Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

K4craft by K4craft
July 21, 2020
in बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

इंद्रधनुष या रेनबो दिन को उमंगों से भर देता है। बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है और यही समय है बच्चों के साथ रेनबो क्राफ्ट एक्टिविटीज़ शुरू करने का। बसंत का मौसम हो, सेंट पैट्रिक्स डे हो या कोई और दिन, रेनबो हमारे घर में खुशियां लेकर आता है।

इंद्रधनुष आपके जीवन को रंगों से भर देता है। यह आपको खुश कर देता है। इंद्रधनुष के हर रंग का अपना महत्व होता है। पर आजकल ऊँची ऊँची इमारतों और प्रदूषण के कारण इसे देखना मुश्किल होता जा रहा है। मुझे रेनबो थीम पर क्राफ्ट्स बनाना बहुत पसंद है और कुछ क्राफ्ट मैंने नीचे भी बताये हैं।  आप इन्हें अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में, जिसकी थीम रेनबो रखी गई है, यूज़ कर सकते हैं। इन चीज़ों से आप अपना घर भी सजा सकते हैं। ये रेनबो थीम के आर्ट्स और क्राफ्ट्स बनाने में आसान हैं। बच्चों के साथ उनकी मां भी इन्हें बनाते वक़्त एन्जॉय कर सकतीं हैं।

30 रेनबो किड्स क्राफ्ट एक्टिविटीज़

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

You may like: Rainy Season Theme Classroom Decoration Ideas for School

1. रेनबो कवर – रेनबो क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

Rainbow Cover-Rainbow Crafts & Activities
Artist: Umang Jitendra Nanda
    • कठिनाई स्तर: आसान
    • ज़रूरी सामान: रंगीन कागज़ की शीट्स, कॉटन, डेकोरेटिव डक्ट टेप, कैंची, ग्लू, धागा
    • विवरण: मैंने अपने सारे रेनबो DIY क्राफ्ट्स को एक नोटबुक में लिख लिया है जिससे कि उन्हें याद रख सकूँ। इसे बनाने का मकसद यही है कि अगर DIY बनाते समय कुछ भूल जाऊं तो नोटबुक में से देख कर उन्हें याद कर सकूँ। इस नोटबुक के लिए मुझे एक कवर की ज़रूरत महसूस हुई जो बहुत आकर्षक हो। शुरुआत में मैं बहुत उलझ गई,  फिर मुझे यह कवर मिला। यह कवर किसी भी रेनबो थीम के आर्ट या क्राफ्ट पर लगाया जा सकता है और इसे रेनबो थीम की बर्थडे पार्टी में परदे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. बनाएं एक इंद्रधनुषी मछली- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

DIY Weaving Rainbow Fish-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: craftymorning
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामान: इंद्रधनुषी कागज़, गूगली आइज़ या इसे एक कागज़ से बना लें, सफ़ेद या काला कार्ड स्टॉक पेपर, कैंची/गोंद
  • विवरण: अपने बच्चों के साथ इस इंद्रधनुषी आर्ट एंड क्राफ्ट फिश, जो बहुत खूबसूरत है, बनाइये। आपको इसके लिए सिर्फ पेपर और गोंद चाहिए। हालांकि बच्चे अपने पसंद की कोई भी चीज़ इसमें लगा सकते हैं। रंगीन कागज़ को लम्बी तरफ से काटना शुरू कीजिये।  अब कार्ड स्टॉक पेपर में से एक मछली का आकार बना लें और इसे बराबर भागों में काट लें। अब कैंची की मदद से मछली के मुंह और निचले हिस्से से पर्याप्त दूरी पर कट लगाइये। फिर बराबर दूरी पर और कट लगाते जाइये। अब काटे हुए कागज़ों की पत्तियॉँ इस मछली में गूंथ दीजिये और इन पट्टियों के बाहरी हिस्से को ऊपर और नीचे से ऐसे काटिये जैसे लगे कि मछली संतुलन बना रही हो। बचे हुए कागज़ के टुकड़ों को पूरी फिश में लगा दीजिये और पीले कागज़ को पूँछ पर चिपका दें।

3. बनाएं पेपर रोल की तितली – रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

