Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

K4craft by K4craft
July 21, 2020
in बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ये दुनिया बड़ी रंगीन है।  इसमें कई रंग हैं पर लाल रंग की अपनी अलग पहचान है।  स्कूल के शुरुआती दिनों में जब बच्चे सीखने की शुरुआत करते हैं, तब अगर वो कुछ लाल रंग के क्राफ्ट्स बनते हैं तो उनके लिए सीखना और भी दिलचस्प हो जायेगा। हम बच्चों के रेड डे के लिए बहुत सारी लाल चीज़ों की लिस्ट लेकर आये हैं। तो अपने दूसरे कामों से थोड़ा ब्रेक लीजिये और इन चीज़ों को बनाने में अपने बच्चों का साथ दीजिये।

प्री-स्कूल, नर्सरी और किंडरगार्टन के बच्चों के लिए लाल रंग से जुड़ी चीज़ें यहाँ देखिये।

रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

1. लाल रंग के कागज़ से बना केकड़ा

किंडरगार्टन के बच्चों के लिए ये रेड डे क्राफ्ट बहुत ही सुन्दर और आसान है। हम आपके बच्चे के लिए ये सुन्दर लाल पेपर से बना केकड़ा लाये हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने के सिर्फ 5 मिनिट लगेंगे।

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

Simple Red Paper Crab Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids

कठिनाई का स्तर : आसान

ज़रूरी सामान : लाल और नीला कागज़, पेंट, मार्कर और कैंची

विवरण: ये अलग, हाथ से बना हुआ और बिलकुल असली दिखने वाला केकड़ा है। अगर आपके बच्चे को स्कूल से कोई प्रोजेक्ट मिला है तो सबमिट करने के लिए ये केकड़ा बहुत ही बढ़िया चीज़ है। सच में इसे बनाते समय बच्चों को बड़ा मज़ा आता है।

2. बनाएँ प्यारी सी कागज की मछली

आप की डिमांड पर हम आप लोगों के लिए बहुत ही प्यारा सा फिश क्राफ्ट लेकर आए हैं। हम लोगों को एक्वेरियम में मछलियां देखना बहुत ही पसंद होता है क्योंकि इससे हमारा तनाव कम होता है और ध्यान लगाने की शक्ति बढती है। आइए घर को सजाने के लिए कुछ मजेदार फिश क्राफ्ट बनाते हैं। हम इसे दो कलर से बनाएंगे एक पीला और दूसरा लाल।

Super Cute Paper Fish Activity Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids

कठिनाई स्तर: बहुत आसान

ज़रूरी सामान: पेंसिल, लाल और पीला कागज, काला मार्कर और कैंची।

विवरण: यह बहुत ही प्यारा पेपर फिश क्राफ्ट है इसे बहुत ही प्यारे डिजाइंस और मजेदार आंखों से बनाया गया है। यह एक पेन होल्डर का  काम करेगा जिसमें आप स्टेशनरी रख सकते हैं। इसमें आप मेक-अप भी रख सकते हैं। बस इस रेड डे क्राफ़्ट को बनाने भर की देर है।

3. चिमनी में कूदने वाला सांता

सेंटा सभी बच्चों का फेवरेट होता है। मुझे यह बहुत ही प्यारा सा आईडिया मिला है जिसका नाम है चिमनी में कूदने वाला सांता । बच्चों को खुद के लिए क्राफ्ट बनाना बहुत ही पसंद आएगा जिसमें गिफ्ट वाला काला बैग चिमनी के बाहर लटकेगा और एक गुड्डा उसमें से झांकता हुआ दिखाई देगा।

Make Santa Plunged Into Cylindrical Chimney
Image source/Tutorial: craftymorning

कठिनाई का स्तर: थोड़ा ज्यादा

आवश्यक सामग्री: कार्डबोर्ड, लाल, काला और सफेद कागज़, टेप, स्केल और कैंची।

विवरण: प्री स्कूल के बच्चों के लिए ये रेड डे क्राफ़्ट बहुत ही प्यारा और आकर्षक है। इसमें एक चिमनी में सैंटा का एक पैर बाहर है जब वह चिमनी से अंदर जा रहा है और दूसरी चिमनी में उसकी टोपी और आंखें दिख रही हैं जब वह बाहर निकल रहा है। अगर स्कूल से बच्चे को कोई प्रोजेक्ट मिला है तो ये बना सकते हैं।

4. पीली नाक वाली छोटी लाल मुर्गी

यह रेड डे पर बनाए जाने वाले क्राफ्ट में सबसे आसान है और थोड़ी सी कोशिश करने पर यह 5 मिनट में बन जाता है। इसे किसी ऐसे बच्चे को गिफ्ट करें जिसे मुर्गी के अंडे पसंद हो। लीजिए यह छोटी लाल मुर्गी आपके सामने है।

Little Red Hen With Yellow Nose Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids
Image source/Tutorial: riversedgecurriculum

कठिनाई का स्तर: बहुत आसान

ज़रूरी सामान  : डिस्पोजेबल कप, धागा, लाल और पीला रंग और कपड़ा।

विवरण: नर्सरी के बच्चों के लिए यह वाला रेड डे  क्राफ्ट बहुत ही सुंदर है और इसे आप अपने फर्नीचर पर भी सजा सकते हैं। इसकी पीली नाक और बटन वाली आंखें सच में बहुत प्यारी हैं।

