Subscribe
K4 Craft
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग
No Result
View All Result
K4 Craft
No Result
View All Result

बच्चों के लिए हवाई जहाज के आइडियाज़

K4craft by K4craft
March 5, 2020
in पैपर क्राफ़्ट, बच्चों के लिए क्राफ्ट
0
305
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बच्चों के लिए एयरक्राफ्ट (ऐरोप्लेन ) आइडियाज़!

मानव शुरुआत से ही आकाश में उड़ने की इच्छा रखता है।  खुले आसमान में पंछियों को उड़ते देखना हमेशा से उसे ऐसी चीज़ें बनाने के लिए प्रेरित करता आया है जो आकाश में उड़ सकती हों।  हम सभी ऐसी चीज़ों को जानने के बारे में हमेशा उत्सुक होते हैं जो आसमान में उड़ सकतीं हों। छोटे छोटे ड्रोन्स और ऐरोप्लेंस से लेकर बड़े रॉकेट्स तक  हर चीज़ को उड़ते देखना हमें रोमांच से भर देता है। पर क्या आप जानते हैं कि हम छोटे छोटे उड़ने वाले एयरक्राफ्ट्स घर पर ही बना सकते हैं और वह भी घर में ही मिलने वाली कुछ छोटी मोटी  चीज़ों और फालतू चीज़ों से ? अब आप पुरानी चीज़ों से छोटे छोटे DIY एयरक्राफ्ट  घर पर ही ट्राय कर सकते हैं। तो अपनी पुरानी चीज़ों को फिर से काम में लीजिये और चीज़ों को रियूस और रीसायकल कर के प्रकृति को फलने फूलने में सहायता कीजिये।  नीचे दिए एयरक्राफ्ट बनाने के तरीके आपके बच्चों को स्कूल के प्रोजेक्ट, रीसायकल क्राफ्ट्स आदि बनाने में मदद करेंगे और ये मज़ेदार भी हैं।

बच्चों के लिए एयरक्राफ्ट आइडियाज़

पुरानी आइस-क्रीम की स्टिक्स से बनने वाले एयरक्राफ्ट्स

stick-biplane Aircraft Ideas for Kids

Related articles

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

इस एयरक्राफ्ट के लिए लकड़ी का सबसे आसान स्रोत आइसक्रीम स्टिक्स हैं।  ये हमें कहीं भी मिल सकती हैं।  एक तो ये ज़्यादा मात्रा में मिल भी जाती हैं और ये सस्ती भी होती हैं।  पर इनसे अपने बच्चों के लिए एक प्लेन बनाना, बड़ा मज़ेदार होगा! है ना ? इस एयरक्राफ्ट का मुख्य भाग बहुत सारी चीज़ों को संभालता है और इस पर बहुत सारे फोर्सेस (बल ) भी लगते हैं, तो इसे बहुत साडी स्टिक्स लगाकर मज़बूत बनाना ना भूलें।  इसके पंख इसे उड़ने में मदद करेंगे और इसलिए, जैसा कि ऊपर के फ़ोटो में बताया है , इसके पंखों को बड़ा रखें।  इसे और ज़्यादा असली जैसा दिखाने के लिए आप इसमें पहिये भी लगा सकते हैं।  यह आसानी से बनने वाला और एकदम असली दिखने वाला एयरक्राफ्ट है जो आपके बच्चों को बहुत अच्छा लगेगा।

कार्डबोर्ड एयरक्राफ्ट्स

toilet-roll-skipper Aircraft Ideas for Kids

इस कार्डबोर्ड के एयरक्राफ्ट को बहुत बारीक़ी से बनाना होता है पर यह बनाने में बहुत सरल है।  इसका मुख्य भाग सिलिंड्रिकल है और इसकेआगे लगा पंखा इसे और भी स्थिर बनाता है।  इस पंखे को चिपकाएँ नहीं बल्कि इसे लगाने के लिए पिन का इस्तेमाल करें ताकी यह आसानी से घूम सके। इसे कार्डबोर्ड से बनाया गया है इसलिए इसे आप आसानी से रंग सकते हैं।  यह असली एयरक्राफ्ट के जैसा दिखे इसलिए आप इसके पंखों और पीछे की तरफ अलग अलग स्टिकर्स भी लगा सकते हैं।