DIY Paper Roll Butterfly-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: nontoygifts
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: पेपर रोल, सफ़ेद फोम शीट, गूगली आइज़, पेंट(लाल, नारंगी, पीला, पर्पल, ब्लू और हरा )
  • विवरण: मेरे बच्चे को स्कूल से रेनबो थीम पर एक प्रोजेक्ट बनाने को कहा गया था। एक माँ होने के नाते मुझे इस प्रोजेक्ट में बच्चे के साथ पूरी तरह लगना पड़ा। अंत में हमें यह प्यारा छोटा सा रेनबो क्राफ्ट मिला जिसे बनाना बड़ा मज़ेदार है। मुझे इसे बनाने में बड़ा मज़ा आया और इसे याद करना भी मुझे अच्छा लगता है। इस प्रोजेक्ट की सबसे अच्छी बात यही है कि इसे बनाने में ज़रा भी खर्च नहीं होता क्योंकि इसे बनाने के लिए ज़रूरी सारी चीज़ें घर में ही मिल जाती हैं।

4. बड़ों के लिए रेनबो क्राफ्ट बनाएं- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

DIY Rainbow Craft For Adults-Rainbow Crafts & Activities
Artist: Faiza Kader
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: इन्द्रानुष के सारे रंगों के क्राफ्ट पेपर, कैंची, गोंद
  • विवरण: मेरे कमरे की एक खाली दीवार, जो बहुत लम्बे समय से खाली थी, पर लगाने के लिए मुझे कोई रंग बिरंगा क्राफ्ट चाहिए था। फिर मैंने यह रेनबो आर्ट एंड क्राफ्ट बनाया। इसे बनाते समय सबसे बढ़िया बात यह थी कि इसे बनाने में बहुत कम सामान लगा जिससे इसे बनाना बहुत ही आसान हो गया। तो अब आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं जाइये और अपने घर की किसी दिवार में रंग भर दीजिये।

5. बनाएं कार्डबोर्ड की ट्यूब से इंद्रधनुषी विंडचाइम

DIY Coiled Cardboard Tube Rainbow Wind Chain
Image source/Tutorial: craftsbyamanda
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामान: 2 12 इंच के लकड़ी के डॉवेल्स, ऊन, 6 4- इंच के कार्डबोर्ड ट्यूब्स, पेंट: लाल, नीला, हरा, पीला, नारंगी, पर्पल, 2 सफ़ेद शीट, हॉट ग्लू गन या सफ़ेद क्राफ्ट ग्लू, कैंची।
  • विवरण: मुझे मेरे रूम के लिए हाथ से बनी विंडचैन चाहिए थी जो बिलकुल अलग हो। हहा! फिर मुझे ऐसी एक विंडचैन मिली और यह मुझे मेरे रूम के लिए सबसे अच्छी लगी क्योंकि यह रंगबिरंगी थी। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे आप चाहें उतना लम्बा रख सकते हैं।

6. बनाएं रेनबो पोनी बीड ब्रेसलेट

DIY Rainbow Pony Bead Bracelet
Image source/Tutorial: craftsbyamanda
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • जरूरी सामान: फीडर्स, बटन्स, पाइप क्लीनर
  • विवरण: क्या आपके पास 5 मिनट हैं? तो मेरे पास में आपके और आपकी बेटी के लिए बहुत ही आसान सा आर्ट है। तो कुछ पोनी बीड्स और पाइप क्लीनर लीजिए और इस रेनबो सब्जेक्ट आर्ट को बनाने के लिए मेरी पोस्ट पर दी गई गाइडलाइंस के अनुसार इसे बनाते जाइए। यह पोनी बीड्स से बना ब्रेसलेट आपकी बेटी की बर्थडे पार्टी पर रिटर्न गिफ्ट देने के लिए भी बहुत अच्छा ऑप्शन है।

