बच्चों के साथ बनाइये कुछ हैंडप्रिंट आर्ट और क्राफ्ट जिन्हें बनाना मज़ेदार होने की साथ की बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहेगा|बच्चों के साथ मिलकर उनके छोटे छोटे प्यारे हाथों की छाप से मज़ेदार चीज़ें जैसे की पेड़, फूल, जानवर बनाइये|
मनुष्य हमेशा से ही हाथचाप और पद चिन्हों को लेकर काफी उत्सुक रहा है| इन चिन्हों की मदद से हमे हमारे इतिहास और पूर्वजों से जुड़ी के जानकारियां प्राप्त हुई हुई हैं|लेकिन किसे पता था कि ये एक अद्भुत और मनमोहक शिल्प का भी स्रोत बनेंगे|हम ऐसे ही कुछ हस्तछाप कलाओं की संग्रह सूची लेकर आये हैं|ये बहुत ही काम सामग्री में आसानी से बन जाएंगे और इन्हें बनाने में बच्चों को बहुत मज़ा आएगा|आप इन प्यारे प्यारे चित्रों को बनाने में बच्चों की मदद कर सकते हैं और उन्हें देख कर आपको भी बहुत खुशी होगी|
बच्चों के लिए अनमोल हस्तछाप शिल्प
बच्चों की हस्तछाप से बना बलूत का फल

आइये हम एक आसान से हैंड क्राफ्ट के साथ शुरुआत करते हैं|अपने साथ सफेद कागज़, पेंट और ब्रश तैयार रखें|बच्चों को सबसे पहले अपने बाएं हांथ पर स्किन कलर की वाटर कलर लगाने को कहें| ऐसा करना बहुत मज़ेदार हैं इसलिए उन्हें यह बहुत पसन्द आएगा|अब जैसा कि चित्र में देख रहा है वैसे ही उनकी हाथ की छाप कागज़ पर ले लें|अब एक पेंट ब्रश लेकर गहरे भूरे रंग से फल का ऊपरी हिस्सा बना लीजिये|इसकी आउटलाइनिंग ना करें |
बच्चों के लिए हस्तछाप एप्पल ट्री

अगर अच्छे यहां बताए गए स्टेप्स का अनुसरण करते हैं तो इस सुंदर से एप्पल ट्री को बनाना उनके लिए बेहद आसान हो जाएगा|सबसे पहले गहरे भूरे रंग के पेंट से पेड़ का तना बनाना शुरू करें और फिर शाखाएं भी बना लें| फिर बच्चों के हाथों पर हरे रंग का पेंट लगाएं और उन्हें हस्तछाप से पत्तियां बनाने को कहें जैसा की चित्र में दिखाया गया है| फलों के लिए या तो आप अलग अलग रंग के कागज़ काट काट फल बना लें या फिर सफ़ेद कागज़ पर फल बना कर उन्हें काट लें| अंत में जैसे आप चाहें वैसे फलों को चिपका दें|
हस्तछाप शिल्प से बने सुंदर फूल

हस्तछाप से फूलों को सिर्फ लाल और हर, दो रंगों के इस्तेमाल से बनाया जा सकता है| पंखुड़ियाँ बनाने के लिए बच्चे लाल रंग की जगह अपनी पसंद का कोई भी रंग इस्तेमाल कर सकते हैं|सबसे पहले एक सफ़ेद कागज पर हाथ की छाप से फूल बना लीजिये| उसके बाद हरे रंग और ब्रश की सहायता से डंठल बनाएं जैसा की पर दिए गए चित्र में बनाया गया है|
हस्तछाप शिल्प से बने क्यूट हैंड & हार्ट

इस हैंडप्रिंट्स और हार्ट के मनमोहक संग्रह को आप चाहे तो फ्रेम करवाकर दीवार पर भी लगा सकते हैं| आप अपनी पसंद के किसी भी कलर कॉम्बिनेशन में बैकग्राउंड और हार्ट बना सकते हैं| सबसे पहले बच्चों से चौकोर हिस्से में रंग भरने को कहें| फिर किसी दूसरे रंगीन कागज़ पर हार्ट का आकार बना कर काट लें| अब हाथों पर काला रंग लगा कर चौकोर कागज़ कर बीचों बीच हाथ की छाप लगा लें और पेंट सूखने के बाद उसपर काट हुआ हार्ट चिपका दें| आप जितने चाहे उतने कॉम्बिनेशन्स में ये क्राफ्ट बना सकते हैं और उन्हें एक साथ दीवार पर लगा कर के खूबसूरत डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं|
‘I’ फ़ॉर ‘Ice cream’ हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट

