Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

K4craft by K4craft
June 24, 2020
in बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बच्चों को DIY प्रोजेक्ट बनाकर देने का मज़ा यह है कि उन्हें ये गिफ्ट पाकर बहुत अच्छा लगता है और उनके चेहरे की ख़ुशी देखकर हम और भी ज़्यादा खुश हो जाते हैं। अपने बच्चों को अपने दिल  से बनी चीज़े देने से ज़्यादा अच्छा क्या होगा? मुझे पता है कि यहाँ मैं हाथ से बनी चीज़ें लिखने की जगह दिल से बनी चीज़ें लिख रही हूँ पर आप सच में इन चीज़ों को दिल से बनाएंगे, है ना? तो और ज़्यादा न लिखते हुए आइये मैं आपको हाथों से बनने वाली कूल अंगूठियों की डिज़ाइन बताती हूँ।

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

1. एल्युमिनियम फॉयल की अंगूठियां

ज़रूरी चीज़ें:

  • एल्युमिनियम पेपर
  • गोंद
  • स्टोन्स या डेकोरेटिव चीज़ें

विधि :

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

  • एक एल्युमिनियम फॉयल लीजिये और उसे  मोड़कर गोलगोल घुमाइए जिससे कि रिंग का शेप तैयार हो जाए।
  • इसके दोनों छोर ऊपर की तरफ लेकर आपस में लपेट दें जिससे अंगूठी का छल्ला तैयार हो जाए।
  • अब एक डेकोरेटिव स्टोन को गोंद की मदद से इस पर चिपका दें। बस! हो गया। यह बहुत ही आसान है और बच्चा इसे खुद ही बना सकता है।

2. DIY पेपर फ्लावर रिंग

ज़रूरी सामान:

  • रंगीन कागज़
  • कैंची
  • गोंद

विधि:

  • वीडियो में  दिए गए टेम्पलेट की मदद से आप उसे रंगीन कागज़ पर प्रिंट कर सकते हैं। एक रिंग बनाने के लिए सबसे पहले, इसकी गोलाई जिसमें से आपको स्पाइरल शेप काटना है, बेस और एक स्क्वायर शेप काट लें।
  • अब इसकी गोलाई को अंदर की तरफ से काट लें।  फिर बाहर की तरफ से इसे मोड़ना शुरू करें। अब इसकी गोल किनार पर गोंद लगा दें। इस पर रोल किया हुआ हिस्सा लगा दें और इसे दबा कर अपना गुलाब तैयार कर लें।
  • अब छोटे स्क्वायर से दो छोटी पत्तियां काट लें।
  • अब रिंग के बेस की कटिंग लें, इसके दोनों सेमी सर्कल शेप को आधा आधा काटें। ध्यान रहे कि इन्हें आपको ऑपोसिट दिशाओं से काटना है।  इससे ये दोनों सेमी सर्कल एक दूसरे में अटक जाएंगे। आपका रिंग बेस तैयार है।
  • इस बेस पर थोड़ा ग्लू लगाएं, फिर इस पर दोनों पत्तियां और तैयार किया हुआ गुलाब लगाएं। बस! हो गया।

3. DIY बो रिंग

ज़रूरी सामान

  • कपड़ा
  • फेल्ट फैब्रिक
  • कैंची
  • ग्लू गन
  • सिल्वर वायर

विधि:

  • कपड़े में से एक आयताकार टुकड़ा काटें। आप इसके दोनों  किनारों को अंदर की तरफ चिपका लें ऐसा ही दूसरी तरफ भी करें।
  • Cut out a smaller piece band make folds in the middle and paste them to form a bow.
  • अब इसी चिपके हुए बैंड में से एक छोटा टुकड़ा काट लें।  फिर इसके बिच में फोल्ड्स बनाकर इसे चिपका दें। आपका बो तैयार है।
  • अब एक सिल्वर वायर लीजिये और उसे नेल पेंट के ढक्कन पर लपेट कर गोल कर लीजिये।  इससे आपका रिंग बेस तैयार हो जायेगा।
  • अब फेल्ट फैब्रिक में से रिबन के जैसी एक पतली पट्टी काट कर इसे रिंग बेस पर लपेट कर चिपका दें।
  • Put some glue at the top of the base to paste the bow on the ring. Now take a small piece of the bow fabric to paste it in the middle of the bow and secure it to the ring.your cute ring is now ready.
  • अब इस बेस के ऊपर थोड़ा ग्लू लगाकर इस पर बो चिपका दें। अब बो के कपड़े का एक छोटा टुकड़ा काट कर इसे बो के बीचों बिच चिपका दें ताकि ये बेस पर ठीक से चिपक जाए। आपकी प्यारी अंगूठी तैयार है।

4. टेप रिंग

ज़रूरी सामान:

  • डक्ट टेप
  • कैंची
  • डेकोरेटिव स्टोन्स

विधि :

  • एक डक्ट टेप लीजिये और उसमे से दो टुकड़े काटिये – एक बड़ा और एक छोटा। अब इन दोनों को आपस में चिपका कर आधा काट लीजिये।  इससे आपको एक बेसिक रिंग बेस मिल जाएगा।
  • अब एक छोटा टेप का टुकड़ा लीजिये, उसे मोड़िये और रिंग बेस पर चिपका दीजिये।
  • अब इस छोटे टुकड़े पर डेकोरेटिव स्टोन या स्टीकर चिपका दीजिये और हो गया!