7. बनाइए संडे स्कूल के लिए रेनबो क्राफ्ट

DIY Craft For Sunday School
Artist: Ruhi Rohan
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामान: सफेद चार्ट पेपर, कॉटन, पेंट कलर, कैंची और गोंद
  • विवरण: मेरी बेटी के स्कूल में फैंसी ड्रेस कॉन्पिटिशन था। और मैं बहुत ही असमंजस में थी कि उसे ऐसा क्या बनाऊं जो सबसे अलग हो। तभी बारिश हुई और मुझे एक रेनबो दिखा और मुझे एक आईडिया आ गया कि क्यों ना उसे एक रेनबो बनाकर भेजा जाए। मैंने उसे एक खूबसूरत सा रेनबो बनाया जो सभी के जीवन में रंग भर देता है। इस क्राफ्ट की मदद से आप भी अपने बच्चे को एक रेनबो बना सकते हैं जो लोगों के जीवन में रंग भर दे।

8. रेनबो गिफ्ट बेग ट्यूटोरियल

Rainbow Gift Bag Tutorial
Image source/Tutorial: tikkido
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • जरूरी सामान: रिबिन्स, कॉटन बॉल्स, क्राफ्ट के सितारे, प्लेन सफेद गिफ्ट बैग्स, गोंद, कैंची
  • विवरण: आज मैं आपको दिखाने वाली हूं कि एक प्लेन सफेद गिफ्ट बैग को रेनबो से कैसे सजाते हैं। यह बहुत ही सस्ता है और इस प्रोजेक्ट के लिए एकदम ठीक है! इसके लिए आपको सिर्फ तीन से चार तरह का सामान चाहिए और आप इस आसान और आकर्षक पेपर बैग को बनाने के लिए तैयार हो जाएंगे। जब मेरे दोस्तों ने इस बैग को देखा तो वह इसे मुझसे खरीदने के लिए भी तैयार हो गए। यह इतना अलग है कि हर किसी को पसंद आता है।

9. बनाइए रेनबो आर्ट एंड क्राफ्ट

DIY Rainbow Art And Craft:

  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: पेंट कलर्स
  • विवरण: मुझे हाथों की छाप से बना हुआ फैमिली ट्री जैसा कोई क्राफ्ट चाहिए था। पर इसे कैसे बनाया जाए यह समझ नहीं आ रहा था। मुझे हाथों की छाप तो चाहिए थी पर कोई पेड़ नहीं चाहिए था। तो मैंने सोचा कि क्यों न इससे एक फूल बनाया जाए। सभी को आइडिया में थोड़ा सा बदलाव पसंद आया। मैंने इसे  फ्रेम करवा लिया और अपने ड्राइंग रूम की एक दीवार पर लगा दिया। इन हाथों की छाप पर आप नाम भी लिख सकते हैं।

10. कॉटन बॉल्स से बनाइये  इंद्रधनुषी आर्ट

DIY Cotton Balls Art
Image source/Tutorial: scatteredthoughtsofacraftymom
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: कॉटन बॉल्स, फूड कलरिंग, विनेगर, पानी, छोटे कटोरे, कैंची, दस्ताने (जो ऑप्शनल है), कागज़, गोंद
  • विवरण: संडे के रेनबो क्राफ्ट के लिए इस हफ्ते मैंने और मेरी बेटी ने कॉटन बॉल्स से एक छोटा सा मज़ेदार प्रोजेक्ट बनाया। इसकी खास बात यह थी कि यह बहुत ही आसान, मज़ेदार था और जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो यह बहुत ही शानदार लग रहा था। तो अपने बच्चे को कॉटन बॉल्स के अलग उपयोग भी सिखाए और उन्हें एक प्यारे से इंद्रधनुष में बदल दें।

11. बनाएं रेनबो मोबाइल क्राफ्ट

DIY Rainbow Mobile Craft
Image source/tutorial: madeit
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: अलग-अलग रंगों का मोटा कपड़ा और धागा
  • विवरण: इंद्रधनुषी धूप का यह क्राफ्ट बहुत ही शानदार और चमकदार है, इसमें 35 रैंड्रॉप्स हैं जिसमें हर रंग के 5 ड्रॉप्स बने हुए हैं। यह प्रोजेक्ट नर्सरी या प्ले ग्रुप की क्लास के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और इससे क्लास में एक शानदार चीज़  जुड़ जाएगी। इसकी सारी चीज़ें हाथों से काटकर बनाई गई हैं और मोटे कपड़े से बनाई गई हैं। इसके बाद इसे थोड़े थोड़े पॉलिस्टर की फीलिंग से भरा गया है।

