क्लासरूम के बाहर और अंदर बनाने वाले आसान स्कूल क्राफ्ट आइडियाज़ और बच्चों की एक्टिविटीज़ जो प्री स्कूल के बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाएँगे !
स्कूल लाइफ बच्चों के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। सभी बड़े लोग वो समय याद करते हैं जब वो छोटे थे और स्कूल में एन्जॉय करते थे। हमारे स्कूल लाइफ की यादें ही हमारी सबसे अच्छी यादें होती हैं। यह हमारा फ़र्ज़ है कि हम बच्चों की स्कूल लाइफ को मज़ेदार बनाएं। हमें उनके बचपन और स्कूल टाइम को यादगार बनाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा क्रिएटिव एक्टिविटीज़ करवाना चाहिए। टीचर्स को हमेशा नई और दिलचस्प एक्टिविटीज़ बच्चों के लिए ढूंढते रहना चाहिए और स्कूल में करवाना चाहिए। ऐसी एक्टिविटीज़ से बच्चों की मोटर स्किल्स का विकास होता है और उन्हें रंग और आकार पहचानने में आसानी होती है। हम MY Craft Studio से कुछ स्कूल क्राफ्ट प्रोजेक्ट ले कर आये हैं, आइये इन्हें देखते हैं
बच्चों के लिए स्कूल क्राफ्ट प्रोजेक्ट आइडियाज़
1. सुन्दर सूरजमुखी के फूल का क्राफ्ट
यह एक बहुत बढ़िया प्ले स्कूल एक्टिविटी है। यह सनफ्लॉवर क्राफ्ट बनाकर आप बच्चों को पौधों और फूलों की महत्ता समझा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको क्ले मोल्डिंग और रेत का काम करने के साथ साथ चीज़ों को काटना और चिपकाना भी पड़ेगा। इस सुन्दर सनफ्लॉवर के क्राफ्ट को बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको बच्चों से क्ले का गमला बनवाना होगा। इसे बनाने के लिए आपको क्ले की पतली पट्टियां बनानी होंगी। फिर उन्हें एक गोल आकार में एक के ऊपर एक जमाना होगा। अब इस गमले में थोड़ी मिट्टी डालिये। अब हर बच्चे को एक आइसक्रीम स्टिक दीजिये। इसे उस गमले में लगा दीजिये। अब ज़रूरत के हिसाब से आप हार्ड स्टॉक शीट का इस्तेमाल करें। आप पहले से ही बच्चों को सूरजमुखी की पत्तियां बनाकर दे सकते हैं या बच्चों को इन्हें कलर करने के लिए दे सकते हैं। अब बच्चों से इन पत्तियों को आइसक्रीम स्टिक्स पर लगवाएं। यह सुन्दर फूल बनाने में आसान है और बहुत सुन्दर लगाता है।
2. तितली वाला क्राफ्ट प्रोजेक्ट
तितलियाँ बहुत ही सुन्दर और तरह तरह के रंगों वाली होती हैं। हम सबको तितलियाँ बहुत लुभाती हैं। बच्चे फूलों और तितलियों से खेलना बहुत पसंद करते हैं। ये तितली वाला प्रोजेक्ट बनाने के लिए आप बच्चों की मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको लकड़ी की कपड़ों में लगाने वाली पिन, पाइप क्लीनर, काले रंग ही हार्ड स्टॉक शीट, और रंग-बिरंगी पैटर्न वाली शीट चाहिए। सबसे पहले कपड़ों में लगाने वाली क्लिप पर एक चमकदार रंग लगा लें। पाइप क्लीनर से तितली के एंटेना बनाएं। इसे कपड़ों की क्लिप पर लपेट दें। अब काली हार्ड शीट पर पंखों का पैटर्न बना दें। अब इन पंखों को क्लिप पर लगा दें। यह बहुत खूबसूरत लगता है और एक बढ़िया स्कूल क्राफ्ट आइडिया है।
3. पेपर प्लेट स्कूल प्रोजेक्ट