इस I फ़ॉर Ice cream क्राफ्ट को बच्चे आसानी से बना सकते हैं|सबसे पहले एक सफ़ेद कागज़ पर ब्राउन कलर के पेंट से आइसक्रीम कोन बनाना शुरू करें फिर पिंक कलर से चित्र में जैसे दिखया गया हैं वैसे ही हाथों से छाप बनाये| सूखने के बाद पेंट की एक लेयर लगा कर क्रीम और चेरीज़ बनाए| इससे बच्चों को I फ़ॉर Ice cream हमेशा याद रहेगा क्योंकि जिन चीजों को हम ड्रा करते हैं या प्रैक्टिस करते हैं उन्हें याद करना ज़्यादा आसन होता है और वो लंबे समय तक याद भी रहती हैं|
हस्तछाप शिल्प से बने प्यारे और सुंदर मोर

यह मोर हस्तछाप कला का एक बेहतरीन नमूना है| बच्चे मोर के पंखों से शुरआत कर सकते हैं| ब्लू रंग के पेंट को हाथों पर पग कर सफ़ेद कागज़ पर हाथ की छाप से मोर के पंख बनाएं ठीक जैसे की ऊपर दिए गए चित्र में दिखाया गया है|मोर का चेहरा और बॉडी वो ड्रा कर सकते हैं| और अंत में पंखों पाय पीले और हरे डॉट्स बनाइये जिससे की क्राफ्ट और सुंदर दिखे|
बच्चों के लिए लेटर “P” Pineapple हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट

यह इस सूची का पहला क्राफ्ट है जिसमें हम दो रंगों का इस्तेमाल करते हैं| इस क्राफ्ट को बनाने ले लिए हथेलियों पर पीला रंग और उंगलियों पर हल्का हरा रंग लगाएं| इस काम में आप बच्चों की मदद कर सकते हैं ताकि वो दोनों रंगों को मिक्स न कर लें| इसके बाद एक सफ़ेद कागज़ लेकर उसपे हथेलियों और उंगलीयों की छाप लगा लें|सूखने के बाद एक ऑरेंज स्केच-पेन लेकर बनाये हुए पाइनएप्पल में ग्रिड बना लें|
हस्तछाप और पदचिन्हों से बना हेजहॉग

इस शिल्पकारी में बच्चों को हाथ और पाँव दोनों की छापों का इस्तेमाल करके हेजहॉग बनाना होगा| इस क्राफ्ट में सबसे पहले पैर से छाप बनाएँ और फिर चित्र में दिखये गए तरीके से बहुत सारे हस्तछाप बनाइये| हाथों के रंग को हल्का कर दें ताकि अंतर पता चल सके|अंत में काले स्केच-पेन की मदद से हेजहॉग का चेहरा उर पैर बना दीजिये और आर्टिफिशियल आंखें भी लगा दें|
हस्तछाप शिल्प से बानी सेलिंग शिप्स

इस सेलिंग शिप क्राफ्ट को बनाने में हैंडप्रिन्ट, पेपर कट आउट्स और सफ़ेद कागज़ पर वाटर ड्रॉइंग लगेगी| एक स्फेड कागज़ के बीचो बीच अपने बच्चे की पसंद के किसी भी रंग से हाथ की छाप बनाएं| फिर बच्चों को शिप के लिए पीले कागज़ पर झंडे बनाने को कहें जैसा की चित्र में दिखाया गया है| इन झंडों को छपी हुई उंगलियों पर चिपका दें और ब्लू पेंट और ब्रश की सहायता से पानी बनाएं|आप पेंसिल कलर्स या क्रयोन्स से आसमान में सूरज और बादल भी बना सकते हैं|
बच्चों के लिए हस्तछाप से बना रंग बिरंगा टर्की

इस टर्की को बनाने के लिए के सारे रंगों का इस्तेमाल किया गया है| इस बात का ध्यान रखें कि इसे बनाते वक़्त बच्चे अपनी हथेली, अंगूठे और उंगलीयों पर लगे हुए रंगों को मिक्स न कर लें| टर्की की गर्दन और चेहरा बनाने के लिए अंगूठे पर लाल रंग लगा दें| हथेली और उंगलियों पर चित्र में दिखाए गए रंगों को लगाएं| हैंडप्रिन्ट लगाने और सूखने के बाद टर्की के पैर और आँखें ड्रा कर लें| पेंटब्रश से आप टर्की के सर को सुधार कर अच्छा आकार दे सकते हैं|
बच्चों के लिए हस्तछाप शिल्प से बना अमेजिंग सनफ्लॉवर

इस सुंदर सके सनफ्लॉवर को येलो कलर के मल्टीप्ल हैंडप्रिंट्स से बनाया गया है| बच्चों को एक गोल बनानें को बोलें और फिर हथेलियों पर पीला रंग लगा कर चित्र में दिखाए गयी तरह से गोल के चारो तरफ हाथ से छाप बनाएं| इसके बाद फूल का सेंटर, पत्तियां और डंठल ड्रा कर लें|
बच्चों के लिए पेपर स्ट्रिप हैंडप्रिन्ट आर्ट