12. पेपर प्लेट रेनबो क्राफ्ट

Paper Plate Rainbow Craft
Image source/Tutorial: artycraftykids
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: पेपर प्लेट, पेंट कलर्स, कॉटन वूल, पीवीए ग्लू, कैंची
  • विवरण: इतना बड़ा होने के बाद भी आसमान में इंद्रधनुषी देखकर मुझे एक नई ऊर्जा मिलती है। मुझे इंद्रधनुष बहुत पसंद है और यह मुझे बहुत मोटिवेट करता है। आज आपको यह आसान सा पेपर प्लेट रेनबो क्राफ्ट बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है और यह आपके छोटे बच्चे या प्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह बहुत ही सीधा साधा आर्ट है पर यह आपके बच्चे को अलग-अलग शेड्स पहचानने और बनाने का मौका देता है।

13. बनाएं एक रेनबो ड्रीम कैचर

DIY Rainbow Dream Catcher
Artist: Varsha Malik Singh
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामन: ऊन, बीड्स, धागे, पंख, कढ़ाई की रिंग
  • विवरण: अपने सपनों को बदलना! क्या ये हो सकता है? नहीं? तो उत्तर है हाँ! अरे! सच में नहीं, पर इस DIY का असली काम तो यही है। और यह रेनबो ड्रीम कैचर आपके सारे बुरे सपनो को कैच कर लेता है। ऐसा कहा  जाता है कि अगर आप कोई बुरा सपना देखें और आप किसी को वो सपना बता दें तो फिर वह आपको डराता नहीं है। अगर आपके पास कोई ऐसा नहीं है जिसे आप अपने सपने बताएं तो कोई बात नहीं! आप इस ड्रीम कैचर को बता दें। मैंने जितने भी ड्रीम कैचर्स देखें हैं, उन सबमें ये सबसे ज़्यादा रंग-बिरंगा है। तो दोस्तों, अपने बुरे सपनों को रंगीन सपनों  में बदलना शुरू कीजिये, इस खूबसूरत रेनबो क्राफ्ट के साथ जो ख़ास बड़े लोगों के लिए बनाया गया है।

14. बनाइये रिबिन से इंद्रधनुषी माला

DIY Rainbow Ribbon Wreath
Image source/Tutorial: thekingstonhome
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामन: फोम की रिंग (किसी भी आकार की ), बड़ा धारदार चाक़ू, पेन, प्रिंटेड रिबन, हॉट ग्लू गन, कैंची, ग्लू  डॉट्स, सफ़ेद कार्ड स्टॉक।
  • विवरण : उन बची हुई रिबीनों से कुछ बनाना चाहते हैं? एक इंद्रधनुषी माला बनाने के लिए एक गर्म ग्लू गन लीजिये और एक फोम की रिबिन भी। बड़ों के लिए डिज़ाइन किया गया ये रेनबो क्राफ्ट बर्थडे सेलेब्रेशन्स, बच्चों की सजावट, अपने घर की सजावट और दूसरी बहुत सी चीज़ों में उपयोग कर सकते हैं।

15. बनाएं रेनबो बैजेस

DIY Rainbow Badges
Artist: Kahkashan Iqbal
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान : शीट, क्रेयॉन्स, साटन की रिबिन, काले स्केच पेन
  • विवरण: मेरी छोटी सी बिटिया ने एक क्लब बनाया जिसे उसने नाम दिया रेनबो क्लब ! उसने मुझसे इस क्लब को नया बनाने और इसके सारे मेंबर्स के लिए बेजेस बनाने के लिए कहा। मैंने इसके लिए खूब सोचा। मैं कुछ आसान और बढ़िया बनाना चाहती थी जिसे बच्चे भी समझ सकें और मुझे ऊपर फोटो के जैसा बैज बनाने का आईडिया मिला। मैंने ऐसा एक बैज बनाया और बच्चों को मुझे हेल्प करने के लिए कहा। हमें बहुत मज़ा आया और बच्चों के स्कूल में भी टीचर्स को बहुत पसंद आया।

