हर वर्ष पूरा भारत 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। हमें इस दिन को देशभक्ति के साथ मनाना चाहिए। इस दिन हमें शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहिए और सेना में काम करने वालों का सम्मान करना चाहिए। इस दिन को मनाने के लिए पेंटिंग कॉम्पिटिशन करवा सकते हैं या हम खुद ही इस दिन के लिए पोस्टर बनाकर लगा सकते हैं।
फादर्स ऑफ इंडिया- गणतंत्र दिवस के लिए विशेष ड्राइंग
आइए सबसे पहले हम आजादी की लड़ाई के सेनानियों के चित्र बनाते हैं। हम सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के चित्र पेंसिल शेडिंग से बनाने वाले हैं। आइए हम सरदार भगत सिंह के चित्र से शुरू करते हैं। सबसे पहले उनकी पगड़ी बनाएं और पगड़ी के सभी सल पेंसिल से बनाएं। अब सरदार भगत सिंह का चेहरा बनाएं। इसे बनाते वक्त उनके चेहरे के सभी फीचर्स का ध्यान रखें। साथ ही उनकी दाढ़ी और मूंछ पर भी ध्यान दें। अब उनके कपड़े बनाएं।
आप चाहें तो उनका एक हाथ मूंछ पर भी बना सकते हैं। अब भगत सिंह के पास में सुभाष चंद्र बोस की ड्राइंग बनाते हैं। इससे नेताजी की टोपी से शुरू करते हुए आर्मी ड्रेस तक बनाइए। भगत सिंह के दूसरी तरफ हम महात्मा गांधी की ड्राइंग बनाने वाले हैं । इसे बनाते समय उनके चेहरे की गंभीरता पर ध्यान दें। यह ड्रॉइंग उन दोनों विचारधाराओं का मेल है जिनके कारण हमारे देश को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ादी मिली। इस कला को और ठीक से समझने के लिए इस वीडियो को देखिये:
बच्चों के लिए क्रिएटिव ड्राइंग- 26 जनवरी
जैसा कि हम सभी जानते हैं मोर, भारत का राष्ट्रीय पक्षी है इसलिए गणतंत्र दिवस के आर्टवर्क में हमें इसे भी शामिल करना चाहिए। मोर के शरीर से शुरू करते हुए उसका सिर और शरीर बनाइये। अब इसके शरीर के दोनों तरफ दो पंख बनाइये और ऊपर की तरफ तीन अर्धगोलाकार में पंख बनाइये। जब आप पंखों की तीनों लाइन बना लें तो सबसे ऊपर वाली लाइन में केसरिया और सबसे अंदर वाली लाइन में हरा रंग करें। इसके लिए स्केच पेन का इस्तेमाल करें। अब इसके शरीर में रंग भरें। अब इसके बाकि पंखों में भी तिरंगे के रंग भरिये। इस पेंटिंग को “शुभ गणतंत्र दिवस” लिखकर पूरा कीजिये। इस मोर के आर्टवर्क को ठीक से समझने के लिए देखिये:
गणतंत्र दिवस विशेष- ओरिगामी से बना कमल
अब हम ओरिगामी से तीन रंगों वाला कमल बनाने जा रहे हैं। हम सब जानते हैं कि कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है। 5 ×10 सेंटी मीटर के 132 आयताकार कागज़ की शीट लीजिये। सबसे पहले इसे आधा मोड़िये। इसे खोलकर एक तरफ से बीच की लाइन तक कोना मोड़ दीजिये। फिर दूसरी तरफ से भी इसे बीच तक मोड़िये। अब फिर से दोनों तरफ से बीच की तरफ मोड़िये और अब इसे पीछे पलट दीजिये। अब पीछे की ओर मोड़ कर एक चोंच का आकार बना दीजिये।
ऐसे ही 108 पत्तियां गुलाबी रंग से और 24 पत्तियाँ हरे रंग के कागज़ से बनाइये। अब तीन तीन के समूह में इन्हें आपस में जोड़ना शुरू करें। इसके लिए ग्लू का इस्तेमाल करें। अब अलग अलग समूहों को आपस में जोड़ें। 24 हरी पत्तियों की बेस लेयर बनाने के बाद इस पर गुलाबी पत्तियाँ लगाना शुरू करें। याद रहे गुलाबी पत्तियों को हरी पत्तियों के विपरीत दिशा में लगाना है। इस राष्ट्रीय फूल को बनाने और अच्छे से समझने के लिए देखिये:
गणतंत्र दिवस विशेष: तिरंगे कागज़ के फूल, ब्रेसलेट्स और झुमके
आइये अब हम अपना देशप्रेम दिखाने के लिए कुछ उपयोगी चीज़ें बनाते हैं। सबसे पहले हम तिरंगे के रंगों से एक पंखा बनाएंगे। सबसे पहले एक स्क्वायर रंगीन शीट लीजिये, इसे तिरछा मोड़िये और फिर से आधा मोड़ लीजिये। ऐसे ही बहुत से आकार बनाकर इन्हें चिपका लीजिये। हरे रंग के चार, दो सफ़ेद और चार केसरिया आकार बनाएं। आखरी में अशोक चक्र बना कर बीच में लगा लीजिये। इसके पीछे अगर आप पिन लगाकर तीन स्ट्रिप्स चिपका देंगे तो यह एक खूबसूरत ब्रोच बन जाएगा। आइये अब हम दूसरी चीज़ बनाते हैं। अब एक रंगीन चौरस शीट लीजिये। पहले इसे हर तरफ से आधा मोड़कर खोल दीजिये और आखरी में इसे पूरा मोड़ दीजिये। जिससे कि आपको एक छोटा स्क्वायर मिलेगा।
अब इसके बाहरी त्रिकोणाकार काटकर इसके फ्लैप्स खोल दीजिये। अब अलग अलग टुकड़े जोड़कर तिरंगा बना लीजिये। एक अशोक चक्र बना कर इस पर चिपका दीजिये। दो छोटे गोले बनाकर इन्हें ऐसे चिपकाएं कि इनके दो फ्लेप्स खुले रहें इस तरफ आप ऐसे ब्रोच का रूप दे सकते हैं। अब इन सब मुड़े हुए टुकड़ों को चिपका दीजिये और अशोक चक्र को दर्शाने के लिए एक ब्लू डॉट लगा दीजिये। अब हम ऊन से इयर रिंग्स बनाएंगे। केसरिया, सफ़ेद, और हरे रंग का ऊन लीजिये। ऊन अपनी उँगलियों पर लपेटकर निकाल लें फिर बीच में से बांध कर दोनों तरफ से काट लें। इस तरह आपको ऊन की बॉल्स मिल जाएंगी।
इन बॉल्स को एक साइज़ का बना कर एक लाइन पिरो लीजिये। इसमें केसरिया बॉल सबसे ऊपर और हरी सबसे नीचे लगाएं, बीच में सफ़ेद बॉल लगाएं। अब इसमें एक हुक लगा दें। आपके इयररिंग्स तैयार हैं। ऐसे और आइडियाज़ देखने के लिए और ऊपर दी हुई चीज़ों को ठीक से समझने के लिए देखिये :
हमारे सभी पाठकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आशा करते हैं आपको ये सभी एक्टिविटीज़ पसंद आई होंगी।