5. फूलों के गुलदस्ते का क्राफ्ट

फूलों की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है और बहुत सारे मौकों पर इनकी ज़रूरत भी होती है। यह क्राफ्ट विशेषकर ऐसे बच्चों के लिए बनाया गया है जिन्हें फूल बहुत पसंद होते हैं। अपने बच्चों को इस रेड डे क्राफ्ट एक्टिविटी को सीखने में मदद कीजिए।

Bunch Of Flowers Craft Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

ज़रूरी सामान : कपड़ा, कागज, धागे, स्पंज और कैंची।

विवरण: ऊपर दिए गए फोटो में 5 लाल फूल है जिनके बीच में एक बड़ा पीला फूल है। दो फूलों के बीच में पत्तियां बहुत ही सुंदर दिख रही है। अपने हाथों से बनी इस सुंदर चीज़ को दीवारों पर लगा दीजिए। अगर आपके पास कोई फ्रेम है तो इसे फ्रेम भी कर सकते हैं।

6. बनाएं रेड डे पर रेड बकेट

क्या आप कोई सरल रेड कलर डे क्राफ्ट आईडिया ढूंढ रहे हैं? हम आपको यहां पर यह प्यारी सी और सुंदर सी रेड डे बकेट के बारे में बता रहे हैं। यह एक्टिविटी आपका समय भी बचाएगी और आपके छोटे बच्चे को कुछ समय के लिए व्यस्त भी रखेगी।

Make Red Day Bucket
Artist: Ruchi Goyal

कठिनाई स्तर: थोड़ा आसान

सामग्री: कार्डबोर्ड, मोटा कागज़, टेप और चमक

विवरण: यह एक चमकदार पाॅलिश वाली बेहतरीन तरीके से बनी हुई बकैट है। इसके अंदर खिलौने और बच्चों के कपड़े आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं। इसके ऊपरी भाग में अलग-अलग रंगों के गोले इसे मजेदार बनाते हैं। मैंने भी एक ऐसी ही बकेट अपनी बेटी के लिए बनाई है।

7. सुंदर रेड रोज क्राफ्ट

अगर आपको भी लाल गुलाब पसंद है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को लाल गुलाब देना चाहते हैं जिसे आप प्यार करते हैं या जिसका आप सम्मान करते हैं तो हमारे पास में यह सुंदर तरीके से बना हुआ रेड रोज़ क्राफ्ट है। इसे कपड़े और पेपर से बनाना शुरू कीजिए।

Adorable Red Rose Craft

कठिनाई स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: कागज़, कपड़ा, टेप और कैंची

विवरण: आपको यह रेड डे प्रोजेक्ट बनाने का बहुत फायदा मिलेगा। यह गिफ्ट देने के लिए बहुत ही अच्छा आइडिया है और अगर आप किसी को कोई किताब देना चाहते हैं तो उसके पहले पेज पर ये गुलाब चिपका कर दे सकते हैं।

8. सुंदर सा फ्लावर रिंग प्रोजेक्ट

एक बार मेरी बेटी ने मुझसे एक अंगूठी मांगी और मैंने यह फूल वाली अंगूठी उसे बना दी जिसे वह बहुत पसंद करती है। उसने यह रिंग आखरी बार अपने बर्थडे पर पहनी थी। यह बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में बहुत कम समय भी लगता है। आशा करती हूं आपको यह प्रोजेक्ट पसंद आएगा और आप इसे तुरंत ही बना लेंगे।

Classy Flower Ring Red Day Project

कठिनाई स्तर:  आसान

ज़रूरी सामान: गुलाबी और पीला कागज़,  कार्ड बोर्ड और कैंची

विवरण: यह अंगूठी बहुत ही ज्यादा प्यारी दिखती है और बहुत शानदार है। यह छोटी लड़कियों को बहुत ही पसंद आएगी। यह छोटी सी फूल वाली अंगूठी, किसी छोटी लड़की की छोटी और नरम उंगलियों पर बहुत ही अच्छी दिखती है। अगर आपको यह पसंद है तो आप ऐसी बहुत सारी अंगूठियां बनाकर इनका कलेक्शन कर सकती हैं

9. आसान हार्ट शेप क्राफ्ट

अगर आप रेड डे सेलिब्रेशन के आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो यह आसान सा हार्ट  शेप का क्राफ्ट आप ही के लिए है। मैंने इससे ज्यादा आसान क्राफ्ट कहीं भी नहीं देखा। सफेद और गुलाबी पेपर के साथ में यह 5 मिनट के अंदर बन सकता है।

Simple Heart Shape Craft Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids

कठिनाई स्तर:  बहुत आसान

सामग्री: गुलाबी और सफेद कागज़ और कैंची

विवरण: इस क्राफ्ट में चार हार्ट शेप की एक आयताकार जाली बनती है। स्कूल के असाइनमेंट के लिए क्राफ्ट पर भरोसा कीजिए और इसे मजे से बनाना शुरू कीजिए। इसे क्लासरूम के चारों कोनों पर लगा दीजिए और मैं आपसे शर्त लगाती हूं कि आपकी टीचर को यह बहुत पसंद आएगा।

10. रेड डे एंग्री बर्ड एक्टिविटी

एंग्री बर्ड्स अधिकतर बच्चों को पसंद होते हैं। और इसकी इसी लोकप्रियता के कारण हम रेड डे पर एंग्री बर्ड का क्राफ्ट आपके लिए लेकर आए हैं। इसे आपके बच्चे अकेले भी बना सकते हैं और यह बहुत ही दिलचस्प एक्टिविटी है।