पेपर प्लेंस

paper-airplane-valentines Aircraft Ideas for Kids

स्कूल लाइफ में हम सबने ये प्लेन बनाया है और खूब मज़े किये हैं।  ये बनाने में आसान हैं और बहुत ही कम चीज़ों से बन जाता है। एक सही तरीके से मुड़ा हुआ कागज़ का टुकड़ा कितना मज़ेदार हो सकता है! इसे सजाने के लिए इसे आप रंगों से और मैसेजेस से सजा सकते हैं।  इन पेपर प्लेन्स से आप हवा के बहाव को और दूसरी फिजिक्स की घटनाओं को समझ सकते हैं।

पुराने फॉयल के रोल से बने एयरक्राफ्ट

paper-tube-airplane Aircraft Ideas for Kids

इस एयरक्राफ्ट को बनाने के लिए हमें सिर्फ़ पुराना फॉयल का रोल और चिपकने के लिए थोड़ा सा गोंद चाहिए। फॉयल रोल के सिलिंड्रिकल आकार वाले भाग को एयरप्लेन का मुख्य भाग और पंख बनाने में उपयोग किया जा सकता है और बचे हुए भाग को काटकर चित्र में दिखाए अनुसार चिपका दें।  एयरोडायनामिक्स के लिए एक मोटी शीट को काट कर इसके पीछे लगा दें। इसकी दिखावट इस पर किये गए अलग अलग रंगों और चित्रों पर निर्भर करती है। इसके लिए आप किसी भी देश के झंडे से आईडिया ले सकते हैं।

कार्डबोर्ड से एयरप्लेन बनाएँ

paper-plate-craft Aircraft Ideas for Kids

एयरक्राफ्ट जितना हल्का होगा, वह उतनी ही आसानी से उड़ेगा। इसके पंख इसे हवा में स्थिर रखने का काम करते हैं और इसकी दिशा भी निर्धारित करते हैं।   एयरक्राफ्ट को हवा में उड़ाते हैं तो हमें उसे स्थिरता के साथ उड़ाना चाहिए। कार्डबोर्ड सबसे हल्का और सस्ता होता है और उसमें बच्चों के लिए एयरक्राफ्ट बनाने के लिए ज़रूरी सारे गुण होते हैं।  ऊपर दिखाए गए कार्डबोर्ड एयरक्राफ्ट में सरे ज़रूरी गुण होते हैं।  बस इसे बनाते वक़्त इस बात का ध्यान रहे की आपका एयरक्राफ्ट बीच की सबसे लम्बी रेखा के दोनों तरफ बराबर हो मतलब उसके दोनों भाग बराबर हों।  सुन्दर चटख़ रंगों से इसे सजाना ना भूलें।

आइसक्रीम की स्टिक्स से बने एयरक्राफ्ट

popsicle-stick-planes Aircraft Ideas for Kids

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए बने ये रीसायकल किये हुए सामान से बने एयरक्राफ्ट में मज़बूती बनाये रखने के लिए बिच में कपड़े सूखने में इस्तेमाल होने वाली क्लिप लगी होती है। इसी के साथ इसमें आइसक्रीम स्टिक्स के पंख होते हैं जो इसे आसानी से उड़ने में मदद करते हैं।  आगे का पंखा स्टिक और पिन से बना होता है ताकि वह आसानी से घूम सके।  पंख टूट न जाएँ इसकेलिए इन्हे क्लिप से ठीक से चिपकाना चाहिए।

पुरानी शैम्पू की बोतल से बना एयरोप्लेन

shampoo-bottle-planes Aircraft Ideas for Kids

यह एक शैम्पू की बोतल से बनने वाला बेहतरीन एयरक्राफ्ट है।  इसे आप कुछ पुरानी शैम्पू की बोतल से बना सकते हैं।  आपको उनके स्टिकर्स हटाने पड़ेंगे, फिर  उन्हें धोकर साफ कर लें।  अब इनमें ऐरोप्लेन बनाने की चीज़ें लगाना शुरू करें। आप पंख बनाने के लिए कार्डबोर्ड का और धुआँ निकालने वाले पाइप के लिए बोतल के ढक्कनों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप पंख और रडर बनाने के लिए प्लास्टिक के टुकड़ों का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें आप रंग-बिरंगे स्ट्रिप्स बना सकते हैं, या स्टिकेर्स लगा सकते हैं या कुछ चित्र भी बना सकते हैं।

