इस भागदौड़ और उथल पुथल से भरी ज़िन्दगी में हमारे पास समय की इतनी कमी हो चली है कि हमें अपने परिवार के साथ कुछ पल बिताने का भी समय नही मिल पाता|जब भी आप बोर हो रहे हों या रोज़ की दिनचर्या से मन उचट से जाए तब आप ये सुंदर और मनमोहक सिलाई के आइडियाज को ट्राय कर सकते हैं जो कि बनाने में बेहद आसान और बिगिनर फ्रेंडली हैं| तो आइये हम अपने व्यस्त सी दिनचर्या में से कुछ वक़्त निकाल कर अपने बच्चों के साथ ये सिलाई के आइडियाज को बनाना शुरू करें और बच्चों के चेहरे पर बड़ी से मुस्कान लेकर आएं| हम यहां आपके लिए लेकर आये हैं कुछ आसान से लेकिन अद्भुत सिलाई के आसान प्रोजेक्ट्स|
बिगिनर्स के लिए सिलाई के आसान प्रोजेक्ट्स
एब्सॉरबेन्ट बर्प क्लोथ्स

सूती शनील कपड़े से बना ये बर्प क्लॉथ आपके प्यारे बच्चों को बहुत पसंद आएगा और गंदगी कम फैलने देगा| इस DIY बर्प क्लॉथ को बहुत ही शानदार प्रिंट के कपड़े से बनाया गया है और ये आपकी तरफ से आपके शिशु के लिए के अनोखा उपाहार साबित होगा| फलालैन गीलेपन को कम करता हैं और ये बर्प क्लॉथ को ज़्यादा से ज़्यादा सोखने योग्य बनाता है| ये बर्प क्लॉथ सिर्फ सोखता ही नही है बल्कि बहुत फैशनेबले और काफी आरामदायक भी है|
प्राइम डिश टॉवेल्स

हम सभी अक्सर किचन की गंदगी और फैली हुई चीजों की समस्या से परेशान रहते हैं|आइये इस समस्या का समाधान निकलने के लिए हम आज बनाते हैं विंटेज डिश टॉवेल्स जोकि बर्तनों की बहुत ही जल्दी सुखाने में मददगार साबित होंगी| आप अपने बच्चों को भी इन टॉवेल्स की सिलाई में अपने साथ लगा सकते हैं ताकि उन्हें आपके साथ समय बिताने का मौका मिले और इस मौके को आप दोनों एन्जॉय कर सकें| ये टॉवेल्स बहुत ही मुलायम और उपयोगी होने के साथ साथ काफी टिकाऊ भी होते हैं और इनको आप खाना परोसने के वक़्त गर्म बर्तनों को उठाने के लिए कर सकते हैं| लाल रंग की प्रिंट वाले ये तौलिए माहौल को रोमांटिक लुक भी देते हैं|
नॉट वाले विंटेज हेडबैंड्स

सभी महिलाओं के पास बालों को सजाने के लिए विंटेज हेडबैंड्स तो होने ही चाहिये जोकि बालों को संजोने के साथ ही उन्हें एक क्लासी लुक भी देते हैं| ये हेडबैंड्स बनाने में बहुत ही आसान और बिगिनर फ्रेंडली हैं और बस थोड़ी ही मेहनत में ही आप इन्हें बना सकते हैं| ये प्रिंटेड, फूलों के आकर में नॉट्स और त्रिकोण आकार में नॉट्स वाले हैबैंड्स हैं| मैन ऐसे नॉट्स वाले हेडबैंड्स सेलिब्रिटीज को पहने देखा और उन्ही से प्रेरित होकर मैंने वैसे ही नॉटेड हेडबैंड्स अपनी दोस्त को भी उपाहार में दिया और बदले में मुझे ढेर सारी तारीफें मिली|मुझे पक्का यकीन है कि आपको भी ये हैडबैंडस बहुत पासन्द आएंगे|
कॉन्केर कैंसर पिलो केसेस