Red Day Angry Bird Activity
Artist: Quratul Ain

कठिनाई स्तर:  आसान

सामग्री: कार्डबोर्ड, थर्माकोल, कागज़, गोंद और लाल, काला और पीला पेंट।

विवरण: यह शानदार एंग्री बर्ड बनाइए और अपने मूड को तरोताजा कीजिए। बच्चों के रूम में यह प्यारा और शानदार रेड फेस एंग्री बर्ड बहुत ही अच्छा लगेगा ।

11. डी आई वाई पाॅपी रेड डे आर्ट

रेड डे क्राफ्ट के लिए हमने एक डी आई वाई पॉपी आर्ट बनाया है जिसमें बहुत कम चीजें लगती है और यह कुछ मिनटों में ही तैयार हो जाता है। मेरे बच्चे के स्कूल प्रोजेक्ट के लिए मैंने यह बनाया था और उसे इसमें पूरे मार्क्स मिले जिससे मेरा कॉन्फिडेंस और बढ़ गया।

DIY Poppy Art
Image source/Tutorial: smallforbig

कठिनाई स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: कागज़,  पेंट,  कैंची और गोंद

विवरण: यह बहुत ही सुंदर बनावट वाला है। यह पॉपी आर्ट लगभग 10 प्यारे फूलों से बना हुआ है। बच्चों को इसे बनाने में मज़ा आएगा। तो इसे बनाकर आसान रेड डे क्राफ्ट का कलेक्शन कीजिए|

12. मुस्कुराते चेहरों वाली स्ट्रॉबेरी स्टिक

यह कई जगहों पर उगाया जाने वाला फल मुस्कुराते चेहरों के साथ आपके सामने हैं। यह रेड डे क्राफ्ट आइडिया आपको चौंका देगा। अपने बच्चों को इन मजेदार चीजों से घर सजाने दीजिए और उन्हें उनकी लाल रंग की दुनिया में व्यस्त रखिए।

Strawberry Stick With Grinning Face

कठिनाई स्तर: आसान

सामग्री: आइसक्रीम स्टिक, मोटा कागज़ और पेंट

विवरण: यह सुंदर प्यारी और आकर्षक लाल चीज रेड डे पर बनाने के लिए उपयुक्त है। इसका मुस्कुराता हुआ चेहरा जिसकी गर्दन स्टिक से बनी है और इसके हरे बाल बहुत ही प्यारे लगते हैं। यह लाल स्ट्रौबरी स्टिक एक स्टीकर का काम करती है।

13. बनाएं कागज का टेडी बियर

ऐसे अधिकतर बच्चे जिन्हें मैं जानती हूं उन्हें टेडी बेयर बहुत पसंद है। और लड़कियां तो इसकी बहुत बड़ी फैन होती हैं।  अगर आपके बच्चों के पास में टेडी बेयर नहीं है तो पेपर टेडी को अभी बनाइए। इसे बनाने में अपने बच्चों की मदद लीजिए।

Make Paper Teddy Bear
Artist: Juvey Barillo

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

सामग्री: ऑरेंज और काला कागज, कार्ड बोर्ड, चमक और गोंद

विवरण : यह ऑरेंज टेडी बेयर बच्चों की तरह ही प्यारा और मासूम है। इसकी गर्दन पर बंधा कपड़ा बहुत ही प्यारा लगता है। मुझे लगता है बच्चों को विशेषकर लड़कियों को इसे बनाने में बहुत ही मजा आएगा। कम से कम बच्चों के पास में एक पार्टनर या दोस्त होगा जिसके साथ वह अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।

14. प्यारा सा मॉम एंड बेबी क्राफ्ट

यह मॉम एंड बेबी क्राफ्ट हमारे सभी दर्शकों को बहुत ही पसंद आने वाला है। नीचे दिए हुए फोटो में मां और बच्चे के बीच का प्यार बताया गया है। मैं सभी मांओं  से कहना चाहूंगी कि इस रेड डे एक्टिविटी के लिए थोड़ा सा समय जरूर बचा कर रखें।

Cute Mom Baby Craft
Artist: Sindhuja Thirunavukkarasu

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

सामग्री: लाल और सफेद कागज़  पेंट और कैंची

विवरण: अगर आप अभी-अभी मां बनी है तो यह मॉम बेबी क्राफ्ट आप ही के लिए बना है। इस सुंदर सी डिजाइन में मां अपने बच्चे को किस करके अपना प्यार जता रही है । तो इसे अभी ही बनाइए और फ्रेम कराइए या दीवार पर लगाइए।

15. किंडरगार्टन के बच्चों के लिए लाल फलों का क्राफ्ट

क्या आप किंडरगार्टन के बच्चों के लिए कोई रेड डे क्राफ्ट आईडिया ढूंढ रहे हैं? हम हमारे दर्शकों को यह बढ़िया और बेहतरीन लाल फलों का आर्ट बता रहे हैं जो बहुत ही आसान है और मज़ेदार है।

Red Fruit Craft For Kindergarten

कठिनाई स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: कागज़, लाल और हरा पेंट, कैंची और गोंद

विवरण: अगर आपके बच्चों को स्कूल से कोई आर्ट एक्टिविटी मिली है तो यह लाल फलों का क्राफ्ट बनाना बहुत ही आसान है। इसे आप घर सजाने के लिए भी उपयोग में ले सकते हैं।