यह एक बढ़िया स्कूल क्राफ्ट आइडिया है। सच में यह बहुत आसान है। इसे शुरू करने के लिए दो पेपर प्लेट लीजिये। सबसे पहले एक पेपर प्लेट को बेस कलर से कलर कीजिये। अब दूसरी पेपर प्लेट को एक चटख रंग से कलर कीजिये। अब एक हार्ड स्टॉक शीट लीजिये और उसे चटख रंग से कलर कीजिये। अब इन दोनों पर बच्चे से थम्ब प्रिंट करवाइये। अब चटख रंग की पेपर प्लेट को आधा काटिये और उस पर थोड़ा सा कट लगाइये। अब इसे बेस प्लेट पर चिपका दीजिये। अब हार्ड स्टॉक शीट में से अलग अलग आकार काटिये जैसे आयत और त्रिभुज और इन्हें उन पेपर प्लेट्स पर लगा दीजिये। अब बेस में एक धागा लगाइये और कील पर लटका दीजिये।
4.सुन्दर पेपर चिक क्राफ्ट
यह बच्चों के लिए बहुत सुन्दर चिक क्राफ्ट है। इसे स्कूल में आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको एक मिट्टी का बर्तन, कुछ हार्ड शीट्स, और कुछ कलर चाहिए। मिट्टी के बर्तन को चटख रंगों से रंगें। अब एक नीली हार्ड शीट लीजिये। इसमें से बर्तन के ऊपर का ढक्कन जैसा हिस्सा बनाएं। यह थोड़ा बड़ा होना चाहिए। अब इसे बर्तन पर चिपका दीजिये। इसे आप फिंगर प्रिंट और सितारों से सजा सकते हैं। अब कार्डबोर्ड शीट में से मुर्गी के बच्चे का चेहरा बनाएं। इसकी पिली चोंच बनाकर चिपकाएं। पतली कागज़ की शीट से लाल और पिले रंग की पट्टियां बनाकर इसकी पूँछ बनाएं। यह बहुत ही सुन्दर लगता है। इसकी आँख बनाएं और एक लाल रंग की कलगी बनाकर इसे कम्पलीट करें।
5.आसानी से बनाएं प्यारा सा गिरगिट
यहाँ एक प्यारा गिरगिट है. इस प्रोजेक्ट की मदद से आप बच्चों को ये आसानी से बता सकते हैं कि गिरगिट अपना रंग बदलता है। इससे उन्हें आश्चर्य होगा और जानवरों को जानने की रूचि भी बढ़ेगी। इस सुन्दर क्राफ्ट को बनाने के लिए सॉफ्ट फोम शीट का इस्तेमाल करें। इस फोम शीट पर एक गिरगिट बनाएं और बच्चों से इस पर अलग अलग रंगों से फिंगर प्रिंट करवाएं। अब ऐसा ही एक फेल्ट फोम शीट पर बनाएं। इस गिरगिट की आँखें बनाने के लिए एक क्विल्लिंग स्ट्रिप को क्विल करें और आँख की जगह चिपका दें। अब इस गिरगिट के अंदर थोड़ा सा पॉली फिल भर दें और दोनों गिरगिट के शेप को आपस में सिल दें। यह गिरगिट बहुत ही सुन्दर लगेगा।
6. बच्चों के लिए ‘फिश इन द फ्रेम’ पेपर क्राफ्ट
यह एक बहुत सुन्दर फ्रेम वाला क्राफ्ट है। इसे बच्चे खुद आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए एक हार्ड स्टॉक शीट लीजिये। इस पर एक जानवर का आकर बनाइये , उदहारण के लिए हमने यहाँ एक व्हेल मछली वाला क्राफ्ट दिखाया है। इसमें पानी बनाने के लिए रंग में डुबोई हुई उँगलियों को गोलाई में चलाया है। व्हेल के ऊपर का फव्वारा बनाने के लिए हल्के हाथों से प्रिंट की गई है। इस व्हेल को टिश्यू पेपर से ढका है। ये सुन्दर भी लगते हैं और बच्चे को इससे क्राफ्ट बनाने में आसानी भी होती है। इस सुन्दर फ्रेम वाले क्राफ्ट के चारों तरफ स्टिक्स लगाने में बच्चों की मदद कर सकते हैं।
7. कार्डबोर्ड से बनने वाले आसान क्राफ्ट