16. बनाएं डे विंडो क्लिंगस

DIY Day Window Clings
Image source/Tutorial: craftsbyamanda
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: पफी पेंट, पार्चमेंट पेपर, पेपर क्लिप्स या स्टेपलर
  • विवरण: इन्हें बनाना बहुत मज़ेदार और आसान है। इसे बनाने के लिए आपको एक चीज़ ज़रूर चाहिए जो है पफी पेंट। हम इससे रेनबो, घास, एक ख़ज़ाने का पॉट, एक कैप, और ‘fortunate’ शब्द बनाएंगे। ये सब आप अपनी खिड़की पर लगा सकते हैं। ये मज़ेदार हैं और तरह तरह के हैं। इन्हें खिड़की के साथ साथ दूसरी जगहों पर भी लगा सकते हैं।

17. बर्थडे के लिए रेनबो थीम वाला पर्दा

Rainbow Themed Backdrop For Birthdays
Artist: Eti Saxena
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: रंगीन क्राफ्ट पेपर, क्रेप पेपर, पेंट, कैंची, ग्लू और धागे।
  • विवरण: मज़ेदार गेम्स वाली रॉकिंग बर्थडे पार्टी किस बच्चे को पसंद नहीं आएगी? आजकल थीम वाली बर्थडे पार्टी का चलन है और हर बच्चा अपना बर्थडे ऐसे ही मनाना चाहता है। अगर आप रेनबो थीम पर बर्थडे पार्टी रखना चाहते हैं तो आप ये वाला रेनबो आर्ट एंड क्राफ्ट सजावट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

18. बड़े लोगों के लिए बनाएं रेनबो क्राफ्ट्स

DIY Rainbow Crafts For Adults 
Artist: Falguni Shah
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: फोटो में दिखाए अनुसार लकड़ी की कटिंग, लकड़ी के पेंट, वार्निश, और वाल क्लॉक मशीन
  •  विवरण: समय बहुत मूल्यवान है। अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं तो आप बहुत पैसा कमा सकते हैं। मैंने अपने कमरे मैं एक बदलाव किया और फिर इसमें लगाने के लिए एक दीवार घड़ी ढूंढ रही थी। मुझे कोई भी घड़ी पसंद नहीं आ रही थी। मैंने बहुत से बाज़ारों में भी ढूँढा पर कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर मुझे ये रेनबो थीम की दीवार घड़ी का आइडिया मिला। मेरी आँखें इस पर ही ठहर गई और मैंने तभी यह ठान लिया कि मेरे कमरे के लिए यही  ठीक रहेगी। इसे बनाने में समय ज़रूर लग सकता है पर इतने सुन्दर आर्ट के लिए समय लगना वाज़िब है। हा…हा!

19. बनाएं रेनबो बॉटल्स

DIY Rainbow Bottles
Artist: Vineesha Vijayan
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: साटन के धागे, मोती, काली वेलवेट शीट, गोंद, बीयर की बोतल
  • विवरण: यह खूबसूरत सी दिखने वाली साटन के धागे से सजाई गई बोतलें बनाना बहुत ही आसान है। यह बोतलें मैंने मेरे स्टडी टेबल पर रखी हुई हैं। मैंने इन्हें इसलिए चुना क्योंकि यह बहुत रंगबिरंगी हैं और इनके रंग मुझे आशान्वित रखते हैं। यह रेनबो आर्ट एंड क्राफ्ट महंगा दिखता है पर असल में यह महंगा है नहीं। इन्हें बनाते समय सिर्फ इतना ध्यान रहे की बोतल के ऊपर गोंद अच्छे से फैलाया जाए ताकि उस पर धागे आसानी से चिपक सकें। ‌

20. बनाएं संडे स्कूल के लिए रेनबो क्राफ्ट

DIY Rainbow Craft For Sunday School
Artist: Rashmie Soni
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: पेंसिल, पेंसिल कलर्स, इरेज़र, और एक शीट
  • विवरण: यह एक आसान सा स्कैच है जिसे संडे प्रोजेक्ट के तौर पर प्ले ग्रुप के टीचर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत मज़ेदार है। ड्राइंग टीचर्स गर्मियों में इसे बच्चों को ड्राइंग सिखाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मां अपने छोटे बच्चे के साथ मिलकर भी बना सकती है। इस स्केच का मकसद बच्चों को रेनबो का कंसेप्ट सिखाना है।