16. आसान सी रंगीन मछली

यह बहुत ही आसान सा रेड डे क्राफ्ट आईडिया है जिसे नर्सरी के बच्चों के लिए बनाया जा सकता है और इसे बनाने में 10 मिनट से भी कम का समय लगता है। बच्चों को यह पता होना चाहिए कि सफेद कागज पर मछली कैसे बनाते हैं। इससे उन्हें मछली का शेप पहचानने में आसानी होगी।

Easy Colourful Fish for kids

कठिनाई स्तर: आसान

सामग्री: पेंसिल, सफेद और पीला कागज़, क्रेयॉन और गोंद

विवरण: यह फिश क्राफ्ट जिसे लाल और पीले कलर पेपर से बनाया गया है बहुत ही प्यारा दिख रहा है। नीले पानी के बुलबुले जो मछली के मुंह से आ रहे हैं वह भी बहुत ही सुंदर दिखते हैं। इसे बनाकर आप खाली दीवारों पर बिना फ्रेम पोस्टर के जैसे भी लगा सकते हैं।

17. डी आई वाई रेड फ्लावर क्राफ्ट

अगर आप कोई पार्टी दे रहे हैं या त्योहारों पर डेकोरेशन करना चाहते हैं तो यह घर पर ही बनने वाले लाल फूल आपके लिए सबसे बढ़िया रहेंगे। अपने प्यारे से बच्चों को इस तरह के क्राफ्ट बनाने के लिए प्रेरित कीजिए।

DIY Red Flower Craft
Image source/Tutorial: thecraftingchicks

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

सामग्री: प्लास्टिक, मोटा लाल कागज़, और धागा

विवरण: यह बहुत ही हल्का और ताज़गी भरा क्राफ्ट है। आशा करती हूं कि आपको यह लाल फूलों की माला अपने घर को सजाने के लिए पसंद आएगी। अपने बच्चों के साथ या मजेदार एक्टिविटी करने के लिए तैयार हो जाइए|

18. कलरफुल कार्टून पैरोट एक्टिविटी

क्या आपको नहीं लगता कि आपको अपने मूड को थोड़ा सा हल्का करना चाहिए और बच्चों को यह मज़ेदार कार्टून एक्टिविटी करवा कर सरप्राइज़ देना चाहिए? आपके साहसी बच्चों के लिए हमारे पास यहां कलरफुल कार्टून पैरेट एक्टिविटी है जिसमें आपको बच्चों के साथ थोड़ी सी मेहनत करना पड़ेगी ताकि आप बहुत सुंदर बने।

Colourful Cartoon Parrot Activity

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

सामग्री: कागज, लाल, पीला, हरा, काला और सफेद रंग, कैंची और गोंद

विवरण: यह आप की कला क्रिएटिविटी और अलग डिजाइन बताता है। हमने यहां दो अलग-अलग रंगों के तोते बनाए हैं पहला लाल और दूसरा हरा। कई बार कार्टून वाला क्राफ्ट थोड़ा ज्यादा समय लेता है।

19. आसान सा रेडबग पोस्टर

क्या आप भी अपनी थकाने वाली जीवनशैली से बोर हो गए हैं? छोटे-छोटे कीड़े बड़ी सी दुनिया में जो भी चीजें होती है उन्हें खराब कर सकते हैं। तो इन कीड़ों को अपने क्राफ्ट में बताइए और अपने बच्चों का मुड़ बनाइए और इस बग पोस्टर के साथ रेड डे सेलिब्रेट कीजिए।

Simple Red Bug Poster
Artist: Maha Khan

कठिनाई स्तर :थोड़ा कठिन

सामग्री: लाल और हरा कागज, रंग, कैंची और गोंद

विवरण: यह रेडबग पोस्टर किसी थिएटर में किसी मूवी के पोस्टर जैसा दिखता है। इस रेडबग का काला सिर और लाल शरीर एक पर्फेक्ट कॉन्बिनेशन है। इस रेडबग के आसपास बहुत सारे फूल और जानवर हैं। तो इसे अपनी हॉल में लगाइए और अपने हॉल की सुंदरता दो से 3 गुना तक बढ़ाइए।

20. रेड डे सेलिब्रेशन एक्टिविटी

नई-नई चीजें सीखना हमारी जिंदगी का एक अहम और बड़ा हिस्सा होता है। यह रेड डे सेलिब्रेशन एक्टिविटी विशेषकर बच्चों के लिए बनाई गई है। अपने बच्चों को यह फल चीजें और छोटे-छोटे कीड़े अपने तरीकों से बनाने दीजिए। आपको सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि इसे बनाने के लिए जरूरी सारी चीजें आपको बहुत सारी मात्रा में बच्चों को देना है।

Red Day Celebration Activity
Artist: Mitali Kotoky

कठिनाई स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: कागज़, लाल रंग, गोंद और कैंची

विवरण: इस क्राफ्ट में बहुत सारे बग, फल, छतरी, गुलाब, ग़ुब्बारे और बहुत सारी चीजें लगी हुई है। यह बच्चों को नई-नई चीज़ें सीखने में मदद करेगा।  इसे बच्चों के कमरे में लगा दीजिए ताकि वह इन सारी चीजों को पहचानना सीख सकें|

