Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

आइसक्रीम स्टिक के क्राफ़्ट आइडियाज़

K4craft by K4craft
March 5, 2020
in कबाड से जुगाड
0
आइसक्रीम स्टिक के क्राफ़्ट आइडियाज़
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आइसक्रीम स्टिक से क्राफ्ट बनाने के आसान तरीके!

गर्मियों के आते ही हम सब आइसक्रीम और आइसक्रीम खाने के बाद बचने वाली स्टिक्स के बारे में सोचने लगते हैं। अंत में ये सारी स्टीक्स कचरे के ढेर में बदल जाती है और इन्हें आजकल के बच्चों को दिखाना भी अच्छा नहीं लगता। हमें हमारे बच्चों को चीज़ों  को रीयूज, रिड्यूस और रिसाइकल करना सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हम इन आइसक्रीम की स्टीक्स से बहुत सारी कलाकृतियां बना सकते हैं।

आइसक्रीम की स्टिक से क्राफ्ट बनाने के आसान तरीके

हमने सबसे अच्छे क्राफ्ट आइडिया इकट्ठे करने की कोशिश की है और इन्हें एक साथ इस आर्टिकल में बता रहे हैं। इनमें से कुछ क्राफ्ट के साथ में वीडियो लिंक भी है और कुछ के साथ तस्वीरें भी हैं जिससे आपको क्राफ्ट बनाने में मदद मिलेगी। इन क्राफ्ट गतिविधियों से आप अपने बच्चे की मोटर स्किल्स मैं भी सुधार ला सकतीं  हैं।

पॉप्सिकल स्टिक्स क्राफ्टबॉक्स

फालतू पॉप्सिकल स्टिक से बनने वाला यह बॉक्स इन स्टिक्स के उपयोग का एक अच्छा तरीका है।  इन गर्मियों में जब भी आप और आपका  परिवार आइसक्रीम खाएं तो कुछ बची हुई स्टिक्स को इकट्ठा कर लें। अब इन स्टिक्स को स्क्वेयर के आकार में आड़ा रखकर एक ढांचा बनाएं। यह आपके बॉक्स का बेस होगा। अब इस बेस  के चारों तरफ स्टिक से दीवारें बनाएं। अब इसके ढक्कन के लिए काम शुरू करें। यह ढक्कन आड़ी  स्टिक्स का एक आयताकार ढांचा है। आप इस ढक्कन को अलग-अलग चीजों से सजा सकते हैं जैसे चमक, स्टीकर्स, रिबन, क्विलिंग, कागज के फूल आदि। तो यह यूटिलिटी बॉक्स आपके पास होना ही चाहिए !

Related articles

बोतल की सजावट के लिए अनोखे फेस्टिव आइडियाज़

करें पुरानी जीन्स को फिर से नया इन DIY से

आइसक्रीम स्टिक से बना पेन होल्डर

Popsicle Stick Pen Holder Popsicle Stick Crafts Ideas for Adults
Image Source: siteaboutchildren.com

यह आइसक्रीम स्टिक से बनने वाली एक और बहुत सुंदर और उपयोगी चीज़ है। सबसे पहले कुछ उपयोग की जा चुकी आइसक्रीम की स्टिक्स लेकर उन्हें साफ करके सुखा लें। जब तक आपके पास पर्याप्त स्टिक्स इकट्ठी ना हो जाएं तब तक आप उन्हें अपने फ्रिजर में इकट्ठा कीजिए। अब शुरू करने के लिए एक कागज पर डिजाइन बनाएं। अब पेन स्टैंड का बेस बनाएं। यह बेस मजबूत और भारी होना चाहिए जिससे कि आप आइसक्रीम स्टिक्स की बहुत सारी लेयर आसानी से लगा सकें। पेन होल्डर बनाने के लिए आइसक्रीम स्टिक से अंदर की तरफ एक गोला बनाएं। अब इसके बाहर की ओर दूसरी आइसक्रीम स्टिक से दूसरा गोला बनाएं। इस दूसरी लेयर से पेन होल्डर मजबूत होगा। अब इस पेन होल्डर को पेन होल्डर के बेस पर चिपकाएं। अब पेन होल्डर की किनारी पर निशान लगाकर उस पर आइसक्रीम स्टिक्स के टुकड़े उस पर चिपकाएं। पेन होल्डर से इरेज़र जितनी दूरी पर एक और आइसक्रीम स्टिक का टुकड़ा चिपकाएं और इरेज़र की जगह भी बनाएं। अब सामने की ओर एक आइसक्रीम स्टिक लगाएं और कुछ लकड़ी के टुकड़े भी लगाएं।