21. बनाएं रेनबो पैरट

DIY Rainbow Parrot
Artist: Rashmi Raghavendra
  • कठिनाई स्तर: माध्यम
  • ज़रूरी सामान : पेंसिल कलर्स, और एक शहीद कैनवास की शीट
  • विवरण: रेनबो पैरेट सुनकर आपको इसे बनाना मज़ाक लग सकता है परंतु इस फोटो के पीछे आइडिया सिर्फ यह है कि पैरेट को रेनबो कलर्स से कलर करना है। मुझे एक पैरट बनाना था जो कि कलरफुल हो और फिर मैंने सोचा कि क्यों न पैरेट के स्केच में इंद्रधनुषी रंग भर दिए जाएं। ‌

22. बनाएं बड़ा सा क्रिस्टल रेनबो

DIY Gaint Crystal Rainbow
Image source/Tutorial: hellowonderful
  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामान : बोरेक्स, गरम पानी, बड़े पाइप क्लीनर, प्लास्टिक की पारदर्शी रस्सी, पेंसिल या चॉपस्टिक, बड़ा कंटेनर जिसमें रेनबो पूरा डूब सके।
  • विवरण: क्या कभी आपने बोरेक्स के क्रिस्टल बनाए हैं? अलग-अलग आकार में इन्हें बनाना अपने आप में एक परीक्षा है! मैंने बोरेक्स से अलग-अलग स्टोन बनाने के बहुत सारे तरीके देखे हैं। इसका बेसिक तरीका है- बोरेक्स को पानी में तोड़ दीजिए जिससे की एक सस्पेंशन बन जाए। यह टूट कर स्टोंस के आकार में किसी भी चीज से चिपक जाएगा। अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस शानदार रेनबो आर्ट एंड क्राफ्ट हैंगिंग आइटम को बनाना शुरू कीजिए।

23. रेनबो पिनाटा केक रेसिपी-रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

 Rainbow Pinata Cake Recipe-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: tablespoon
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: एक बॉक्स(16 oz) केक मिक्स; 1/4 कप(1/2) स्टिक सॉफ्ट किया हुआ बटर; 2/3 कप पानी; दो बड़े अंडे; बर्तनों पर बटर लगाने के लिए ब्रश, बर्तनों पर डस्टिंग करने के लिए आटा, सफेद केक आइसिंग 1 कैन, 2 कप असाॅर्टेड कैंडी, 1 कंटेनर रिच एंड क्रीमी वनीला फ्रॉस्टिंग, 24 आउंस सफेद फ़ॉन्डेंट, लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, आसमानी पेस्ट या जेल फूड कलरिंग।
  • विवरण: मेरे बच्चे को अपने बर्थडे पर रेनबो थीम की बर्थडे पार्टी रखना थी। उसे यह पार्टी सबसे अच्छी और यादगार बनाना थी। उसने मुझसे कहा कि जितना हो सके उतना इस थीम को मैं फॉलो करूं। मुझे सबसे ज्यादा उसके केक की चिंता थी। ‌फिर मुझे यह टेस्टी और कलरफुल पिनाटा केक मिला। इसके फोटो देखकर ही मेरे मुंह में पानी आ गया। पहले इसे बनाना मुझे थोड़ा सा कठिन लगा पर अगर आप बेकिंग अच्छे से जानते हैं तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

24. रेनबो फ़ॉन्डेंट कपकेक कप्स- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