21. हैप्पी रेड डे क्राफ्ट

यह एक और आसान रेड डे क्राफ्ट है जो प्री स्कूल के बच्चों के लिए बनाया गया है। अगर आप इसे अच्छे से बनाएं तो इसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। बच्चों को यह सुंदर और मजेदार रेड डे क्राफ्ट बनाना पसंद आएगा जिसमें बहुत सारे समुद्री जानवर बनाए गए हैं।

Happy Red Day Craft
Artist: Maha Khan

कठिनाई स्तर: बहुत आसान

सामग्री:  प्लास्टिक की चेन, कागज़, और गुलाबी, लाल, नीला, पीला, पर्पल रंग।

विवरण: हैप्पी रेड डे  क्राफ्ट में छोटी मछलियां, स्टार फिश और पौधे बने हुए हैं। इसके बीच में एक हैप्पी फेस है जिस पर काली टोपी लगी हुई है। इस क्राफ्ट को अपने बच्चे की टीचर के लिए बनाइए और उसके सारे क्लासमेट्स को तारीफ करने का मौका दीजिए।

22. रेड डे के लिए परदे और गुब्बारे

रेड डे सेलिब्रेट करने के लिए आइए हम सभी चीजों को लाल बना दें। अगर रेड डे के लिए आप बच्चों को पार्टी देना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए लाल पर्दों का आईडिया है। अपनी पार्टी में लगाने के लिए इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

Red Day Curtain & Balloons

कठिनाई स्तर: आसान

सामग्री: कपड़ा, रंग, गुब्बारे और कागज़

विवरण: इसे बनाने के लिए आपको इस पर्दे के साथ-साथ इसमें लगने वाली सभी चीजों को लाल रंग से रंगना है। इसमें तरह-तरह की चीजें लगी हुई है जैसे स्ट्रौबरी, हार्ड, टमाटर आदि। यह पर्दा आपकी पार्टी को और ज्यादा मजेदार और दिलचस्प बना देगा साथ ही यह सेल्फी और फोटोग्राफ लेने के लिए बैकग्राउंड का काम भी करेगा|

23. सेफ्टी साइन आर रेड एक्टिविटी

सभी प्रकार के इमरजेंसी के चिन्ह और सेफ्टी चिन्ह लाल होते हैं। तो आइए इन्हें हमारे रेड डे में शामिल करें। स्कूल में ऐसी चीजों को दीवारों पर लगा देते हैं। अब आपकी बारी है इस क्राफ्ट को बनाने की।

Safety Signs Are Red Activity
Artist: Maha Khan

कठिनाई स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: कागज, क्रेयॉन, पेंसिल और मार्कर

विवरण: जैसा कि आप फोटोग्राफ्स में देख सकते हैं सेफ्टी साइन क्राफ्ट में एंबुलेंस, फर्स्ट एड बॉक्स और ट्रैफिक लाइट लाल रंग में हैं। इसे आप सीखने के हिसाब से भी बना सकते हैं और अपने क्लास में शेयर भी कर सकते हैं ताकि सभी को यह चीजें सीखने का मौका मिले।

24. रेड कलर डे क्राफ्ट

क्या आप अपने बच्चे के लिए कोई आर्ट पोस्टर ढूंढ रहे हैं? प्यारे बच्चों को लाल रंग की चीजों की पहचान कराने के लिए हम रेड कलर डे क्राफ्ट लाए हैं जिसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा का समय भी नहीं लगता है।

Red Colour Day Craft Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids
Artist: Maha Khan

कठिनाई का स्तर: बहुत आसान

सामग्री: रंग, कागज, पिन, गोंद और कैंची।

विवरण: सभी लाल रंग के क्राफ्ट में बहुत सारी लाल चीजें शामिल है जैसे एप्पल तरबूज फूल ड्रेस और हार्ट। अगर आपके घर पर कोई बच्चा है तो क्राफ्ट को आप दीवार पर लगा दे और उसे हर एक शेप का नाम सिखाएं। मुझे लगता है इसे बनाना आपके लिए आसान और मज़ेदार होने वाला है।

25. लाल बाल्टी के साथ लाल कपड़ों वाली लड़की

लाल रंग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले रंगों में से एक है। क्या कभी आपने लाल बकेट लिए हुए लाल ड्रेस वाली लड़की को देखा है? क्यों नहीं। इसलिए इस थीम पर हमने क्राफ्ट बनाया है जैसा कि आप नीचे दिए हुए फोटोग्राफ में देख सकते हैं।

Lady In Red Holding Red Bucket
Artist: Shilpi Rathi

कठिनाई स्टार : थोड़ा कठिन

सामग्री: कार्ड बोर्ड, पेपर, रंग और कैंची

विवरण: इस फोटोग्राफ में एक लड़की जिसने लाल ड्रेस पहनी हुई है और लाल बकेट हाथ में लिया हुआ है वह घास पर खड़ी है । बकेट के ऊपर सुनहरा फूल और डिजाइन बहुत ही सुंदर दिख रहे हैं। यह घर को सजाने के लिए बनाया गया है । इसे आप घर के मेन गेट पर लगा सकते हैं या गार्डन एरिया में भी यह बहुत ही बढ़िया दिखता है। बच्चों को इसे अपने मम्मी के लिए बनाने को कहें।

26. रेड डे के लिए स्ट्रॉबेरी और टमाटर का चार्ट बनाएं

आपको फिर से हैप्पी रेड डे। बच्चों को खुश करने के लिए हम ये स्ट्रॉबेरी और टमाटर वाला चार्ट ले कर आए हैं जो बिल्कुल नया है। यह बड़ी ही आसानी से बनता है और वह भी कम समय में। बच्चे इसे अपने आप ही बना लेंगे।