बीमार और बेडरिडेन बच्चों के लिए ये पिलोकेसेस एक अच्छा विकल्प हैं| उन्हें ये ज़्यादा आकर्षक और आरामदायक लगेंगे| इस तरह के पिलोकेसेस वैसे बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट हैं जो किसी गंभीर बीमारी से अपनी जान के लिए लड़ रहे हैं और बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर हैं| आप भी प्यार भरे इन कॉन्केर कैंसर पिलो केसेस को बना सकते हैं|
सिंपल एलास्टिक रफल हेडबैंड्स

यह पतला सा रफल हेडबैंड बहुत ही हल्का, मुलायम, लचीला होने के साथ ही बहुत खूबसूरत सजावट वाला है| इनपर जो फूल लगे हैं वो बेहतरीन कला का नमूना है जिसे ब्लूम या ब्लॉसम के नाम से जाना जाता है| यहां जो फूलों का ढांचा बना हुआ है वो एकदम तरेताज़ा कर देता है और साथ में हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है| जिनको भी स्कैल्प ईची है उनको ये एलास्टिक रफल बैंड ज़रूर इस्तेमाल करना ही चाहिये लेकिन बाकी लोगों के लिए भी ये बहुत अच्छा विकल्प है|
प्यारा सा बेबी ब्लैंकेट

आपको नहीं लगता कि एक साल के बच्चे या उनसे छोटे बच्चों के लिए एक प्यारा सा बेबी ब्लैंकेट होना ही चाहिये| नवजात शिशु के पास इस प्यारे, नरम और गर्माहट भरे कंबल का होना बहुत ज़रूरी है जिसे ओढ़ कर वो ठंडक से बचे रहें|इस कंबल पर बने हुए प्यारे और सुंदर फूलों के पैटर्न देखकर ये लगता है कि इसे खास बच्चों के लिए ही बनाया गया है| किसी नवजात शिशु के पेरेंट्स को आप यह कंबल बतौर उपहार दे सकते हैं|
प्यारा ड्रास्ट्रिंग बैग

बहुत बार ऐसा होता है कि कमरे में इतनी ज़्यादा चीज़ें भर जाती हैं कि कमरा बेतरतीब सा लगने लगता है| बच्चों के एक्स्ट्रा खिलौने, पेन्स, किताबें और कपड़े रखने के लिए ड्रास्ट्रिंग बैग एक बहुत ही अच्छा विकल्प है| अगर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तब भी आप इस बैग में सामान रख कर ले जा सकते हैं| जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट देने के लिए भी ये काफी क्लासी विकल्प है|
पांच मिनट में बन कर तैयार होने वाले लैपटॉप स्लीव

अगर आप अपने लैपटॉप की सुरक्षा के लिए कोई गिलाफ या होल्डर ढूंढ रहे हैं तो ये लैपटॉप स्लीव आपके लिए परफेक्ट हैं जो आपके लैपटॉप को धूल-मिट्टी के साथ टूटने से भी बचाएगा और इसे बनाना बहुत ही आसान है| लैपटॉप स्लीव आपके लैपटॉप को ना सिर्फ धूल से बल्कि पानी से भी बचाएगा| जो लोग अपने लैपटॉप को लेकर बहुत पज़ेसिव हैं उन्हें ये सिलाई के क्राफ्ट ज़रूर बनाना चाहिये जो उनके लैपटॉप को लाइफ को बढ़ाने में मदद करेगा|
उम्मीद है आपके ये सारे बिगिनर्स के लिए सिलाई के आसान आइडियाज बहुत पसंद आये होंगे| आप जब इन क्राफ्ट्स को अपनी रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी में जब इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो इनके प्रति आपका आकर्षण और बढ़ जाएगा|अगर आप इन चीजों को खरीदने की जगह खुद बनाएंगे तो आप अपनी क्रिएटिविटी तो बढ़ा पाएंगे ही साथ साथ आपके पैसे भी बचेंगे| अगर आप किसी को अपने हाथ से बना हुआ कुछ उपहार में देते हैं तो उससे लागव ज़्यादा बढ़ जाता है| अगर आपको इन सिविंग प्रोजेक्ट्स को पढ़ते वक़्त अच्छा लगा और आपको मज़ा आया तो कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं| हम ऐसे और आर्टिकल्स लेकर जल्दी ही हाज़िर होंगे| तब तक K4 Craft के साथ सीखते रहें और हमेशा मुस्कुराते रहें|