आइसक्रीम स्टिक इयररिंग्स स्टैंड

Popsicle Stick Earring Stand Popsicle Stick Crafts Ideas for Adults
Image Source: popsugar.com

यह एक बहुत ही प्यारा और उपयोगी DIY  प्रोजेक्ट है। दो आइसक्रीम स्टिक्स लें और उन्हें गहरा मजेंटा कलर करें। अब पांच और आइसक्रीम स्टिक्स लें और उन्हें एक  एक शेड हल्का मजेंटा कलर करते जाएं जैसे  कि एक डार्क मजेंटा फिर उससे हल्का मजेंटा फिर उससे हल्का मजेंटा कलर! और इस प्रकार आपकी पांचवी आइसक्रीम स्टिक सबसे हल्के रंग की हो। अब चार बिना रंग की आइसक्रीम स्टिक लें। अब डार्क मजेंटा कलर की एक स्टिक को नीचे रखकर उस पर दो बिना रंग की स्टिक्स से एक त्रिभुज बनाएं। और उनके ऊपरी सिरे ग्लू गन की सहायता से चिपका दें। अब त्रिभुज के किनारों से पांचो शेडेड स्टिक्स ऐसे चिपकाएं जिससे कि दो आमने सामने की स्टिक्स जुड़ जाएं। आपका इयररिंग ऑर्गेनाइजर तैयार है। शेडेड आइसक्रीम स्टिक्स पर आप अपने इयररिंग्स आसानी से लगा सकती हैं।

आइसक्रीम स्टिक से बना गोल्डन लाइट लैंप

Popsicle Stick Golden Light Lamp Popsicle Stick Crafts Ideas for Adults
Image Source: marthastewart.com

यह आइसक्रीम स्टिक से बना एक बेहतरीन लैंप है। सबसे पहले अपने लैंप में लगाने के लिए फिलामेंट और बल्ब का आकार निश्चित करें। अब आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से लैंप का बेस बनाएं। इसमें नीचे की ओर एक छोटा सा छेद वायर के लिए छोड़ दें। इसे ऊंचा रखने के लिए लकड़ी के बेस का उपयोग करें। और इसे मजबूत बनाने के लिए 2 लेयर में बनाएं। अब लैंप की साइड्स बनाना शुरू करें। आप लैंप को सजाने के लिए अलग-अलग डिजाइंस का उपयोग कर सकते हैं। लैंप बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप पर्याप्त खाली जगह छोड़ें जिससे कि रोशनी आसानी से बाहर आ सके। आप आइसक्रीम स्टिक से बने ऊपरी हिस्से से अपना लैंप पूरा बनाएं। अपने लैंप की छत में आप बहुत सारे डिजाइंस डाल सकते हैं। आप अपने लैंप को चमक और रंगों से और ज्यादा सुंदर बना सकते हैं। यह लैंप आपके लिविंग रूम में या बेडरूम में बहुत सुंदर लगेगा।

आइसक्रीम स्टिक्स फोल्डिंग स्टैंड

यह एक अलग तरह का आइसक्रीम स्टिक फोल्डिंग स्टैंड है।  यह बनाने में बहुत ही आसान है।  कुछ आइसक्रीम स्टिक्स इकठ्ठा कीजिये। अब एक त्रिभुज बनाना शुरू कीजिये जिसकी सिर्फ दो साइड्स हों।  इस त्रिभुजाकार के ऊपर एक इससक्रीम स्टिक चिपकाएं।  अब यह आपके फोटो या ड्राइंग के लिए एक बेस की तरह काम करेगा। अब इसमें एक स्टिक इस तरह चिपकाएं कि यहाँ एक बेस स्टैंड की तरह काम करे।  यह स्टैंड को खोलने और बंद करने की सुविधा देगा।  इस तरह से आपको  खुलने और बंद होने वाला बहुत ही अलग स्टैंड मिलेगा। यह फोल्डिंग स्टैंड को आप बहुत सी चीज़ों की फ्रेम की तरह उपयोग कर सकते हैं।  इसे आप अपने पलंग की  साइड टेबल पर या लिविंग रूम में सजा सकते हैं।

आइसक्रीम स्टिक स्विंग चेयर

Popsicle Stick Swing Chair Popsicle Stick Crafts Ideas for Adults
Image Source: ideaspicz.com