Make Red Day Strawberry & Tomato Chart
Artist: Maha Khan

कठिनाई स्तर: बहुत आसान

सामग्री: क्रेयॉन कलर,  कागज,  गोंद और कैंची।

विवरण: इसमें टमाटर, स्ट्रॉबेरी और तरबूज शामिल हैं। इसके किनारों पर हरी पत्तियां बड़ी ख़ूबसूरत लगती हैं। इस चार्ट को टीचर की डेस्क पर या आपके घर की दीवार पर लगा सकते हैं। ये किसी भी जगह को सुन्दर बना देगा।

27. रेड डे ब्लैक बोर्ड

आपके लिए हम एक और रेड डे क्राफ्ट लाए हैं । आपको सिर्फ अपने क्लास के ब्लैक बोर्ड को रेड डे के लिए तैयार करना है वह भी उसे लाल रंग के बोर्ड में बदलकर और कुछ मज़ेदार ट्रिक्स अपना कर। आप इस फोटो में से आईडिया लेकर उसे अपनी क्लास में बना सकते हैं। बस दूसरी चीजों के साथ ही गुब्बारे लाना ना भूलें।

Red Day Black Board
Artist: Sidra Rani

कठिनाई का स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

सामग्री: गुब्बारे, कागज, गोंद, रंग और लाल रिबन

विवरण: इस रेड डे ब्लैक बोर्ड पर पर प्यारे प्यारे फल, तितली, हैंडप्रिंट, एप्पल, लीची, बलून और कैंडल बने हुए हैं। इसमें सभी चीजें लाल हैं। यह आपकी टीचर को चौंका देगा और दूसरे बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।

28. वेलकम रेड डे बोर्ड

एक सुंदर और आकर्षक रेड डे बोर्ड बनाने के लिए तैयार हो जाइए । यह बहुत ही सुंदर दिखता है इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। अपनी क्लास को सजाने के लिए तैयार हो जाइए।

Welcome Red Day Board

कठिनाई का स्तर: आसान

सामग्री: फूल, रिबन, गुब्बारे, कागज़, क्रेयॉन और लाल चाॅक।

विवरण: यह बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है और इसमें वेलकम पोस्टर, गुब्बारे, फूल, बग, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, एप्पल और स्टार भी लगे हुए हैं। यह सभी लाल रंग की चीज़ें मिलकर ब्लैक बोर्ड को बहुत ही सुंदर बना देती है। इसे स्कूल में ट्राई कीजिए और आपकी क्रिएटिविटी दिखाइए।

29. रेड डे हैंड पेपर पोस्टर

आपके एक्टिविटी सेक्शन को इस  रेड डे हैंड पेपर पोस्टर के साथ शुरू कीजिए। बच्चों को अपने कमरे के लिए यह क्राफ्ट बनाना बहुत ही पसंद आएगा। मुझे भरोसा है कि आपको यह आसान और ज्यादा सुंदर लगेगा और इसे बनाने में आपको मजा भी आएगा।

Red Day Hand Paper Poster
Artist: Maha Khan

कठिनाई का स्तर : आसान

सामग्री : फ्रेम, कागज़, गोंद और कैंची

विवरण: यह शानदार पोस्टर गुलाबी हाथों से, लाल स्ट्रौबरी, एप्पल, अनार और एक पेड़ से सजा हुआ है। इसकी लाल बॉर्डर बहुत ही अच्छे से लगी हुई है। स्कूल के लिए इस पोस्टर को बनाना शुरू कीजिए। इसे आप घर की दीवारों को सजाने के लिए भी उपयोग में ले सकते हैं।

30. रेड कलर डे क्लासरूम क्राफ्ट

अगर आपका क्लासरूम रेड डे के लिए सजाना बाकी है तो आप और आपके दोस्त के ब्लैक बोर्ड को रेड डे की चीजों से सजाने के लिए तैयार रहिए। रेड डे पर हर चीज लाल रंग की बनाइए। बस इस क्राफ्ट को खत्म करने के लिए थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है।

Red Colour Day Class Room Craft
Artist: Chinu K Sharma‎

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

सामग्री: गुब्बारे, कार्ड बोर्ड, रंग, रिबन और फूल

विवरण : इस क्राफ्ट में स्ट्रॉबेरी चार्ट फुल रिबिन एप्पल चार्ट और हैप्पी रेड डे चार्ट लगे हुए हैं। आशा करती हूं कि इसे बनाने में आपको मज़ा आएगा और आप इसे और ज्यादा सुंदर बना पाएंगे। इस क्राफ्ट से अपने क्लासरूम की सुंदरता को दुगुना या तिगुना बढ़ाइए।

31. रेड डे  फ्रूट बास्केट एंड इंसेक्ट पोस्टर

क्या कभी आपने रेड डे पर कुछ नया बनाने के बारे में सोचा है? हमने किंडर गार्डन के बच्चों के लिए एक बहुत ही शानदार रेड कलर डे क्राफ्ट बनाया है। यह बहुत ही शानदार और आसान है। इस रेड डे फ्रूट बास्केट और इंसेक्ट पोस्टर को बनाने के लिए थोड़ा सा समय निकालिए।