 5. मोती की अंगूठी

ज़रूरी सामान:

  • नायलॉन का धागा
  • मोती
  • रिंग बेस
  • फेवीक्विक या सुपरग्लू
  • कैंची

विधि:

  • एक नायलॉन का धागा लीजिये , इसमें पांच मोती पिरोये , इसमें गाँठ लगाकर गोल कर लें। अब बचे हुए धागे में एक मोती पिरोएं और गोले के बीच में बिठा दें और बचा हुआ धागा काट दें।
  •  अब गाँठ पर सुपरग्लू लगा दें।
  • अब रिंग का बेस लें और इसके ऊपर मोती लगा दें।
  • इसे सुखा लें और अब आप आपकी अंगूठी पहनने के लिए तैयार है।

6. हॉट ग्लू रिंग्स

ज़रूरी सामान

  • नेल पेंट
  • मेटल स्केल
  • लिप बाम
  • ग्लू गन
  • व्हाइटनर पेन

विधि:

  • एक स्केल लीजिये और उस पर लिप बाम लगाइये। अब एक ग्लू गन लीजिये और स्केल पर सीधी लाइन में ग्लू लगाइये।  इसे सूखने दीजिये और स्केल पर से निकाल लीजिये। इसके दोनों छोर ग्लू से चिपका दीजिये।
  • अब इस रिंग पर अपने पसंद के रंग की नेल पेंट लगा दीजिये।
  • जब नेल पेंट सूख जाए तब व्हाइटनर पेन की मदद से इस पर डिज़ाइन बना दीजिये।
  • इसके अलावा आप अलग अलग रंगों की नेल पेंट से अलग अलग पैटर्न भी बना सकते हैं।  अब आपकी अंगूठी तैयार है।

7. श्रिंक डिंक रिंग्स

ज़रूरी सामान:

  • श्रिंक डिंक्स पेपर
  • माइक्रोवेव (पेपर के लिए )
  • स्केल
  • कैंची
  • काला मार्कर

विधि:

  • एक रिंग बनाने के लिए श्रिंक डिंक पेपर से एक 2 * 12 सेमी की स्ट्रिप काटिये।  अब इसके किनारों को गोल कर लीजिये।
  • एक मार्कर से अपने पसंद की डिज़ाइन बनाइये और उसे काला रंग कर दीजिये।
  • अब इसे ओवन में रख दीजिये पर सावधानी से। इसे गर्म गर्म ही बाहर निकालें और मार्कर पर लपेट कर अंगूठी के आकार में मोड़ दें।
  • ठंडी होने के बाद शीट फूल जाएगी और इस तरह आपकी अंगूठी पहनने के लिए तैयार है।  इसी तरह से आप दूसरे डिज़ाइन वाली रिंग्स भी बना सकते हैं।

8. DIY मॉन्स्टर रिंग

ज़रूरी सामान:

  • रिंग टेम्पलेट
  • रंग
  • कैंची

विधि :

  • इस लिंक में दी गई रिंग टेम्पलेट में से डिज़ाइन बना लें और इसमें मनपसंद कलर कर लें।
  • इसमें से शेप काट लें और किनारों पर छोटे छोटे कट लगा लें।
  • ये कट इन्हें एक दूसरे से पकड़ बनाने में मदद करेंगे और इससे रिंग का आकार बन जाएगा। अब आपकी रिंग तैयार है।

Pin for later

Cool Ring Ideas for Kids

हम आशा करते हैं कि आपको ये रिंग बनाने के आइडियाज़ पसंद आये होंगे। ऐसे ही दूसरे क्राफ्ट्स के लिए K4 Craft पर आते रहिये।  हम जल्द ही ऐसे और क्राफ्ट ले कर आएंगे। आप अपने कमैंट्स नीचे दिए कमैंट्स सेक्शन में लिख सकते हैं।  तो मुस्कुराते रहिये और K4 Craft न कुछ बनाते रहिये!

Previous Post

लकड़ी से बनाये बहुत कुछ इन आसान DIY प्रोजेक्ट्स के साथ

Next Post

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों और माता पिता के लिए हॉर्स क्राफ्ट आइडियाज़

March 20, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.