ओरिगामी से बने पेपर प्लेन्स

easy-airplane-mobile Aircraft Ideas for Kids

हर किसी को ओरिगामी की कला आनी चाहिए।  यह एक बहुत अच्छी कला है। आप इस कला की तकनीकों से बहुत सी चीज़ें बना सकते हैं। ये सुन्दर से पेपर प्लेन के हैंगिंग्स ओरिगामी से ही बनाये गए हैं।  आप इंटरनेट पर इस कला से प्लेन्स बनाना सीख सकते हैं और फिर खुद से कुछ नया ट्राय कर सकते हैंऔर अपनी इच्छा से कितने भी हैंगिंग्स बना सकते हैं। आपके दरवाज़े पर लगे ये हैंगिंग बड़े ही सुन्दर लगेंगे।

DIY एयरप्लेन क्राफ्ट

content_diy_airplanebank-k4craft Aircraft Ideas for Kids

यह एक बहुत ही सुन्दर प्लास्टिक बोतल से बना एयरक्राफ्ट है। इसे आप PET प्लास्टिक बोतल से बना सकते हैं। इसमें कागज़ के पंख लगाएं और बोतल को सफ़ेद शीट से ढक दें। इसे और असली दिखाने के लिए इसपर ब्लू खिड़कियां बना दें।  पंखों को मज़बूत बनाने के लिए इनके नीचे आप ब्लू कागज़ से बने सिलिंडर भी लगा सकते हैं। यह एकदम असली दिखने वाला सुन्दर एयरक्राफ्ट है जिसे आप फालतू चीज़ों से भी बना सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि बच्चों के एयरक्राफ्ट आइडियाज़ की ये लिस्ट आपको पसंद आएगी। आप ये सभी एयरक्राफ्ट अपने बच्चों के साथ मिलकर भी बना सकते हैं जिससे कि आपके बच्चों को क्राफ्ट्स की दुनिया की कुछ जानकारी मिले। आप इनसब में कुछ नया भी जोड़ सकते हैं. हम आशा करते हैं कि ये एयरक्राफ्ट बनाने के दौरान आपके बच्चों को मज़ा आएगा और इनसे खेलने में भी। K4 Craft पर दूसरे आर्टिकल्स भी पढ़ते रहें।  अपना अमूल्य फीडबैक नीचे दिए कमैंट्स सेक्शन में लिखना न भूलें।  तो मुस्कुराते रहिये और K4 Craft के साथ कुछ न कुछ बनाते रहिये!

Previous Post

रंगीन रस्सी का लेंप बनाना सीखें

Next Post

फूल बनाने के आसान तरीके

Related Posts

Art & Craft

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये पोस्टर्स और पेंटिंग

July 21, 2020
बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये रेनबो (इंद्रधनुष) क्राफ्ट्स और एक्टिविटीज़

July 21, 2020
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिए अंगूठी बनाने के बेहतरीन आइडियाज़

June 24, 2020
बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल
बच्चों के लिए क्राफ्ट

बच्चों के लिये 3D पेपर एप्पल क्राफ्ट- स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल

March 20, 2020
स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

स्कूल में बच्चों के लिए मजेदार एक्टिविटीज़

March 20, 2020
प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़
बच्चों के लिए क्राफ्ट

प्री-स्कूल के बच्चों के लिए रेड डे के क्राफ्ट आइडियाज़ और एक्टिविटीज़

July 21, 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्सव
    • क्रिशमस
    • दीवाली
  • सजावट
  • फैशन
  • बच्चों के लिए क्राफ्ट
  • पैपर क्राफ़्ट
    • क्यूलिंग

© 2021 K4 Media & Technologies LLP. All Rights Reserved.