Red Day Fruit Basket and Insect Poster
Artist: Samina Asif

कठिनाई स्तर: बहुत आसान

सामग्री: कागज़,  फूल, रंग और कार्डबोर्ड

विवरण: इस क्राफ्ट में बग फूल और एप्पल टमाटर गाजर से बनी हुई फ्रूट बास्केट लगी हुई है। अपने छोटे प्यारे बच्चों को इस पोस्टर को बनाने के लिए कहिए पूर्णविराम यह आपके बच्चों को बिजी रहने में मदद करेगा और आपको थोड़ी देर के लिए शांति मिलेगी।

32. सब जूनियर ग्रुप रेड हैंडप्रिंट एक्टिविटी

इस कूल रेड दे प्रोजेक्ट में रेड हैंड प्रिंट लेने के लिए आपको कुछ मेहनत करनी होगी। मेरे बेटे ने ऐसा एक पोस्टर बनाया और उसे अपने रूम में रख लिया। अब जब भी इसे देखते हैं तो बच्चे के बचपन की याद आ जाती है । बस जाइए और अपने दोस्तों और परिवार से उनकी हाथों की प्रिंट लीजिए।

Sub Junior Group Red Hand Print Activity
Artist: Freeda Selvakumar

कठिनाई का स्तर : बहुत आसान

सामग्री : चार्ट पेपर, लाल रंग और काला मार्कर

विवरण: इस क्राफ्ट को बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। एक ही कागज पर बहुत सारे लोगों की बहुत सारे लोगों की हैंडप्रिंट बहुत ही प्यारी लगती है। इस पोस्टर को आप घर की दीवारों पर लगा सकते हैं। अगर आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ बनाएंगे तो मैं चाहूंगी कि इसे आप लैमिनेट करवा ले तक इस पर धूल ना लगे और इसका कलर भी फीका ना हो।

33. आसान सा पेपर वाटरमेलन और स्ट्रॉबेरी क्राफ्ट

क्या आप बच्चों के साथ कुछ नई चीज़ें बनाने के लिए थोड़ा समय नहीं निकालते? हमारे पास एक आसान सा स्ट्रॉबेरी और तरबूज वाला क्राफ्ट है जिसे बनाने में आपको मज़ा आयेगा। ऐसा एक क्राफ्ट मैंने अपने बच्चे के साथ मिलकर बनाया है और अपने घर में सजाया है।

Easy Paper Watermelon And Strawberry Craft

कठिनाई का स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

ज़रूरी सामान: काला मार्कर, कागज़ , कैंची, रंग और कार्डबोर्ड

विवरण: इस शानदार क्राफ्ट से आपके घर की  दीवारों को सजाइये।  तरबूज़ कागज़ से बने हुए हैं और स्ट्रॉबेरी की ड्राइंग बढ़िया लग रही है। मुझे यकीन है की बच्चों को यह क्राफ्ट बनाने में बड़ा मज़ा आएगा।

34. रेड कलर कार बोर्ड

नीचे दी रेड डे एक्टिविटी की फोटो को देखिये। है आपके लिए रेड कलर डे कार बोर्ड बनाने का क्राफ्ट ले कर आये हैं। बच्चों को यह डमी कार चलाने में मज़ा आएगा जिसे बनाना बहुत आसान है और जो बहुत  कूल है।

Red Colour Car Board
Artist: Aqsa Arshad

कठिनाई स्तर: थोड़ा कठिन

ज़रूरी सामान: कार्ड बोर्ड, रंग, काला मार्कर, कैंची और गोंद

विवरण: यह बहुत अच्छे से  बनी हुई है। इस लाल रंग की कार  पर रेड कलर डे का पोस्टर बहुत बढ़िया लग रहा है।  बस इसे बनाना शुरू कीजिये और इसे बनाने में अपने बच्चों की मदद लीजिये। इसे आप सामने के दरवाज़े पर लगा सकते हैं।  जैसा कि आप फोटोग्राफ में देख सकते हैं, इसके आस पास लूडो के पासे, फूल, रिबन और ट्रायैंगल्स रखे हुए हैं जो बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

35. रेड कलर डे फ्लावर क्राफ्ट

इस रेड डे कलर क्राफ्ट एक्टिविटी में बहुत सारे लाल रंग के फूल बने हुए हैं।  इसे बनाने में थोड़ी सी चीज़ें ही लगतीं हैं और ये सिर्फ 10 मिनिट में बन जाता है।  बच्चे इसे बड़े शौक से बनाएंगे।

Red Colour Day Flower Craft
Artist: Suji Kumari

कठिनाई का स्तर: थोड़ा कठिन

ज़रूरी सामान: कागज़, गुब्बारे, रंग , एपल्स , गुलाब और लाल फ्लैनेल हार्ट

विवरण: यह बहुत सुन्दर है और इसमें फूल, गुब्बारे, हार्ट्स, एपल्स और गुलाब लगे हुए हैं। जब यह पूरा बन जाता है तो बड़ा क्रिएटिव और स्टाइलिश लगता है।  इसे कमरे के कोने में लगाएं।

36. आसान रेड डे क्राफ्ट और रेड टेबल

अपने आप को खुशनसीब मानिये क्योंकि हम यहाँ लेकर आये हैं एक और आसान रेड डे क्राफ्ट जिसमें कागज़ से बने फल और सब्ज़ियां लगे हुए हैं।  यह आसान रेड डे क्राफ्ट और मुस्कुराता हुआ रेड टेबल साथ में बहुत सुन्दर लगते हैं।  बच्चे इसे बिना किसी सहायता के बना सकते हैं।