पेपर स्ट्रिप से बने इस हैंड शेप के क्रिएटिव के लिए अलग अलग तरह के रंग बिरंगे पेपर स्ट्रिप्स चहिए| बच्चों को अलग अलग पैटर्न के पेपर्स ढेर सारे लेकिन एक ही साइज के स्ट्रिप्स काटने को कहिये| फिर स्ट्रिप्स को हॉरिजोंटल रख कर एक पेपर पर चिपका दें|अब एक सफ़ेद कागज़ कर हथेली को रखकर पेंसिल की मदद से आउटलाइन बना लें|इस आउटलाइन को काट कर बाकी बचे कागज़ को किनारे रख दें| जिस कागज़ पर आपने पेपर स्ट्रिप चिपकायी थी उसपर इस हाथ के कट आउट से बचे कागज़ को चिपकाएं और चित्र में दिखाए गए सुंदर डिज़ाइन को प्राप्त करें|
बच्चों के लिए J फ़ॉर Jellyfish हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट

एक सफ़ेद कागज़ लें और हाथ के ऊपर के भाग को नीचे और नीचे के भाग को ऊपर करते हुए पेंट से कागज़ पर छाप लगा दें|अब काले स्केच-पेन से जेलिफ़िश की आंखें और स्माइल बना दें| कोशिश करें की हाथ का छाप लेते वक्त अंगूठा न आ जाए|
बच्चों के लिए प्यारी मल्लार्ड डक हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट्स

इस डक को बनाने के लिए सबसे पहले बरवन पेंट को हथेली पर लगाकर एक स्फेड कागज़ पर छाप लेलें और फिर डक की गर्दन, पैर और चोंच बना लें| इसपर कृत्रिम आंखें और कुछ पंख या ब्रश के बाल चिपका लें जैसा की दिए गए चित्र में दिखाया गया है| डक के शरीर के हिस्सों को ड्रा करने की जगह आप चाहें तो रंगीन पेपर के कट आउट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
बच्चों के लिए क्रिएटिव फ्लमिंगो हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट्स

ये फ्लेमिंगोन्स वाटर कलर क्रिएटिविटी का एक परफेक्ट नमूना या उदाहरण हैं| हथेली की छाप से फ्लमिंगो बर्ड की बॉडी बनाने के बाद पैरों और चेहरे को ड्रा किया गया हैं| तालाब को हरे और नीले रंगों के वाटर कलर्स से बनाया गया है|
बच्चों के लिए G फ़ॉर Giraffe हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट्स

इस हैंडप्रिन्ट जिर्राफ को बनाने के लिए अपनी हथेली को हल्के ब्राउन रंग से रंग दें और एक सफ़ेद कागज़ पर उसकी छाप लेलें|इसके बाद जिर्राफ की गर्दन को लंबी करके उसका चेहरा बना लें|अब गहरे भूरे रंग का प्रयोग करके चित्र में दिखाए गयी तरह से जिर्राफ की पूंछ के बाल और शरीर पर इधर उधर कुछ पैटर्न्स बना लें|
बच्चों के लिए हैंड शेप्ड ट्री ऑफ लव फ़ॉर वलेंटन्स डे

इस प्यारे से हैंडप्रिन्ट लव क्राफ्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक रंगीन कागज़ लेकर उसपर हाथ बना लीजिये| एक रंगीन कागज़ पर हत्थे को रख कर आउटलाइन बना लीजिये और फिर उसमें स्किन कलर के रंग से रंग भर दीजिये| फिर कुछ हार्ट स्टिकर्स लें या फिर आप कुछ हार्ड शेप ड्रा करके काट लें और उन्हें रंगीन कागज़ पर इधर उधर चिपका दीजिये| इस क्राफ्ट की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आप रंग बिरंगे कागज़ पर दिल आकार बना कर उन्हें काट कर चिपका सकते हैं|
बच्चों के लिए F फ़ॉर फिश हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट्स

इस F फ़ॉर फिश क्राफ्ट के साथ ही हम अपने इस आर्टिकल को समाप्त करेंगे|ये अक्षर वाले क्राफ्ट्स बच्चों के लिए बहुत मददगार रहेंगे क्योंकि इनकी मदद से बच्चों को लेटर्स को याद रखने में या उनका उच्चारण करने में काफी सहूलियत होगी| बच्चों को सफ़ेद कागज़ पर एक हस्तछाप बनाने को कहें और फिर इसकी आंखें और स्माइल बना लें| चित्र में जैसा दिखाया गया है ठीक वैसे ही पानी की कुछ बूंदें भी बना लीजिये|
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा ये बच्चों के लिए ये प्रेशियस हैंडप्रिन्ट क्राफ्ट्स पसंद आये होंगे|आप खाली समय में या छुटी वाले दिन ये क्राफ्ट्स बनाने में बच्चों की मदद कर सकते हैं| ऐसा करने से उनमें शुरुआत से ही क्रिएटिविटी आएगी| K4 Craft पर आप हमारे और भी अर्टिकल्स देख और पढ़ सकते हैं|आप अपने सुझाव नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं| हम जल्दी ही ऐसे और मनोरंजक और उपयोगी कंटेंट लेकर हाज़िर होंगे| तब तक K4 Craft पर सीखते रहें और मुस्कराते रहें|