Rainbow Fondant Cupcake Cups-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: tablespoon
  • कठिनाई स्तर: आसान
  • ज़रूरी सामान: 2 टेबल स्पून बटर; 16 oz मिनी मार्शमैलो; 4 टेबल स्पून पानी; 2 टीस्पून कॉर्न सिरप, फ्लेवर्ड ऑयल या एसेंस (ऑप्शनल), 2lb पीसी शक्कर, पेस्ट या जेल कलरिंग : वॉयलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज, रेड; 12 बेक किए हुए कप केक (उसी मफिंग टिन में बनाए हुए जिनमें आप फ़ॉन्डेंट कप बनाना चाहते हैं।); 1 कैन रिच एंड क्रीमी फ्रॉस्टिंग।
  • विवरण: यह मफिंस पहले बताए गए पिनाटा केक के साथ का कॉन्बिनेशन है। अपने बच्चे की रेनबो थीम्ड बर्थडे पार्टी के लिए यह भी मैंने बनाए थे। केक और यह मफिन्स दोनों ही इतने अच्छे बने थे के सारे बच्चे इन्हें बार-बार लेने आ रहे थे। इन दोनों के कारण मेरे बच्चे की बर्थडे पार्टी उसके दोस्तों के लिए शानदार बन गई थी।

25. बनाइये एक रेनबो केक-रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

DIY Rainbow Cake-Rainbow Crafts & Activities

  • कठिनाई स्तर: मध्यम
  • ज़रूरी सामान: एक स्पंज केक, आइसिंग के लिए क्रीम, फ़ूड कलर
  • विवरण: मेरे बच्चे की रेनबो थीम्ड बर्थडे पार्टी के लिए मेरे पास ये वाला ऑप्शन भी था। इसे बनाना पिनाटा केक से आसान है। अगर आपको वो केक बनाने में परेशानी हो रही हो, क्योंकि उसमे बहुत सारा फौंडेंट इस्तेमाल हुआ था और उसे बनाने में समय भी लग रहा था, तो आप ये वाला केक भी बना सकते हैं।

26. बनाइये पॉम पॉम टॉट बैग- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

DIY Rainbow Pom Pom Tote Bag-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: hellowonderful
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: काला कैनवास टॉट, अलग अलग रंगों का मोटा कपड़ा, पॉम-पॉम मेकर, फेब्रिक ग्लू, ऊन
  • विवरण: आपको भी रेनबो पसंद है? तो आप भी अपने बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में उनके साथ इस मज़ेदार एक्टिविटी को बना कर अपनी पसंद का यह आर्ट बना सकते हैं। मोटा कपड़ा, पॉमपॉम और फेब्रिक ग्लू यूज़ करके आप ये खूबसूरत, रेनबो टॉट बैग बना सकते हैं, अपने लिए भी और अपने बच्चे के लिए भी। एक अच्छी सी DIY पार्टी में बनाने के लिए एक परफेक्ट चीज़ ! तो अपना नया रेनबो पॉमपॉम टॉट बनाइये! क्या अपने बच्चे को ऐसा एक बैग बना कर उसे इंद्रधुनष के रंगों को पहचानना नहीं सिखाएंगे!

27. बनाएं एम्ब्रॉइडरी हूप रेनबो ट्री- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

Embroidery Hoop Rainbow Tree-Rainbow Crafts & Activities
Image source/Tutorial: kixcereal
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान : 10 इंच की एम्ब्रॉइडरी हूप, सफ़ेद कॉटन फैब्रिक (यहां एक पुरानी शीट  यूज़ की गई है ), ब्राउन एम्ब्रॉइडरी का धागा, सुई, बटन्स (हर रंग के सात बटन ) : लाल, नारंगी, पीला, हरा, ब्लू, पर्पल, स्टिक पिंस, हॉट ग्लू गन, थिंबल
  • विवरण: हमें अपने बच्चों को सुई और धागे का ठीक से इस्तेमाल करना सिखाना ही चाहिए। हालांकि अब तो सिलाई के लिए मशीन भी हैं पर जब वो थोड़े बड़े हो जाएंगे तो खुद की शर्ट ठीक ऐसे ही कर पायेंगे। और तो और अगर वो ये सब शुरूआती चीज़ें ठीक से सीख  जाते हैं तो वो अलग अलग आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स भी बना सकते हैं और साथ ही कुछ मज़ेदार चीज़ें भी बना सकते हैं। मैं यहां कहना चाहूंगी कि इस क्राफ्ट को बनाते समय बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि इसे बनाते समय नुकीली सुई और स्टिक का उपयोग होता है। अगर कोई बड़ा इस क्राफ्ट को बनाता है तो इसे और भी बड़ा बनाया जा सकता है। इसके लिए क्राफ्ट ग्लू का उपयोग करें। इस तरह ये बहुत खूबसूरत बन जाता है और किसी भी कमरे को सजाने के लिए काम आ सकता है। इस क्राफ्ट को आप किसी को बर्थडे पर या किसी और दिन गिफ्ट भी दे सकते हैं।

