafts

ये येलो पाइनएप्पल क्राफ्ट बहुत सुंदर है और गर्मी के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है|इस क्राफ्ट को बनाने की लिए सबसे पहले के पेपर प्लेट लेकर उसे ओवल शेप में काट लें और उसके ऊपर और नीचे के दोनों किनरों को फलात्कार दें|कुछ हरे रंग के शेड्स लें और एक बच्चे के हाथ की छाप ले लें|छाप के किनारे से हाथ के आकार को काट कर अलग कर दे और उन्हें प्लेट के ऊपर फ्लैट साइड पर चिपका दें|पीले टिश्यू में से कुछ चौकोर टुकड़े काट कर ओवल प्लेट पर चिपका दें| पीले भाग पर कुछ डॉट्स बना दें जिससे पाइनएप्पल थोड़ा असली लगे|

बच्चों के लिए पॉपसिकल स्टिकस येलो क्राफ्ट्स

Popsicle sticks Yellow crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Crafty Morning

इस सुंदर चिक क्राफ्ट को आप आइसक्रीम पॉपसिकल स्टिकस से बना सकते हैं|कुछ पॉपसिकल स्टिकस को साफ कर के सुखा ले और पीले रंग से पेंट कर दें|अब पाँच पॉपसिकल स्टिकस को  एक दूसरे के बगल में रख कर चिपका लें| हार्ड येलो शीट के कट आउट्स से चिक के फेदर्स और साइड विंग्स बना लें|ऑरेंज रंग की हार्ड शीट से चिक के पैर और तिकोनी सी नाक बनाए | अब दो बड़ी बड़ी गूगली आईज लगा दें| यह येलो चिक बहुत ही सुंदर लग रही है|

बच्चों के लिए बड़ा सा येलो सन क्राफ्ट

Large yellow sun Crafts for Toddlers Yellow Crafts for Toddlers
Image/Tutorial: Family Education

पीला रंग सोचते ही जो पहली चीज़ हमारे ध्यान में आती है वो है सूरज|इसे बनाने के लिए आपको चाहिये सफ़ेद रंग की पेपर प्लेट्स, येलो टिश्यू पेपर, और येलो कलर का पेपर|पेपर प्लेट को येलो कलर के कागज़ पर उल्टा रख दें|अब पेपर पर बाहर की तरफ तिकोने प्रोजेक्शन्स बना लें जैसे की सूरज के किरणें और बनाने के बाद इसे काट लें|अब पेपर प्लेट को येलो पेपर पर चिपका लें|येलो इशू पेपर के कुछ टुकड़े बना लें और उन्हें सफ़ेद पेपर प्लेट पर चिपका लें|जब आप प्लेट के हर हिस्से को टिश्यू पेपर से कवर कर लेंगे तब आप देखेंगे की आपका चमकता हुआ सूरज बनकर एकदम तैयार है|

☆ Pin for later ☆

Yellow Crafts for Toddlers

हम उम्मीद करते हैं की आपको ये प्यारे येलो क्राफ्ट्स पसन्द आये होंगे|हम आशा करते हैं कि बच्चों को इन क्राफ्ट्स से काफी कुछ सीखने को मिलेगा|आप K4 craft पर हमारे और भी ऐसे ही क्राफ्ट से रिलेटेड अर्टिकल्स देख सकते हैं|हम और भी ऐसे आइडियाज लेकर जल्दी ही हाज़िर होंगे| आप अपने विचार और सुझाव नीचे लिए गए कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं| तब तक K4 क्राफ्ट के साथ सीखते रहें और मुस्कुराते रहें|

Previous Post

बच्चों के लिए हैंडप्रिंट क्राफ्ट्स- क्रिएटिव आर्ट & क्राफ्ट

Next Post

बच्चों के लिए स्कूल क्राफ्ट प्रोजेक्ट आइडियाज़

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

July 21, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.