टीन गर्ल्स के लिए डेकोर आईडियाज
1. हेक्सागन वॉल ट्रीटमेंट

यह एक सुंदर वॉल डिजाइनिंग आइडिया है। आपको सिर्फ चाहिए कि कुछ हेक्सागन आकार को काट लें और उनको उन्हीं के अंदर से खाली कर दें। अब इन आकारों को पेस्टल शेड से पेंट कर लें या हेक्सागन को ग्लिटर में कवर कर लें। आप डिजाइन करने के लिए कुछ सॉलिड हेक्सागन रख भी रखते हैं। अब इन अलग-अलग तरह के हेक्सागन को एक साथ रखें अपने कमरे की दीवारों को सजाने के लिए। आप कुछ वॉल आर्ट भी जोड़ सकते हैं या हेक्सागन पर डूडल भी बना सकते हैं।
2. मेकअप डिस्प्ले आईडिया

एक कमरे के लिए मेकअप ऑर्गेनाइजर बहुत महत्वपूर्ण सामान होता है। इसे इस तरह से आयोजित करना चाहिए कि हम सही समय पर सही सामान को ढूंढ सकें। तो अब हम एक DIY मेकअप ऑर्गेनाइजर बनाते हैं। अब एक पुराना फोटो फ्रेम लें और उस फ्रेम से शीशा निकाल लें। अब एक चुंबकीय पट्टी को पीछे चिपकाओ और फ्रेम के किनारों को कलर करो। अब चुंबकीय पट्टी के ऊपर एक कलर्ड या पेटर्न्ड शीट लगाएं । अब कुछ मैटेलिक कंटेनर ले, उन्हें स्प्रे से पेंट कर दें और उसमें अपना मेकअप का सामान रख दें और उन्हें मैग्नेट चिपकाए हुए फ्रेम बेस में चिपका दें ।
3. सुंदर DIY लेटर बुकेडंस

यह बहुत सुंदर बुकेंड है। आप पेपर मशीन के लैटर ले सकते हैं। उनको आधा काटें, अब किनारों पर गोंद लगाएं। अब लैटर को रेत से भर दें । आप रेत खरीद सकते हैं या बाहर से इकट्ठा कर सकते हैं और फिर उसे सुखा के इस्तेमाल कर सकते हैं। लैटर को रेत से भरने के बाद, लैटर को फिर से गोंद से चिपका कर सील करें। अब लैटर्स को कवर करने के लिए सुंदर पैटर्नड कागज का इस्तेमाल करें। अब एक स्लीक फिनिश देने के लिए कवर किए हुए लैटर्स को दो या दो से ज्यादा लेयर्स की मोड पॉज दे। यह बुकेंड लैटर्स सच में टीनएज लड़कियों के लिए अच्छा डेकोर आइडिया हैं।
4. पुश पिन पोर्ट्रेट आर्टवर्क

थंब टैक शिल्प दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है। हम सुंदर क्राफ्ट बनाने के लिए थंब टैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक पुराना फ्रेम लें और उसमें से शीशे को हटा दें। अब उसी की साइज का एक फॉम बोर्ड लें और उस खाली जगह में चिपका दें। अब फॉर्म बोर्ड पर एक शब्द या कोट या कोई फिगर बना लें। अब बनाए हुए डिजाइन पर थंब टैक का इस्तेमाल करें। अगर आपको आप का बनाया हुआ डिजाइन पसंद नहीं आया तो आप पिन निकाल कर दोबारा से शुरू कर सकते हैं।
5. रेनबो टेक्स्ट वॉल आर्ट

टीन एज लड़कियों के लिए यह एक सुंदर डेकोर आईडिया है । आप इंटरनेट की मदद से या खुद की क्रिएटिविटी से ऐसे सुंदर वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। अब डिजाइन को प्रिंट कर लें और फ्रेम पर चिपका दें। आप इसे अपने कमरे में कहीं भी लगा सकते हैं यह सुंदर लगेगा और आपको साथ ही साथ प्रेरित भी करेगा।
6. DIY गुलाबी चौकबोर्ड ग्लोब