यह बच्चों के लिए एक आसान सा कार्डबोर्ड क्राफ्ट है। इस क्राफ्ट को बनाने से बच्चों की मशीनों और फिजिक्स में रूचि बढ़ती है। कार्डबोर्ड की शीट से बनने वाली ये एक सुन्दर मशीन है। इसे शुरू करने के लिए पहले इसके साइड के सपोर्ट बना लें। इन दोनों में छोटे छोटे दो कट लगाएं जो एक जैसे और एक ही जगह पर हों। अब एक कंघे के आकर का कार्डबोर्ड काटें। इसके दाँते लम्बे और बड़े होने चाहिए। अब सपोर्ट में कट से कुछ कार्डबोर्ड लगाएं। अब कंघे के किसी एक दाँते में एक टूथपिक डालें और इसे सपोर्ट के सबसे ऊपरी हिस्से में लगा दें। आइये अब हम कुछ लटकाने की चीज़ें बनाएं। कुछ आइसक्रीम कप लीजिये और उन्हें अलग अलग रंगों से कलर कीजिये। इसके नीचे दो छेद कीजिये और उनमें से एक धागा निकालिये। इन पर गूगली आईज लगा दें। अब एक क्विलिंग स्ट्रिप से सांप का पैटर्न बनाइये। ऐसी दो स्ट्रिप्स तैयार कीजिये और इन्हे कप में अंदर चिपका दीजिये। ये इसके पैर बन जायेंगे। यह एक मज़ेदार क्राफ्ट है।
8. प्यारा सा क्राफ्ट प्रोजेक्ट
यह एक सुन्दर और आसानी से बनने वाला क्राफ्ट है। एक हार्ड स्टॉक शीट लीजिये। इसे सुन्दर रंग से कलर कीजिये। आप इसके लिए एक्रेलिक पेंट भी ले सकते हैं। इस शीट पर टीचर्स कोई भी जानवर का आकार बना सकते हैं। इसे आप एक ब्लैक शार्पि पेन से भी बना सकते हैं। इस जानवर में आप कोई भी मटेरियल भर सकते हैं जैसे रुई या स्पॉन्ज। आप माचिस की तीलियाँ भी भर सकते हैं या रंग बिरंगे टिश्यू पेपर भी भर सकते हैं। इसे कम्पलीट करने के लिए इस पर गूगली आईज लगा दें। आप इस शीट पर साइड में सितारे या बटन भी लगा सकते हैं। ये क्राफ्ट बहुत सुन्दर दिखता है और बच्चों की मोटटर स्किल्स के विकास में मदद करता है।
9. थॉटफुल स्कूल क्राफ्ट प्रोजेक्ट
यह एक सुन्दर और थॉटफुल क्राफ्ट एक्टिविटी है। यहाँ एक आसानी से बनने वाला क्राफ्ट है। एक कार्डबोर्ड शीट लीजिये। इस पर एक लकड़ी वाला पैटर्न बनाइये। शीट के साइड में इस पैटर्न के अनुसार कट लगा दीजिये। अब इसे पेस्टल कलर से रंग दीजिये। इस पर आप कुछ समुद्री जीव बना सकते हैं और एक मैसेज भी लिख सकते है जैसे “यहाँ कचरा मत फेंकिए “, “सफाई रखिये ” आदि। समुद्री जीवों को बनाने के बाद इन्हे कलर कीजिये। लिखे हुए मैसेज पर भी चटख रंग कीजिये। अब इस कार्ड बोर्ड शीट पर ऊपर दो छेद कीजिये, इसमें धागा डालिये और आपका साइन बोर्ड तैयार है।
10 . आसानी से बनने वाला पेपर ट्री क्राफ्ट
इस रंगबिरंगे ट्री क्राफ्ट को बनाने में बड़ा मज़ा आएगा। इसे शुरू करने के लिए हार्ड स्टॉक शीट पर पेड़ का तना बनाएं। इसे हार्ड स्टॉक शीट पर बना लें और फिर इस पर ब्राउन कलर लगा दें। फिर इसे शीट से काटकर अलग कर दें। इसके बेस में एक कट लगाएं और कार्डबोर्ड का टुकड़ा लगा दें। अब इस पेड़ के ऊपरी हिस्से भी हार्ड स्टॉक शीट से बना कर काट लें। अब इन पर हरा कलर करें। हरे रंग के अलग अलग शेड वाले फिंगर प्रिंट से कलर करके आप इसमें पत्तियां भी बना सकते हैं।
आशा करते हैं कि आपको ये सुन्दर स्कूल क्राफ्ट आइडियाज़ पसंद आये होंगे। ऐसे ही दूसर क्राफ्ट आर्टिकल्स आप K 4 क्राफ्ट पर पढ़ सकते हैं। ऐसे ही और आर्टिकल्स लेकर हम जल्द वापस आएंगे तब तक मुस्कुराते रहिये और K 4 क्राफ्ट के साथ कुछ न कुछ बनाते रहिये!