Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

K4craft by K4craft
July 21, 2020
in Art & Craft, ड्राइंग और पेंटिंग, बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पोस्टर्स !

मतदाता जागरूकता – नागरिकों ने एक बड़े संघर्ष के बाद मत (वोट) देने का अधिकार पाया है।  वोट आम आदमी को अपने में से, अपने लिए नेता चुनने का अधिकार देता है। आम नागरिकों के लिए वोट देने का अधिकार एक ताकत होता है। वोट मिलने से कोई चुनाव जीत जाता है तो कोई जनता का सहारा नहीं मिलने से हार जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस वोट की ताकत को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। हम यह कह सकते हैं कि अपनी हर जीत के लिए हर राजनेता आम आदमी के भरोसे रहता है। पर कई लोग यह कह कर वोट नहीं देते हैं कि “एक वोट से क्या होता है?” लोगों को वोट की ताकत समझाने के लिए भी मतदाता दिवस मनाया जाता है। हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

एक बेहतर भारत के लिए वोट डालें- मतदाता जागरण

मतदान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मतदान से ही आने वाले 5 सालों के लिए देश के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली सरकार बनती है। हमें सभी को वोट डालने के लिए आग्रह करना चाहिए क्योंकि सभी का वोट कीमती होता है। अपने मतदाता जागरूकता पोस्टर को शुरू करने के लिए सबसे पहले, अपनी पहली उंगली दिखाता हुआ एक आदमी बनाइए। इसके लिए आप एक काला स्केच पेन या एक काला शार्पी पेन उपयोग कर सकते हैं। अब “वोट फॉर अ बैटर इंडिया”/ “बेहतर भारत के लिए वोट दीजिए” लिखिए। आप जिस भी देश में रहते हो उस देश का नाम इंडिया/भारत की जगह लिख सकते हैं या इंडिया/भारत की जगह आप “नेशन/ देश” भी लिख सकते हैं। अब इन शब्दों को गहरा कर दीजिए और इनमें रंग भर दीजिए। आदमी को काले रंग से रंग दीजिए। अब क्रेयॉन्स या पेंसिल कलर्स की मदद से इसके बैकग्राउंड में तिरंगा बना दीजिए। इसे और अच्छे से समझने के लिए नीचे दिया ट्यूटोरियल देखिए:

Related articles

गणतंत्र दिवस के लिए विशेष – तिरंगे कागज़ के फूल, ड्राइंग और ज्वैलरी

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

मतदान हमारा अधिकार है

आइये अब हम मतदाता दिवस के लिए एक बहुत ही प्रेरक मतदाता जागरण पोस्टर बनाते हैं। शीट पर काले स्केच पेन या  शार्पी पेन से मार्जिन बना कर शुरु करें। अब इसके नीचे की तरफ ऐतिहासिक इमारतें बनाना शुरू कीजिये। लोटस टेम्पल, लाल किला, चार मीनार, इंडिया गेट, आदि बना सकते हैं। इन्हें बनाते समय गलती करने से बचें। इन्हें बना लेने के बाद तीन हाथ बनाइये। इन्हें नीचे की तरफ से शुरू करें।  पहले आस्तीन बनाएं और इसके ऊपर पहली उंगली ऊपर किये हुए हाथ बनाएं जिस पर वोटिंग का निशान बना हो। अब आस्तीन और हाथों में रंग भर दीजिये। अब ऐतिहासिक इमारतों में काला रंग भर दीजिये। ऊपर एक स्लोगन लिखिए। इसे बेहतरी से समझने के लिए देखिये:

वोट जरूर दें

मतदाता जागरूकता के लिए इस अगले पोस्टर को बनाने के लिए पहली उंगली दिखाता हुआ एक हाथ बनाइए। इसके के पास में अशोक चक्र बनाइए। अब इसके बैकग्राउंड में तिरंगा बनाइए। बैकग्राउंड को कलर करने के लिए आप किसी भी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप शेडिंग से भी बना सकते हैं। यहां पर हमने पानी के रंग लिए हैं, पर आप किसी दूसरे रंग से भी बना सकते हैं। अब हाथ को भी कलर कर लीजिए और इसके ऊपर काले रंग से एक स्लोगन लिख दीजिए। इससे गहरा कर लीजिए। अशोक चक्र की सभी लाइंस को नेवी ब्लू कलर कर दीजिए। यह खूबसूरत और जागरूकता फैलाने वाला पोस्टर तैयार है। इसे ठीक से समझने के लिए देखिए:

वोट फ़ॉर इंडिया

आइए अब हम पहले के पोस्टर की तरह जागरूकता लाने वाला पोस्टर बनाते हैं। इस मतदाता जागृति पोस्टर में हम हमारा देश, मतदाता, और एक प्रेरित करने वाला स्लोगन बनाएंगे। सबसे पहले एक शीट की बाईं तरफ नीचे की ओर एक हाथ बनाइए। ‌शीट की दोनों तरफ आप मार्जिन बना सकते हैं या इसे पूरा ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथ बनाते समय इसकी पहली उंगली ऊपर की तरफ बनाएं। इस उंगली का नाखून बनाकर इस पर मतदान का निशान बनाएं जिससे कि यह लगे कि इस व्यक्ति में पहले ही मतदान कर दिया है। अब इस हाथ के नीचे तिरंगा बनाएं, और उसे कलर कर दें। अब दाईं तरफ एक स्लोगन लिखें। ” बेहतर कल के लिए वोट दें “, “बेहतर भविष्य के लिए वोट दें”, या “सबसे अच्छे नेता को चुनें” , ऐसा कोई भी स्लोगन आप लिख सकते हैं। हर मतदाता महत्वपूर्ण है। यह जागरूकता आपको हर दिशा में फैलानी चाहिए। नीचे दिया ट्यूटोरियल वीडियो समझने में बहुत ही आसान है और यह पोस्टर बनाने में बहुत आसान है।  इसे देखिये:

आशा करते हैं कि आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को वोट देने के लिए जागरूक करेंगे। आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनायें।

Previous Post

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

Next Post

गणतंत्र दिवस के लिए विशेष – तिरंगे कागज़ के फूल, ड्राइंग और ज्वैलरी

Related Posts

गणतंत्र दिवस के लिए विशेष – तिरंगे कागज़ के फूल, ड्राइंग और ज्वैलरी
Republic Day & Independence Day

गणतंत्र दिवस के लिए विशेष – तिरंगे कागज़ के फूल, ड्राइंग और ज्वैलरी

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
लकड़ी से बनाये बहुत कुछ इन आसान DIY प्रोजेक्ट्स के साथ
Art & Craft

लकड़ी से बनाये बहुत कुछ इन आसान DIY प्रोजेक्ट्स के साथ

March 20, 2020
बिगिनर्स के लिए सिलाई के आसान प्रोजेक्ट्स
Art & Craft

बिगिनर्स के लिए सिलाई के आसान प्रोजेक्ट्स

March 20, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.