Easy Red Day Craft & Red Table
Artist: Akshata Soni

कठिनाई स्तर: आसान

ज़रूरी सामान: पॉली शीट, कार्डबोर्ड, लाल गुब्बारे, कागज़, रंग और टेबल

विवरण: इसे ख़ास  रेड डे सेलिब्रेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।  इस शानदार सजावट के साथ अपनी पार्टी दीजिये। इसे गुब्बारों, गाजर, एप्पल, और तरबूज़ से सजाया गया है।

37. ऐतिहासिक लाल किले का मॉडल

दिल्ली का लाल किला एक ऐतिहासिक किला है।  बच्चे यहाँ जाना पसंद करते हैं पर यहाँ हम उन्हें इसे बनाने का मौका दे रहे हैं जिससे वो अपनी देशभक्ति दिखा सकते हैं।  इस शानदार किले को बनाने के लिए तैयार हो जाइये।

Historic Red Fort Model Red Day Crafts & Activities for Preschool Kids
Artist: Hema Kurapati

कठिनाई का स्तर: थोड़ा कठिन

ज़रूरी सामान: थर्मोकोल, आइस-क्रीम स्टिक, रंग, कागज़ और भारत का झंडा।

विवरण: बहुत सुन्दर तरीके से बनाया हुआ ये लाल किला बहुत आकर्षक लगता है।  इसके बीच लगा ये तिरंगा झंडा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।  बच्चों को ऐसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

38. रेड डे सेलिब्रेशन शो

प्री स्कूल के बच्चों के लिए इस रेड डे सेलिब्रेशन आइडिया में परदे और खिलौने शामिल हैं। मैंने खुद अपने बच्चे को ये मज़ेदार क्राफ्ट बनाने के लिए कहा और उसे इसे बनाने में बड़ा मज़ा आया।

Red Day Celebration Show
Artist: Mitali Kotoky

कठिनाई स्तर : जल्दी और आसान

ज़रूरी सामान: परदे, खिलौने, रंग, गुब्बारे, कागज़, गोंद और टेबल

विवरण: इस रेड डे क्राफ्ट में एक खिलौने का सांता, टेडी, कार, रेड डे सेलिब्रेशन चार्ट, गुब्बारे और कुर्सियां लगी हुई हैं।इसे बनाने में मुश्किल से दस मिनिट का समय लगता है।  इस प्यारे से क्राफ्ट को प्यारे बच्चों के साथ बनाना शुरू करें !

39. रेड टॉय कलेक्शन एक्टिविटी

यह रेड डे एक्टिविटी की फोटो देखिये। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से बच्चे के लिए थोड़ा समय निकालें। उनके साथ मिलकर कुछ सॉफ्ट टॉयज़ इक्कठे करें और एक सफ़ेद बैकग्राउंड के आगे सजाएं।

Red Toy Collection Activity
Artist: Rina Maria

कठिनाई का स्तर: बहुत आसान

ज़रूरी सामान: खिलौने की कार, टेडी बीयर, बैट और बॉल, कुछ गुलाब के फूल और एक बास्केट बॉल

विवरण: ये ढेर सारे खलौने बच्चों को बहुत अच्छे लगेंगे। लाल कारें, बैट और बॉल, टेडी बीयर, बास्केट बॉल और गुलाब इन सब को रेड डे सेलिब्रेशन के लिए करीने से सजाया गया है। इसे घर पर ही बनाएं और बच्चों के कमरे को सजाएं।

 40. आसान सा लाल फलों वाले पेड़ का क्राफ्ट

हम सबको ताज़े लाल फल खाना पसंद होता है।  अभी हम आपके लिए आसानी से बनने वाला लाल फलों के पेड़ का क्राफ्ट लाये हैं।  किंडरगार्टन के बच्चों का  ये क्राफ्ट बनाने के लिए मैंने मेरे बच्चे को प्रेरित किया ।

Simple Red Fruit Tree Craft
Artist: Reena Vishindasani

कठिनाई का स्तर: जल्दी और आसानी से बनने वाला

ज़रूरी सामान: स्पंज, मोटा कागज़, रंग, गोंद और कैंची

विवरण: एप्पल, मशरुम, स्ट्रॉबेरी और लीची से ये पेड़ सजा हुआ है। इसे पूरा करने के लिए बच्चों को मदद की ज़रूरत नहीं।  मुझे यकीन है कि बच्चों को ये क्राफ्ट बनाना पसंद आएगा।

Pin for later

रेड डे पर आप हर किसी चीज़ को लाल कलर कर सकते हैं। ये किंडरगार्टन, नर्सरी और प्री स्कूल के बच्चों की रेड डायक्टिविटीज़ बच्चों को ही नहीं बल्कि उनके पेरेंट्स को भी चौंका देंगी। बच्चों को ये सब बनाने में मज़ा आएगा। अगर आपको भी ये पसंद आई हो तो कमेंट लिखना न भूलें।  K4 Craft पर ऐसी ही दूसरी चीज़ें जानने के लिए आते रहिये। ऐसे ही और आर्टिकल्स लेकर हम आते रहेंगे। तो मुस्कुराते रहिये और K 4 Craft के साथ कुछ न कुछ बनाते रहिये !

Previous Post

बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़

Next Post

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़

March 20, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.