28. बनाइए बच्चे के लिए गुथी हुई रेनबो ड्रेस

DIY Knitted Rainbow Dress For A Newborn:
Artist: Purvi Desai
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: ऊन, गूंथने की सुई, रिबिन, साटन के फूल, बटन
  • विवरण: पिछले ही महीने मेरी बहन को बेटी हुई। जिस दिन से वह आई है हम सबके जीवन में खुशियों के रंग भर गए हैं। मुझे उसे कुछ गिफ्ट देने की इच्छा हुई और मैंने यह खूबसूरत ड्रेस उसके लिए बनाया। यह छोटा सा प्यारा ड्रेस उसे देने के लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट था। इस ड्रेस के साथ मैंने लिखा: क्योंकि तुमने हमारे जीवन में रंग भर दिए हैं इसलिए यह प्यारा सा कलरफुल ड्रेस तुम्हारे लिए।

29. बनाइये  रेनबो आर्ट्स और क्राफ्ट्स- रेनबो क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

DIY Rainbow Arts And Crafts-Rainbow Crafts & Activities
Artist: Smita Koppikar
  • कठिनाई का स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: ऊन, बुनने की सुई, रंगीन मोतियों की माला, हैंडल्स
  • विवरण: मुझे गूंथ कर नई नई चीज़ें बनाना पसंद है और मुझे मेरे एक दोस्त को ऐसा ही कुछ गिफ्ट देना था। एक दिन मैं उसके साथ बैठी थी और उसने कहा कि उसे एक नया ट्रेंडी बैग चाहिए। फिर मैंने सोचा कि उसे एक हाथ से बुना हुआ बैग गिफ्ट देने से अच्छा और क्या हो सकता है। इस बैग में बहुत सी चीज़ें रखी जा सकती है और यह बहुत ही अलग और खूबसूरत है।

30. बड़ों के लिए रेनबो क्राफ्ट- रेनबो क्राफ्ट्स एंड एक्टिविटीज़

Rainbow Craft For Adults-Rainbow Crafts & Activities
Artist: Rajeshwari Shalabh
  • कठिनाई स्तर: कठिन
  • ज़रूरी सामान: ऊन, बुनने  की सुई, छोटी कैंची
  • विवरण: क्या आपको भी बुनाई पसंद है? तो यह प्रोजेक्ट सिर्फ आपके लिए है। अपनी प्यारी बेटी के लिए यह बुना हुआ स्कर्ट बनाएं। मेरा यकीन कीजिए, उसे बहुत पसंद आएगा। और अगर उसके स्कूल में कोई छोटा सा फंक्शन या फैशन शो है जिसकी थीम रेनबो रखी गई है तो इससे अच्छा ड्रेस कौन सा होगा? बस इसे बनाने के पहले उसका नाप ठीक से लेना ना भूलें नहीं तो इसे फिर से ठीक करना मुसीबत बन जाएगा।

Pin for later

मैं आशा करती हूं कि आप सबको रेनबो थीम के यह सारे प्रोजेक्ट बहुत पसंद आए होंगे। रेनबो थीम की किसी भी चीज़ के लिए यह सारे आईडिया सबसे अच्छे हैं चाहे वह बर्थडे पार्टी हो या ड्राइंग कंप्टीशन या कोई ड्रेस! तो अब इंतजार किस बात का? आज से ही अपनी जिंदगी में रंग भरना शुरू कर दीजिए इन सभी आईडियाज़ को यूज़ करके! आप अपने आईडिया और फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं। ऐसे ही और भी दूसरे आर्टिकल्स लेकर हम जल्द आएंगे। तब तक मुस्कुराते रहिए और K4 Craft के साथ कुछ ना कुछ बनाते रहिए।

Previous Post

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

Next Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़

March 20, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.