आइसक्रीम स्टिक्स से बना यह झूला आपके DIY कलेक्शन के लिए बहुत ही अच्छा आईडिया है।  आप इसे आसानी से बना सकते हैं।  सबसे पहले कुछ आइसक्रीम स्टिक्स इकठ्ठा करें और अपने झूले के लिए रंगों का अच्छा चुनाव करें।  शुरू करने के लिए दो रंगबिरंगे  त्रिभुजाकार ढाँचे बनाएं जो कि झूले का बेस बनेंगे।  अब इन दोनों त्रिकोणाकारों को आइसक्रीम स्टिक के पतले टुकड़े से जोड़ दें।  इससे दोनों त्रिकोणों के बिच बराबर दूरी बन जाएगी।  अब झूले का बेस बनाएं।  यह झूले का वह भाग होगा जो झूलता है।  इसमें पीछे की तरफ सीधी आइसक्रीम स्टिक्स लगाकर मज़बूत बनाएं।  झूले के कोनों पर धागा या रस्सी बांध कर   सबसे ऊपर वाली स्टिक से बाँध दें।  अब आपका झूला झूलने के लिए तैयार है।

टॉय हाउस के लिए आइसक्रीम स्टिक टेबल और चेयर

Popsicle Stick Table & Chairs for Toy House Popsicle Stick Crafts Ideas for Adults
Image Source: recycled-things.com

यह आइसक्रीम स्टिक्स से बनने वाली बहुत ही सुन्दर चीज़ है। आप इसे बहुत अच्छे से बना सकते हैं।  इसे बनाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। सबसे पहले बहुत सारी आइसक्रीम स्टिक्स जमा कीजिये, उन्हें साफ़ कीजिये और सुखा लीजिये। अब इन स्टिक्स को बराबर नाप के आयताकार टुकड़ों में काट लीजिये। अब लम्बी और पतली स्टिक्स से टेबल का ऊपरी हिस्सा बनायें।  इसके नीचे और स्टिक्स लगाकर इसे मज़बूत बनाएं।  अब दो पतली स्टिक्स लेकर उन्हें क्रॉस के आकर में लगाकर टेबल के पैर बनाएँ।  इसी तरीके से आप कुर्सियाँ भी बना सकते हैं।  दो सपाट टुकड़ों को लेकर उनके निचे स्टिक्स चिपकाकर उन्हें मज़बूत बनाएं। दो स्टिक्स का क्रॉस बनाकर कुर्सी के पैर बनाएं।  आपके बच्चे इन टेबल और कुर्सियों को अपने खेल के दौरान मीटिंग टेबल बनाकर या गेस्ट टेबल बनाकर खेल सकते हैं।  इसे आप अपने घर में शोपीस के जैसे भी सजा सकतीं हैं।

आइसक्रीम स्टिक्स की फोटो फ्रेम

यह बहुत ही सुन्दर फोटो फ्रेम है।  आपके बच्चे इन्हें अपने दोस्तों को गिफ्ट भी कर सकते हैं और आप इन्हें अपने ख़ास दोस्तों के लिए या रिश्तेदारों के लिए भी बना सकते हैं।  सबसे पहले कुछ आइसक्रीम स्टिक्स लीजिये।  इनसे एक बेस बनाइये।  इसे खड़ी स्टिक्स से बनाएं।

अब आइसक्रीम स्टिक्स से फ्रेम का होल्डर बनाएं। अब स्टिक्स से बने बेस पर एक तस्वीर चिपकाएं।  अब इस फोटो के चारों तरफ रंग-बिरंगी स्टिक्स से फ्रेम बनाएं। इससे तस्वीर और भी सुन्दर लगेगी।  आप इन रंग-बिरंगी स्टिक्स को चमक, सितारों आदि से और सजा सकते हैं।  इस टुटोरिअल को आप K4 Craft के यू ट्यूब पेज पर भी देख सकते हैं।

आपको कौन सा आईडिया  सबसे अच्च्छा लगा? नीचे दिए कमेंट सेक्शन में इन आइडियाज के बारे में अपने कमैंट्स लिखना न भूलें और नए आइडियाज के लिए हमें Pinterest पर फॉलो करें !

वेबसाइट देखने के लिए धन्यवाद।  K4 Craft के साथ नई नई चीज़ें बनाते रहिये!

Previous Post

प्लास्टिक चम्मच के क़्राफ़्ट आइडियाज़

Next Post

मेहंदी के सुंदर डिजाइन्स के साथ त्योहार मनायें

Related Posts

बोतल की सजावट के लिए अनोखे फेस्टिव आइडियाज़
कबाड से जुगाड

बोतल की सजावट के लिए अनोखे फेस्टिव आइडियाज़

March 11, 2020
करें पुरानी जीन्स को फिर से नया इन DIY से
कबाड से जुगाड

करें पुरानी जीन्स को फिर से नया इन DIY से

March 5, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.