यह आपके कमरे के लिए एक प्यारा DIY प्रोजेक्ट है। सबसे पहले एक पुराना ग्लोब लें। अब इसे अपने मनपसंद रंग से रंग दे। अब पेंट को सूखनेे दें। एक बड़े ब्रश का इस्तेमाल करके एक या दो मोडपोज की लेयर्स लगाएं। अब मोड पॉज को सूखने दें। अब एक चौक स्टिक का इस्तेमाल करके कुछ प्रेरित करने वाली बातें या स्पेशल मैसेज लिख सकते हैं। और आपका सुंदर ग्लोब तैयार है।
7. DIY रोटेटरी फोन सक्यूलेंट प्लांटर

टीन एज लड़कियों के लिए यह एक सुंदर DIY डेकोर आईडिया है। एक पुराना टेलीफोन का खिलौना लें ।उसके ऊपर का हिस्सा हटा दें और उसकी जगह मिट्टी भरदें। फोन के डायलर में गड्ढा (कैविटी) बना दें। अब उस गड्ढे (कैविटी) में सक्यूलेंट्स भरे। अब आपके पास एक सुंदर पौधा रखने के लिए एक सुंदर और अनोखा पॉट (मटका) है।
8. DIY प्लांट हैंगर

टीनएज लड़कियों के लिए यह एक सुंदर डेकोर आईडिया है अगर उनके कमरे के साथ एक बालकनी है। अब एक बड़ा और छोटा सिलेंडरिकल (बेलनाकार) आकार लें। अब थोड़ा सीमेंट मिलाएं । अब बड़े सिलेंडर (बेलनाकार) में मिलाया हुआ सीमेंट डाल दें। अब गीले सीमेंट के ऊपर छोटा सिलेंडर (बेलनाकार) रख दें। अब सिलेंडर (बेलनाकार) को नीचे पहुंचाने के लिए उसमें कुछ पत्थर रख दें। अब इसे सूखने दें। जब सीमेंट सूख जाता है ,सिलेंडर हटा दें। अब आप गड्ढे में मिट्टी डाल सकते हैं और कुछ पौधे लगा सकते हैं। आप अपने पौधों को ताज़ी हवा के लिए बाहर लटका सकते हैं।
9. DIY डेकोरेटिव बॉक्स चार्जिंग स्टेशन

यह टीनएज लड़कियों के लिए उनके डेकोर में अच्छा एडिशन है। आप यह सुंदर, फैशनेबल, उपयोगिता वाले चार्जिंग बॉक्स एक पुराने जूते के डिब्बे का इस्तेमाल करके बना सकते हैं। इस यूटिलिटी बॉक्स में आसानी से दो – तीन डिवाइस आ सकते हैं। पुराने जूते के डिब्बे को रंगे हुए पैटर्नड कागज से ढक दें। अब डिवाइस चार्जर के लिए होल (गड्ढा) बनाएं। आप डिवाइस चार्जर के साइज के हिसाब से डिब्बे में छेद बना सकते हैं। अब आप अपना डिवाइस चार्ज होते समय इसमें लगा सकते हैं और तार भी हमेशा अपनीजगह पर रहेंगी।
10. DIY रोलिंग ऑटोमन

तुर्क साम्राज्य विश्व के इतिहास में सबसे शाही शासकों में से एक थे। अब हम तुर्कियों से प्रेरित होकर टीनएज गर्ल्स के लिए डेकौर आईडीआज़ लाए हैं। यह एक उत्तम लकड़ी की पेटी है, पहियों के साथ। आप इसे बनवा भी सकते हैं या एक पुरानी लकड़ी के पेटी में पहिए भी जोड़ सकते हैं। इसमें सुंदर शाही कलर्ड और पैटर्नड कागज या वॉलपेपर पेटी के ऊपर जोड़ें। यह बहुत सुंदर दिखेगा और टीनएज लड़कियों के डेकोर में एक शाही टच ला देगा।
11. सुंदर कॉर्नर शेल्वस

टीनएज लड़कियों के लिए यह साइड शेल्फ बहुत सुंदर डेकौर आईडिया है।. आप अपनी छोटी लड़की के लिए बची हुई जगह में साइड सेल्फ लगा सकते हैं। इससे सबसे अच्छी तरह से खाली जगह को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी लड़की के लिए चीजों को अच्छे तरीके से ऑर्गेनाइज करने में मदद करेगा।
12. रेट्रो आरमोइर

यह टीनएज लड़कियों के लिए अच्छा रेट्रो स्टाइल डेकोर आईडिया है। आप एक पेस्टल शीट की अलमारी खरीद सकते हैं और उसके साइड में चौक पैनल जोड़ सकते हैं। वह चौक बोर्ड एक प्रेरित करने वाले कोट्स लिखने या आगे काम करने वाली लिस्ट लिखने के लिए काम आएगा। यह रेट्रो स्टाइल अलमारी पढ़ने के लिए भी अच्छा बोर्ड बन सकता है। कोई इसमें जिंदगी के टारगेट भी ऐड कर सकता है और शार्ट टर्म गोल्स भी लिख सकता है।
13 ग्लास मार्बल टेबल टॉप

यह ग्लास मार्बल टेबल टॉप एक उत्तम डेकोर आईडिया है टीनएज गर्ल्स के लिए। आप इस ग्लास मार्बल टेबल टॉप को अपनी लड़की के कमरे में रख सकते हैं उसे और सुंदर बनाने के लिए। यह उसके कमरेे क लिए आकर्षित करने वाला केंद्र बन जाएगा।
14. DIY डौली लैंप ट्यूटोरियल

टीनएज लड़की (किशोरी लड़की) के रूम के लिए यह सुंदर डॉयली लैंप डेकोरेटिव आर्ट पीस, एक सुंदर डेकोर आईडिया है। आप इस लैंप को अपने आप बना सकते हैं। शुरू करने के लिए एक बड़ा और मजबूत गुब्बारा लें। पूरे गुब्बारे को डौलियों से ढक दें। अब गोंद की लेयर्स बढ़ाएं। अब पूरे सेटअप को सूखने दें। एक बार जब सबकुछ सूख जाए तो अंदर के गुब्बारे को फोड़ दें। अब इसके अंदर एक जलता हुआ किट या एक बल्ब लगाएं । आपका सुंदर लैंप आपकी दुनिया में रोशनी भरने के लिए तैयार है।
15. चौकबोर्ड ड्रेसर ड्रावर

टीनएज लड़कियों के लिए यह चौकबोर्ड ड्रेसर ड्रावर एक अच्छा डेकोर आईडिया है। आप ड्रावर के ऊपर चौकबोर्ड जोड़ सकते हैं। इसके द्वारा आप ड्रॉवर्स के ऊपर कुछ भी लिख सकते हैं जैसे प्रेरित करने वाले कोट्स, ड्रावर के अंदर के सामान का नाम, दैनिक विचार, किसी का नाम आदि। आप इन chalkboard पर डिजाइन भी बना सकते हैं उनको और सुंदर बनाने के लिए। यह जरूर सुंदर लगेगा।
हम आशा करते हैं कि आप और आपकी लड़कियों को यह चमकदार सजावट के आईडिया (विचार) पसंद आए होंगे। आप इन आईडियाज का इस्तेमाल करके अपनी बच्चियों के डॉर्म के कमरे या घर के कमरे और सुंदर बना सकते हैं। हमें खुशी होगी अगर आप की बच्चियों को भी यह विचार पसंद आए हों। K4 Craft के बाकी आर्टिकल्स भी चेक कीजिए । हमें आपका कीमती फीडबैक पाकर खुशी मिलेगी। नीचे दिए कमेंट सेक्शन में कमेंट जरूर करें।